प्रत्युष राज। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में 7.20 करोड़ में बिके कुमार कुशाग्र के पिता शशिकांत के अनुसार भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उनके बेटे को किसी भी कीमत खरीदने का वादा किया था। उन्होंने कहा था दिल्ली कैपिटल्स जरूरत पड़ी तो 10 करोड़ की भी बोली लगाएगी। दादा फ्रेंचाइजी की ओर आयोजित ट्रायल में कुशाग्र से काफी प्रभावित हुए थे। उन्हें झारखंड़ के इस विकेटकीपर में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखी थी।
शशिकांत ने जमशेदपुर से इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ” ईडन गार्डन में ट्रायल के बाद गांगुली ने कुशाग्र से कहा कि वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे और फ्रेंचाइजी उनके लिए 10 करोड़ रुपये तक की बोली लगाएगी। ट्रायल में गांगुली उनकी छक्का मारने की क्षमता और फील्ड से खेलने की क्षमता से प्रभावित हुए। उनकी कीपिंग स्किल ने भी गांगुली को प्रभावित किया और यहां तक कि उन्हें बताया कि जब वह बेल्स गिराते हैं तो उनमें एमएस धोनी की झलक दिखती है।”
आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें
गुजरात और दिल्ली में बिडिंग वॉर
सौरव गांगुली का वादा 19 दिसंबर को पूरा हुआ। दिल्ली और गुजरात टाइटंस के बीच कुमार कुशाग्र को अपने साथ जोड़ने के लिए बिडिंग वार दिखी। 19 साल का विकेटकीपर 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया। शशिकांत ने कहा, ” मैंने सोचा था कि उसे बेस प्राइस पर कैपिटल्स अपने साथ जोड़ेगी। कुछ मिनटों के लिए मैं स्तब्ध था। किसी को भी चमत्कार ही लगेगा। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही था। वह आश्वस्त था क्योंकि गांगुली ने उससे वादा किया था, लेकिन मुझे लगा कि उसने उसे प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा कहा होगा।”
17 साल की उम्र में जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ा
दक्षिण अफ्रीका में 2020 अंडर-19 विश्व कप में कुशाग्र, भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने केवल एक मैच खेला। नागालैंड के खिलाफ 2021-22 रणजी ट्रॉफी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुशाग्र ने 266 रन बनाए। तब वह सिर्फ 17 साल के थे। उस पारी में उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद के 46 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। 250 से अधिक स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए।
IPL Auction 2024: शिखर धवन की टीम सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हर्षल पटेल, इतने करोड़ देकर पंजाब ने खरीदा
पिता ने दी शुरुआत में ट्रेनिंग
कुशाग्र की कोचिंग घर पर उनके पिता की निगरानी में शुरू हुई, जो आयकर विभाग में काम करते हैं। पिता ने कहा, “मैंने कभी किसी भी स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला। मैं बस एक प्रशंसक हूं। जब वह पांच साल का था और उसने क्रिकेट में रुचि दिखानी शुरू की, तो मैंने फैसला किया कि मैं उसे ट्रेनिंग दूंगा। एक सहकर्मी ने बॉब वूल्मर की आर्ट एंड साइंस ऑफ क्रिकेट नामक पुस्तक का सुझाव दिया। मैंने वह किताब कम से कम चार या पांच बार पढ़ी होगी। वह किताब मेरी कोच बन गई और मैंने कुशाग्र को टेंनिंग देना शुरू कर दिया।”
कुशाग्र का टी20 स्ट्राइक रेट 117.64 है
कुशाग्र का टी20 स्ट्राइक रेट 117.64 है। टी20 क्रिकेट में 117 का स्ट्राइक कुछ खास नहीं है। इसके बाद भी दिल्ली ने उनके लिए बिडिंग वॉर दिखीष बीसीसीआई के व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में उन्होंने एक अच्छी पारी महाराष्ट्र के खिलाफ खेली थी। तब झारखंड ने 355 रनों का टारगेट हासिल किया था। कुशाग्र ने 37 गेंदों में 67 रन बनाए थे।