IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए 23 दिसंबर को होने वाले मिली ऑक्शन (Auction) में काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद एडम जम्पा (Adam Zampa) पर बड़ा दांव खेल सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले मेगा ऑक्शन (Auction) में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को वेस्टइंडीज (West Indies) का अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया, लेकिन आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर दिया।
केन विलियमसन (Kane Williamson) को रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक नए कप्तान की भी जरुरुत है। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को विकेट लेने वाले एक कलाई के स्पिनर (Wrist Spinner) की भी जरुरत है।
बेन स्टोक्स और एडम जम्पा पर रहेंगी निगाहें
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कप्तानी के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। बेन स्टोक्स का शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और मध्य के ओवरों में बतौर गेंदबाज बढ़िया इस्तेमाल किया जाता है। एडम जम्पा (Adam Zampa) विकेट लेने में माहिर हैं। बीच के ओवर्स में कंट्रोल और विकेट लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया एडम जम्पा पर बहुत अधिक निर्भर है। ऐसे में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और एडम जम्पा को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की मौजूदा टीम इस प्रकार है: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यॉनसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारुकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक। मिनी ऑक्शन में खर्च करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा राशि (42.25 करोड़ रुपए) है। सनराइजर्स हैदराबाद को चार विदेशी खिलाड़ियों समेत अधिकतम 13 खिलाड़ी खरीदने हैं।
नीलामी के दौरान एडम जम्पा को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के अलावा 4 अन्य टीमों में भी होड़ देखने को मिल सकती है। ये टीमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants), पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) हो सकती हैं।
Mumbai Indians के पास अच्छे स्पिनर्स की कमी
आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) का आईपीएल 2022 बहुत ही खराब रहा था। हालांकि, मुंबई इंडियंस वापसी के लिए प्रसिद्ध है। मुंबई इंडियंस के पास अभी एक अच्छी और संतुलित टीम है। इसके बावजूद उन्हें नीलामी में कुछ क्षेत्रों को कवर करने की जरुरत है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास अच्छी तेज गेंदबाजी लाइन-अप है, लेकिन उन्हें अच्छे स्पिनर्स की जरुरत है।
मुंबई इंडियंस के पास अनुभवी स्पिनर की कमी है। साल 2022 में फ्रेंचाइजी के पास मुरुगन अश्विन और मयंक मारकंडे थे, लेकिन अनुभव की कमी साफ दिख रही थी। मुंबई इंडियंस नीलामी में एडम जम्पा को खरीदने के लिए उतावली दिख सकती है।
LSG के लिए चमत्कार कर सकते हैं रवि बिश्नोई और एडम जम्पा
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के पास पहले से ही एक अच्छी टीम है। उम्मीद की जाती है कि वे नीलामी में प्रयोग करना पसंद नहीं करेंगे। वे बस अपनी टीम में और संतुलन जोड़ने की कोशिश करेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स अगर एडम जम्पा की सेवाएं हासिल करने में सफल रहता है तो यह सोने पर सुहागा हो सकता है। रवि बिश्नोई और एडम जम्पा दोनों एलएसजी के लिए चमत्कार कर सकते हैं। इतनी अच्छी गुणवत्ता के दो लेग स्पिनर निश्चित रूप से एलएसजी के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
Punjab Kings को गेंदबाजी लाइन-अप के लिए लीडर की जरुरत
पंजाब किंग्स (PBKS) हर साल कई खिलाड़ियों को बदलने के लिए जानी जाती है। इस बार उनके पास अपनी टीम में नौ स्लॉट उपलब्ध हैं। पंजाब किंग्स अपनी गेंदबाजी लाइन-अप के लिए एक लीडर की जरुरत है और इसके लिए एडम जम्पा बेहतरीन उम्मीदवार हो सकते हैं।
Delhi Capitals: खतरनाक हो सकती है कुलदीप यादव-एडम जम्पा की जोड़ी
दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। कुलदीप यादव उनके लिए खास रहे थे। ऐसा देखा गया है कि जब कोई दूसरा लेग स्पिनर दूसरे छोर से गेंदबाजी करता है तो कुलदीप और खतरनाक हो जाते हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी को सफलता पाते देखा गया है। ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल्स एडम जम्पा को खरीदने में सफल होती है तो यह जोड़ी (कुलदीप-जम्पा) वाकई खतरनाक हो सकती है।