IPL Mini Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से पहले कोच्चि में 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) में 405 में से 80 खिलाड़ी बिके। इनमें 29 विदेशी खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ में खरीदा। वहीं कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 17.50 करोड़ में खरीदा। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16.25 करोड़ में खरीदा।
इससे पहले लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (Chris Morris) थे। उन्हें साल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8.25 करोड़ में खरीदा। वहीं निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर बनगए। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 16 करोड़ में खरीदा। इससे पहले सबसे महंगे विकेटकीपर इशान किशन (Ishan Kisan) थे।
अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो शिवम मावी (Shivam Mavi), मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) और वीरेंद्र सहवाग (Virendra Shewag) के भांजे मयंक डागर (Mayank Dagar) का जलवा रहा। शिवम मावी को गुजरात टाइटंस (GT) ने 6 करोड़ में खरीदा, टैक्सी ड्राइवर के बेटे मुकेश कुमार को 5.5 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और वीरेंद्र सहवाग (Virendra Shewag) के भांजे मयंक डागर (Mayank Dagar) को 1.8 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदा।
IPL Mini 2023 Auction: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ रुपये थे। सैम करन और कैमरन ग्रीन ने उन्हें पीछे छोड़ा। वहीं बेन स्टोक्स को उनके उतना ही पैसा मिला।
मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन बड़ा दांव खेलते हुए 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके साथ ही कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ रुपए की रकम के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Cameron Green is SOLD to @mipaltan for INR 17.5 Crore#TATAIPLAuction | @TataCompanies
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। जेसन होल्डर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स को उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 5.75 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े।
Jason Holder is SOLD to Rajasthan Royals for INR 5.75 Crore #TATAIPLAuction | @TataCompanies
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। प्रीति जिंटा के सह मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। पंजाब किंग्स ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा।
Record Alert ?
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
Sam Curran ??????? ??? ???? ????????? ?????? ???? ?? ?? ?????? ?? ???!
He goes BIG ?- INR 18.50 Crore & will now play for Punjab Kings ? ?#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/VlKRCcwv05
अब सैम करन पर बोली लग रही है। सैम करन पर बोली लगाने में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स के बीच होड़ देखने को मिल रही है। यही वजह रही है कि बेस प्राइस 2 करोड़ की बोली कुछ ही सेकंड में 10 करोड़ के पार चली गई।
अब ऑलराउंडर्स पर बोली शुरू हो चुकी है। इस सूची में पहला नाम शाकिब अल हसन का पुकारा गया, लेकिन किसी ने भी उन पर बोली नहीं लगाई। शाकिब अल हसन लगातार दूसरी बार अनसोल्ड रह गए।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट अनसोल्ड रहे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा। टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो शतक लगाने वाले रिले रोसौव भी नहीं बिके।
मयंक अग्रवाल को काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
That ends the bid for Mayank Agarwal ?
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
He is SOLD to @SunRisers for INR 8.25 Crore#TATAIPLAuction | @TataCompanies
तीसरी बोली मयंक अग्रवाल के लिए लग रही है। मयंक अग्रवाल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। खास यह है कि मयंक के लिए सबसे पहली बोली पंजाब किंग्स ने ही लगाई, जिसने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।
हैरी ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में होड़ चालू ही थी कि सनराइजर्स हैदराबाद ने बीच में आकर बोली बढ़ा दी और यह होड़ 13.25 करोड़ रुपए पर आकर रुकी। हैरी ब्रूक अब आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी सेवाएं देंगे।
हैरी हैरी ब्रूक का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों में ही शुरू से होड़ दिखी। थोड़ी ही देर में उनकी बोली 10 करोड़ के पार चली गई।
केन विलियमसम के लिए सबसे पहले बोली लगे। वह 2 करोड़ के बेस प्राइस में गुजरात टाइंटस से जुड़े। फिलहाल इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के लिए बोली लग रही है।
कोच्चि में थोड़ी देर में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन शुरू होगा। इस दौरान कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 10 टीमें कुल मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ी खरीदे सकती हैं। इनमें 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन शुरू होने वाला है। सबसे पहले बल्लेबाजों के लिए बोली लगेगी। मयंक अग्रवाल, जो रूट और अजिंक्य रहाणे पर निगाहें होंगी। बल्लेबाजों के बाद ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, स्पिन गेंदबाज और फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी।”
श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की फ्रेंचाइजी के पास पर्स में 7.05 करोड़ रुपये है। टीम को भारतीय विकेटकीपर की तलाश है। उसे 11 स्लॉट भरने हैं।
गुजरात टाइटंस 19.25 करोड़ रुपए की राशि के साथ मिनी ऑक्शन में उतर रही है। जबकि, चार बार की चैंपियन के पर्स में 20.45 करोड़ रुपए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 19.45 करोड़ रुपए की धनराशि है।
Squads ?
— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
Purse remaining ?
Here’s how the 1️⃣0️⃣ teams stack up ahead of the #TATAIPLAuction 2023 ✅?? pic.twitter.com/LSDwyBsQJI
मुंबई इंडियंस जहां कीरोन पोलार्ड का विकल्प तलाशेगी। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी ड्वेन ब्रावो का विकल्प तलाशेगी। कैरेबियाई ऑरलाउंडर ने लीग से संन्यास ले लिया है। वह फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच की भूमिका में दिखाई देंगे। वह अबतक आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई से पर्स में 20.45 करोड़ रुपये है।
मुंबई इंडियंस (MI) को स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के विकल्प की तलाश होगी। टीम के पास 20.55 करोड़ रुपये है। इसके अलावा टीम को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर औक जसप्रीत बुमराह का बैकअप भी चाहिए होगा।
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर होंगे। मेगा ऑस्शन 2022 के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह स्टेज से गिर पड़े थे। इसके बाद चारु शर्मा ने यह भूमिका निभाई थी। अंत में वह फिर लौटे थे।
"It's always a pleasure coming back to the #TATAIPLAuction"
— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
Hugh Edmeades is READY – ARE YOU? ? pic.twitter.com/HdJN0mt0t9
मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, जो रूट, ल्यूक वुड, एंड्रयू टाय, मोइजेस हेनरिक्स, अकिल होसेन, साई होप, रोस्टन चेज. रखिम कॉर्नवाल, तबरेज शम्सी, हेनरिक क्लासेन, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी, डेरिल मिचेल, काइल जेमिसन, टॉम लैथम, मिचेल ब्रेसवेल, मैट हेनरी और डेविड विसे।
1 करोड़ बेस प्राइस वाले स्लैब में दो भारतीय खिलाड़ी है। पंजाब किंग्स (PBKS) के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायट्ंस (LSG) ने रिलीज किया है। 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ है।
1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले स्लैब में भी कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। इसमें कुल 11 खिलाड़ी हैं। हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डेविड मलान, जेसन रॉय, साकिब अल हसन, झाय रिचर्डसन, एडम जंपा, रिले मैरेडिथ, सीन एबट, नाथन कूल्टर नाइल और शेरफन रदरफोर्ड।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दिया है। वह आईपीएल 2018 के ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे। उन्होंने 2019 के बाद टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है और उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।
बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, सैम करन, टॉम बैंटन, क्रिस डॉर्डन, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिलस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, रिले रूसो, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जोसन होल्डर, रस्सी वैन डर डूसन, जेम्स नीशम और एडम मिल्न।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले स्लैब में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए 19 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 मिनी ऑक्शन में निगाहें फॉस्ट बॉलर ऑलराउंडर्स पर होगी। इनमें इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये है। टीम को कप्तान की जरूरत है, ऐसे में वह बेन स्टोक्स को हर हाल में अपने साथ जोड़ना चाहेगी।
IPL Mini 2023 Auction: आईपीएल 2023 से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर, 2022 को कोच्चि में होगी। इस दौरान कुल 405 क्रिकेटरों की बोली लगेगी। 991 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया। शुरुआत में 10 टीमों ने कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था। बाद में 36 और खिलाड़ियों के लिए उन्होंने अनुरोध किया। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 4 खिलाड़ी एशोसिएट देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं। ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। 2 करोड़ रुपये स्लॉट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। इसमें 19 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले हैं। मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले 20 क्रिकेटरों की सूची में हैं।