IPL Auction 2026 LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण के लिए मिनी-ऑक्शन मंगलवार 16 दिसंबर, 2025 को अबुधाबी में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। श्रीलंका के मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा। 

IPL 2026 Mini Auction LIVE Streaming: Watch Here

कैमरन ग्रीन से पहले सबसे मंहेग विदेशी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के थे। आईपीएल 2024 ऑक्शन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में खरीदा। डेविड मिलर और बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉन्वे और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। आईपीएल नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 237.55 करोड़ के पर्स के साथ उतरी हैं कुल 77 स्लॉट खाली हैं।

Live Updates
16:18 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर पर RCB ने लगाया दांव, केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर को 16 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

केकेआर ने 23.75 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को पिछले ऑक्शन में खरीदा था। इस बार उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। अब आईपीएल 2026 के ऑक्शन में आरसीबी ने उन पर दांव लगाया है लेकिन ऑलराउंडर को 16 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ...यहां पढ़ें
16:16 (IST) 16 Dec 2025
IPL Auction 2026 LIVE: यश ढुल अनसोल्ड

अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली लग रही रहे। 30 लाख बेस प्राइस के साथ अथर्व तायडे अनसोल्ड रहे। अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे। अभिनव तेजराणा अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले अभिनव मनोहर अनसोल्ड रहे। यश ढुल अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले आर्या देसाई अनसोल्ड रहे।

16:13 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा। वह पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के हिस्सा थे। महेश तीक्ष्णा अनसोल्ड रहे। मुजीब उर रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अकिल होसेन को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा

16:10 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: रवि बिश्नोई के लिए सनराइजर्स-राजस्थान में जंग

राहुल चाहर 1 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। बोली 6 करोड़ के पार हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई बाहर हो गई। सनराइजर्स-राजस्थान में जंग जारी।

16:02 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: नॉर्खिया को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन अनसोल्ड रहे। एनरिक नॉर्खिया को 2 करोड़ के बेस प्राइस में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। अफगानिस्तान के फजहलक फारूकी 1 करोड़ बेस प्राइस के अनसोल्ड रहे

16:00 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने

15:59 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: पथिराना के लिए के बोली 15 करोड़ के पार

शिवम मावी 75 लाख रुपये के साथ अनसोल्ड रहे। साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ बेस प्राइस में श्रीलंका के मथिशा पथिराना के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। आईपीएल 2026 ऑक्शन में दूसरी बार कोई खिलाड़ी 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 15.80 करोड़ की बोली के बाद दिल्ली रेस से बाहर हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स की एंट्री हुई।

15:51 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ में खरीदा

तेज गेंदबाज आकाशदीप 1 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ में खरीदा।

15:27 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर फिन एलन 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े।

15:26 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: बेन डकेट को दिल्ली ने खरीदा

इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। बेन डकेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई और उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।

15:25 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates:गुरबाज-बेयरस्टो अनसोल्ड

अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज 1.50 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले जॉनी बेयरस्टो अनसोल्ड रहे।

15:23 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: 1 करोड़ में बिके क्विंटन डिकॉक

केएस भरत 75 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले क्विंटन डिकॉक को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

15:22 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: आरसीबी के लिए खेलेंगे वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। दीपक हुड्ड 75 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। अब सेट नंबर 3 में विकेटकीपर्स की बोली लगेगी।

15:19 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: वेंकटेश अय्यर के लिए लग रही बोली

2 करोड़ बेस वाले वेंकटेश अय्यर के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 2.80 करोड़ की बोली के बाद एंट्री मारी। गुजरात बाहर हो गई। 3.40 करोड़ रुपये की बोली के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी में जंग जारी है।

15:12 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: लखनऊ से खेलेंगे वानिंदु हसरंगा

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर अनसोल्ड रहे। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। वह 2 करोड़ के बेस प्राइस में बिके।

15:11 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: रचिन रविंद्र-लियम लिविंगस्टोन अनसोल्ड

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ लियम लिविंगस्टोन अनसोल्ड रहे।

15:09 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: गस एटकिंसन अनसोल्ड रहे

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सेट 2 में सबसे पहले इंग्लैंड के गस एटकिंसन के लिए बोली लगी। वह अनसोल्ड रहे।

15:05 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में KKR ने खरीदा, आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कैमरन ग्रीन पर ताबड़तोड़ बोली लगी है। केकेआर ने मारी और ग्रीन को 25.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और ओवरऑल तीसरे सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। ...यहां पढ़ें
15:00 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: सरफराज खान अनसोल्ड

सरफराज खान की बोली के साथ पहले सेट का ऑक्शन समाप्त हुआ। 75 लाख बेस प्राइस वाले सरफराज अनसोल्ड रहे।

14:59 (IST) 16 Dec 2025
IPL Auction 2026 LIVE: सबसे महंगे विदेशी बने ग्रीन

कैमरन ग्रीन के लिए बोली जारी है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपने अपने साथ जोड़ने की दिलचस्पी दिखाई। 13.60 करोड़ रुपये की बोली के बाद राजस्थान रेस से बाहर हुई। चेन्नई सुपर किंग्स की एंट्री हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड टूटा। आईपीएल 2024 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीदा था।

14:44 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: पृथ्वी शॉ-कॉनवे अनसोल्ड

75 लाख बेस प्राइस के साथ पृथ्वी शॉ और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

14:43 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को 2 करोड़ बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े। वह आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बिकने वाले पहले खिलाड़ी रहे।

14:42 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: जेक फ्रेजर मैक्गर्क अनसोल्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैक्गर्क के लिए बोली लगी और वह अनसोल्ड रहे।

14:38 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: आईपीएल ऑक्शन शुरू

आईपीएल 2026 का ऑक्शन शुरू हो गया है। आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल फिलहाल सभा को संबोधित कर रहे हैं।

14:21 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: थोड़ी देर में शुरू होगी नीलामी

आईपीएल 2026 ऑक्शन थोड़ी देर में शुरू होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे ऑक्शन शुरू होगा। सबसे पहले 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

14:08 (IST) 16 Dec 2025
IPL Auction 2026 LIVE: मुंबई इंडियंस सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। साफ है वह किसी बड़े खिलाड़ी को अपने साछ नहीं जोड़ेगी।

13:56 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Auction: बीसीसीआई ने किया खेला! कैमरन ग्रीन नहीं पार कर पाएंगे 18 करोड़ का आंकड़ा, जानें वजह

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मिनी ऑक्शन में कोई विदेशी खिलाड़ी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं पाएगा। उसके लिए बोली 18 करोड़ से ज्यादा की लग सकती है, लेकिन अतिरिक्त राशि बीसीसीआई के पास जाएगी। जानिए क्या आईपीएल का मैक्सिमम फीस नियम। ...पूरी जानकारी
13:34 (IST) 16 Dec 2025
IPL Auction 2026 LIVE: आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस को क्या चाहिए?
  • पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के टॉप-ऑर्डर ने ज्यादातर जिम्मेदारी संभाली थी। इस सीजन भी कहानी कुछ ऐसी ही रहेगी। वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु जैसे खिलाड़ियों से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें मिडिल-ऑर्डर में और मजबूती की जरूरत है।
  • खासकर शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस को ट्रेड करने के बाद। शाहरुख खान के हाल ही में संघर्ष करने और राहुल तेवतिया के चोट से उबरने के कारण, उनके पास इस मोर्चे पर ज्यादा विकल्प नहीं हैं।
  • क्या उम्मीद करें: अपने बजट को देखते हुए, वह अपने किसी एक टारगेट पर बड़ा दांव लगा सकते हैं और ऐसे अनकैप्ड भारतीय या विदेशी खिलाड़ियों को देख सकते हैं जो बेस प्राइस पर किफायती हों।
  • 13:27 (IST) 16 Dec 2025

    IPL Auction 2026 LIVE: नीलामी में सभी 10 टीमों के पर्स में है कितनी धनराशि और जगहें

  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 64.30 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 13 (6 विदेशी)
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 43.40 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 9 (4 विदेशी)
  • मुंबई इंडियंस: 2.75 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 5 (1 विदेशी)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16.40 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 8 (2 विदेशी)
  • राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 9 (1 विदेशी)
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 25.50 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 10 (2 विदेशी)
  • दिल्ली कैपिटल्स: 21.80 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 8 (5 विदेशी)
  • गुजरात टाइटंस: 12.90 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 5 (4 विदेशी)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 22.95 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 6 (4 विदेशी)
  • पंजाब किंग्स: 11.50 करोड़ रुपये। बची हुई जगहें: 4 (2 विदेशी)
  • 13:22 (IST) 16 Dec 2025

    IPL Auction 2026 LIVE: मथीशा पथिराना पर दांव नहीं लगाएगी CSK?

    माना जाता है कि मधीशा पथिराना ने अपने गेंदबाजी एक्शन में बदलाव किया है, लेकिन क्या चेन्नई सुपर किंग्स की उनमें दिलचस्पी लेगी यह एक बड़ा सवाल है। इस सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी भी हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय सर्किट में पहले ही अपना नाम बना लिया है और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं।