IPL 2025 Points Table, Top 5 Batsmen and Bowler: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)ने आधा सफर तय कर लिया है। लीग स्टेज में 36 मैच के बाद अंक तलिका में गुजरात टाइटंस (GT) शीर्ष पर है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC),पंजाब किंग्स (PBKS)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के 10-10 अंक हैं। शनिवार को छठी हार के बाद 8वें नंबर पर काबिज राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं।

BCCI Contracts List 2025: यहां देखें 34 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

ऑरेंज कैप यानी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 368 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 7 मैच की 7 पारियों में 365 और जोस बटलर 315 रन के साथ तीसरे नंबर पर है। पर्पल कैप फिलहाल 14 विकेट वाले गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड और लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर के 12-12 विकेट हैं।

आईपीएल 2025 के 36वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस पर एक नजर

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table)

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजापॉइंट्सनेट रन रेट (NRR)
1गुजरात टाइटंस (GT)7520100.984
2दिल्ली कैपिटल्स (DC)7520100.589
3पंजाब किंग्स (PBKS)7520100.308
4लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)853080.088
5रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB)743080.446
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)734060.547
7मुंबई इंडियंस (MI)734060.239
8राजस्थान रॉयल्स (RR)82604-0.633
9सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)72504-1.217
10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)72504-1.276

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (IPL 2025 Orange Cap Race)

क्रमखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकाछक्का
1निकोलस पूरन8836852.57205.593031
2साई सुदर्शन7736552.14153.363614
3जोस बटलर7731563164.063213
4यशस्वी जयसवाल8830738.38139.552517
5मिचेल मार्श7729942.71167.983017

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (IPL 2025 Purple Cap Race)

क्रमखिलाड़ीमैचऔवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट
1प्रसीद कृष्ण7271621414.362011
2कुलदीप यादव7281681214.58175
3नूर अहमद7241441214.251711
4जोश हेजलवुड724.51491216.92203
5शार्दुल ठाकुर8281681225.673081