राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपने युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को बड़ा खुलासा किया है। सैमसन ने बताया कि जायसवाल के कारण उनकी टीम को नुकसान हुआ है। जायसवाल के कारण लोगों को अस्पताल जाना पड़ रहा था। इस वजह से बीते 2-3 साल से जायसवाल को खींच कर नेट्स से बाहर किया जाता है।

सैमसन ने जायसवाल पर किया खुलासा

संजू सैमसन से स्टार स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में पूछा गया कि कौन सा खिलाड़ी नेट्स में सबसे ज्यादा समय बिताता है। सैमसन ने जवाब देते हुए कहा, ‘बीते 2-3 साल से हमें जायसवाल को नेट्स से जबरदस्ती बाहर करना पड़ता है।’

टीम का स्टाफ हो रहा है चोटिल

सैमसन ने मजाक में कहा, ‘हमारे कैंप में चार सरदार जी हैं। एक नाम है कट, एक का पुल, एक का फ्लिक और एक का ड्राइव। जिसका नाम कट है वह केवल कट वाली गेंदे डालत है। जिसका नाम पुल है वह केवल पुल का अभ्यास कराता है। उन चारों के कंधे जायसवाल के कारण डिस्लोकेट हो गए। वह अस्पताल में थे और अब उन्होंने कमबैक किया है। मुझे लगता है खिलाड़ी नहीं बल्कि हमारा स्टाफ चोटिल हो रहा था।’

संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी पर किया काम

संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी के कारण अलग दिखना चाहता था। चाहे वह पहली बॉल ही क्यों न हो मैं उसपर छक्का मारना चाहता था। मेरे दिमाग में वही शिफ्ट था। मैं कुछ अलग करना चाहता था। मैं छक्का मारने के लिए 10 गेंदों का इंतजार क्यों करूं। मेरी पावर हिटिंग के पीछे यही कारण था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कोविड के समय बहुत मेहनत की। बहुत से लोगों ने मेरी मदद की। जिस तरह से चीजे हुईं मैं उससे बहुत खुश था। ग्राइंड चलता रहा। मैं बहुत संतुष्ठ था। मैं बस कोशिश करता रहता हूं।’