RCB,GT Capitals IPL 2024 Retained Players List: गुजरात टाइटंस (GT) ने रविवार, 26 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के लिए रिटेंड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी किया तो उसमें हार्दिक पंड्या का नाम था। गुजरात ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में उन्हें बतौर कप्तान जगह दी थी। गुजरात और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच उनको लेकर ट्रेड हो गया है। द इंडियन एक्सप्रेस को यह जानकारी मिली है।
26 नवंबर के दिन रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने का आखिरी दिन था। ट्रेडिंग विंडो अभी खुला हुआ है। ऑक्शन से 7 दिन दिन पहले तक विंडो खुला रहेगा। 19 दिसंबर को ऑक्शन होना है। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार हार्दिक पंड्या को लेने के लिए मुंबई ने पहले कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से ट्रेड किया। इससे पहले उसने जोफ्रा आर्चर को रिलीज किया। हालांकि, इस डील की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। गुजरात टाइटंस ने यश दयाल और केएस भरत समेत 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
बड़े बदलाव की तैयारी में RCB
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपने गेंदबाजी आक्रमण में बड़े पैमाने पर बदलाव के लिए तैयार है। जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल की तिकड़ी को रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने हसरंगा और हर्षल को रिलीज करने से उनके पर्स में बढ़ोतरी हुई थी। कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस से ट्रेड करने पहले उनके पर्स में 40.75 करोड़ रुपये थे।
गुजरात टाइटंस के रिटेन प्लेयर्स
डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।
गुजरात टाइटंस के रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट
यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका। (हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस से ट्रेड)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन प्लेयर्स
फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन (टेड्र)।