इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)शुरू होना वाला। इससे पहली सूर्यकुमार यादव की चोट मुंबई इंडियंस (MI) के चिंता विषय है। इस बीच टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ने इंस्टग्राम पर टूटे दिल की इमोजी लगाई है। रिपोर्ट्स हैं कि मुंबई इंडियंस को पहले मैच में सूर्यकुमार यादव की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी से हरी इंड़ी नहीं मिली है। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम इस सीजन का पहला मैच शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस (GT) से रविवार, 24 मार्च को खेलेगी।
सूर्यकुमार वर्तमान में टखने की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 के बाद से किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेला है। वह आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में टी20 मैच खेले थे, जहां उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। जनवरी में उनकी ग्रोईन की सर्जरी हुई। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर अपडेट शेयर किया था। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव को एनसीए से क्लीयरेंस नहीं मिला है। 21 मार्च को उनका एक बार फिर फिटनेस टेस्ट होगा।
पिछले 6 सीजन से मुंबई इंडियंस सेटअप के अहम सदस्य हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव पिछले 6 सीजन से मुंबई इंडियंस सेटअप के अहम सदस्य रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन चाहेगा कि वह जल्द से जल्द फिट हो जाएं। सीजन के पहले मैच के अलावा सूर्यकुमार, अहमदाबाद जाने से पहले अपनी टीम के दोनों अभ्यास मैच भी नहीं खेलने वाले हैं। इस बीच उन्होंने यह स्टेटस लगाया है।

सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर
इस बीच मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने सूर्यकुमार की चोट पर अपडेट दिया। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि सूर्यकुमार को बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ से हरी झंडी मिली है या नहीं। अब तक 270 टी20 मैचों में सूर्यकुमार ने 35.55 की औसत और 152.09 के स्ट्राइक रेट से 6969 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं।