इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में आंद्रे रसेल ने पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के रिटेन करने फैसले को सही साबित कर दिया। उन्होंने शनिवार (23 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ ईडन गार्डन में बेहतरीन पारी खेली। सिर्फ 25 गेंद पर 64 रन ठोक दिए। एक समय 150 के स्कोर तक मुश्किल से पहुंचती दिखाई दे रही कोलकाता की टीम ने स्कोर बोर्ड पर 200 के आंकड़े को पार कर लिया। रसेल के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। इस साल उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की।

IPL 2024 KKR vs SRH Live Cricket Score: Watch Here

आंद्रे रसेल जब क्रीज पर आए तब कोलकाता का स्कोर 13.5 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन था। रिंकू सिंह तुरंत क्रीज पर आए थे। उन्होंने रिंकू के साथ 32 गेंद पर 81 रन की साझेदारी की। रिंकू 15 गेंद पर 23 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए। दोनों के बीच 7वें विकेट लिए आईपीएल में 5वीं सबसे साझेदारी हुई।

आखिरी 5 ओवर में 85 रन बने

रसेल की पारी की बदौलत कोलकाता ने 16 से 19 ओवर के बीच 19.25 की औसत से 77 रन बनाए। आखिरी 5 ओवर में 85 रन बने। इससे पहले 1-8 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 53 रन बनाए थे। 9 से 12 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 52 रन बनाए। 13 से 15 ओवर में 2 विकेट पर 18 रन बनाए। इसके बाद रसेल ने सनराइजर्स के गेंदबाजों को कूट दिया।

आंद्रे रसेल ने 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

आंद्रे रसेल ने 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार 26 रन ठोके। इससे पहले 17वें ओवर में भुवनेश्वर ने 18 रन दिए थे। शुरुआत में 2 ओवर में केवल 7 रन दिए थे। सनराइजर्स के खिलाफ आंद्रे रसेल का यह पहला अर्धशतक था। इससे पहले वह 3 बार 49 के स्कोर पर नॉट आउट रहे थे।