इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकातान नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच में नितीश राणा और राशिद खान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। दोनों का यह आईपीएल करियर का 100वां मैच था। हालांकि, दोनों का इस खास मैच में प्रदर्शन काफी साधारण रहा। नितीश राणा बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए तो वहीं राशिद खान की जमकर कुटाई हुई। कोलकाता ने रहमानुल्लाह गुरबाज 39 गेंद पर 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 81 रन की पारी की मदद से 179 रन बनाए। गुजरात को 180 का टारगेट दिया।
राशिद खान को रहमानुल्लाह गुरबाज ने कूटा
राशिद खान के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में 13.50 की इकॉनमी से 54 रन दिए। उनके हमवतन रहमानुल्लाह गुरबाज ने उनकी खूब कुटाई की। स्टार ऑफ स्पिनर छठे ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में 14 रन बने। गुरबाज ने छक्का और चौका जड़ा। आठवें ओवर में वह दूसरी बार गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में उन्होंने 9 रन दिए। गुरबाज ने एक चौका मारा। फिर वह 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में 17 रन बने। गुरबाज ने छक्का और चौका लगाया। 17वें ओवर में आंद्रे रसेल न दो छक्के जड़े। ओवर में 14 रन बने।
नितीश राणा चौका जड़ने के बाद लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की बात करें तो वह 11वें ओवर में वेंकटेश अय्यर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए। उन्होंने दूसरे गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। जोशुआ लिटिल ने उन्हें राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। वह 3 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लिटिल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।
आईपीएल 2023 में नितीश राणा और राशिद खान का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में नितीश राणा ने 9 मैच में 233 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 25.89 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 152.29 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 15 छक्के लगाए। राशिद खान पर्पल कैप की रेस में हैं। उन्होंने 8 मैच 14 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज के ने 14 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप उनके पास है।