IPL 2022 PBKS vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 16वें मुकाबले में मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) को गुजरात टाइटंस (GT) ने छह विकेट से हरा दिया। मैच काफी रोमांचक रहा। आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। राहुल तेवतिया ने ओडियन स्मिथ की दो गेंदों पर दो छक्का जड़ दिया। गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बनाए। गुजरात को 190 रनों का टारगेट दिया। लिविंगस्टोन ने 64 रनों की पारी खेली। जवाब में 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाए। गुजरात की टीम तीन में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

गुजरात की टीम को शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने तेज शुरुआत दिलाई। तीन ओवर में 30 रन बने। चौथे ओवर में वेड को आउट करके रबाडा ने टीम को पहला झटका दिया। टीम का स्कोर 11 वें 100 रनों के पार पहुंच गया। 15वें ओवर में टीम को दूसरा झटका लगा। सांई सुदर्शन को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा। रबाडा ने गुजरात को तीसरा झटका दिया। गिल 19वें ओवर में 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी। ओडियन स्मिथ को आखिरी दो गेंदों पर दो छक्का जड़कर राहुल तेवतिया ने गुजरात को जीत दिलाई।

पंजाब की शुरुआत खराब रही। हार्दिक पांड्या ने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज दिया। टीम को दूसरा झटका पांचवें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट करके लॉकी फर्ग्युसन ने दिया। इसके बाद लियम लिविंगस्टोन और धवन ने पंजाब की पारी को संभाला। 10 ओवर की समाप्ती के बाद टीम ने दो विकेट पर 86 रन बनाए। राशिद खान ने धवन को आउट करके 52 रनों की साझेदारी को तोड़ा। 12 वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा।

जितेश शर्मा को दर्शन नालकंडे ने पवेलियन भेजकर चौथा झटका दिया। उन्होंने केवल 10 गेंदों पर 23 रन बनाए। अगले ही गेंद पर ओडियन स्मिथ पवेलियन लौटे। 15वें ओवर में पंजाब का स्कोर 150 के पार हो गया। लिविंगस्टोन को राशिद खान ने पवेलियन भेजकर पंजाब को छठा झटका दिया। शाहरुख खान को राशिद ने पवेलियन भेजकर सातवां झटका दिया।

इसके बाद कगिसो रबाडा रन आउट हुए। शमी ने वैभव अरोड़ा को दो रन पर आउट करके पंजाब को 9वां झटका दिया। 14वें से 18वें ओवर के बीच में टीम ने 4 ओवर में 40 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए। राहुल चाहर 22 रन बनाकर और अर्शदीप सिंह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए। गुजरात की टीम में दो बदलाव हुए। विजयशंकर और वरुण आरोन की जगह साईं सुदर्शन और दर्शन नालकंडे को मौका मिला। पंजाब की टीम में एक बदलाव हुआ। भनुका राजपक्षे की जगह जॉनी बेयरस्टो को मौका मिला है। मंयक अग्रवाल की अगुवाई वाली पंजाब की टीम तीन में दो मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Punjab Kings 
189/9 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
190/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 16 )
Gujarat Titans beat Punjab Kings by 6 wickets

Live Updates

IPL 2022, PBKS vs GT: हार्दिक पांड्या की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

23:30 (IST) 8 Apr 2022
लगातार दो छक्का जड़कर राहुल तेवतिया ने दिलाई गुजरात को जीत

ओडियन स्मिथ आखिरी ओवर गेंदबाजी कराने आए। पहली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। उन्होंने सिंगल लिया। चार गेंदों पर 17 रनों की जरूरत थी। मिलर ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर रन आउट चांस मिस हुआ और सिंगल आया। तेवतिया अगली गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने गुजरात को जीत दिला दी।

23:21 (IST) 8 Apr 2022
गुजरात को एक ओवर में 19 रनों की दरकार

रबाडा ने 19वें ओवर में नो बॉल की। हालांकि, यह महंगा साबित नहीं हुआ, लेकिन अगले ही गेंद पर पांड्या ने छक्का जड़ दिया। इसके अगली गेंद पर चौका लगा। अगली गेंद पर एक रन आया। गिल शतक से चूक गए। वह 96 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के तौर डेविड मिलर और पांड्या क्रीज पर। ओवर में 13 रन बने। आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रनों की दरकार

23:15 (IST) 8 Apr 2022
अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की

18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। सिर्फ पांच रन दिए। गुजरात को दो ओवर में 32 रनों की जरूरत। हार्दिक 17 और गिल 95 रन बनाकर क्रीज पर। दो ओवर में 32 रनों की जरूरत।

23:09 (IST) 8 Apr 2022
गुजरात को तीन ओवर में 37 रनों की दरकार

17वें ओवर में 13 रन बने। राहुल चाहर को पांड्या ने टारगेट किया। उनका कैच भी छूटा। टीम का स्कोर 17 ओवर में 153 रन 2 विकेट पर। जीत के लिए तीन ओवर में 37 रनों की दरकार।

23:05 (IST) 8 Apr 2022
गुजरात को 4 ओवर में 50 रनों की जरूरत

गुजरात को 4 ओवर में 50 रनों की जरूरत। पंजाब का स्कोर 16 ओवर में 140 रन दो विकेट पर। गिल 90 और पांड्या 6 रन बनाकर क्रीज पर।

23:00 (IST) 8 Apr 2022
गुजरात को 30 गेंदों में 56 रनों की दरकार

गुजरात को 30 गेंदों में 56 रनों की दरकार। 15 ओवर में दो विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। गिल 89 और पांड्या 1 रन बनाकर क्रीज पर।

22:58 (IST) 8 Apr 2022
राहुल चाहर ने सांई सुदर्शन को आउट करके गुजरात को दूसरा झटका दिया

राहुल चाहर ने सांई सुदर्शन को आउट करके गुजरात को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 30 गेंदों में 35 रन बनाए। जीत के लिए 32 गेंदों में 57 रनों की दरकार।

22:48 (IST) 8 Apr 2022
गुजरात को सात ओवर में 71 रनों की दरकार

13 ओवर का खेल समाप्त गुजरात का स्कोर 1 विकेट पर 119 रन। गिल 80 और सुदर्शन 30 रन पर खेल रहे हैं। सात ओवर में 71 रनों की दरकार।

22:43 (IST) 8 Apr 2022
आठ ओवर में 80 रनों की जरूरत

गुजरात का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 110 रन है। शुभमन गिल 72 और सुदर्शन 28 रन बनाकर क्रीज पर। आठ ओवर में 80 रनों की जरूरत।

22:37 (IST) 8 Apr 2022
9 ओवर में 87 रनों की जरूरत

गुजरात का स्कोर 100 रन के पार हो गया है। टीम ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। टीम को 9 ओवर में 87 रनों की जरूरत।

22:22 (IST) 8 Apr 2022
शुभमन गिल ने 29 गेंदों अर्धशतक जड़ा

शुभमन गिल ने 29 गेंदों अर्धशतक जड़ा। पंजाब का स्कोर 8.3 ओवर में 82 रन एक विकेट पर

22:11 (IST) 8 Apr 2022
पावरप्ले में एक विकेट पर 53 रन बना

पावरप्ले में एक विकेट पर 53 रन बना। गुजरात का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 53 रन। सुदर्शन 12 और गिल 33 रन बनाकर क्रीज पर

22:05 (IST) 8 Apr 2022
गुजरात ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए

गुजरात ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। गिल 31 और साई सुदर्शन 7 रन बनाकर क्रीज पर।

21:57 (IST) 8 Apr 2022
गुजरात को लगा पहला झटका

कैगिसो रबादा ने मैथ्यू वेड को पवेलियन भेजकर गुजरात को पहला झटका दिया। उन्होंने 6 रन बनाए। टीम का स्कोर 3.2 ओवर मे 1 विकेट पर 32 रन

21:50 (IST) 8 Apr 2022
गिल ने पंजाब को दिलाई धुआंधार शुरुआत

गिल ने पंजाब को धुआंधार शुरुआत दिलाई। टीम ने दो ओवर में बगैर विकेट के 24 रन बना लिए हैं। गिल 10 गेंदों पर 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच चौके जड़ दिए हैं।

21:45 (IST) 8 Apr 2022
गिल ने पहले ही ओवर में जड़े दो चौके

गुजरात की बल्लेबाजी शुरू। वैभव अरोड़ा ने पारी की पहले ओवर में गेंदबाजी की। ओवर में 10 रन बने। शुभमन गिल ने दो चौके जड़े।

21:24 (IST) 8 Apr 2022
पंजाब ने गुजरात को 190 रनों का टारगेट दिया

पंजाब ने गुजरात को 190 रनों टारगेट दिया। आखिरी ओवर में 16 रन बने। राहुल चाहर 22 रन बनाकर और अर्शदीप सिंह 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:13 (IST) 8 Apr 2022
पंजाब को शमी ने 9वां झटका दिया

पंजाब को शमी ने वैभव अरोड़ा को आउट करके 9वां झटका दिया। उन्होंने दो रन बनाए। टीम का स्कोर 18 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन। टीम ने 4 ओवर में 40 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए।

21:07 (IST) 8 Apr 2022
पंजाब को आठवां झटका लगा

पंजाब को आठवां झटका लगा। कगिसो रबाडा रन आउट हुए। टीम का स्कोर 17 ओवर में 160 रन 8 विकेट के नुकसान पर।

21:01 (IST) 8 Apr 2022
शाहरुख खान को राशिद ने पवेलियन भेजा

16 ओवर की 5वीं गेंद पर शाहरुख खान को राशिद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 गेंदों पर 15 रन बनाए। 15.5 ओवर में पंजाब का स्कोर 154 पर 7।

20:58 (IST) 8 Apr 2022
लिविंगस्टोन को राशिद खान ने पवेलियन भेजा

लिविंगस्टोन को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। 27 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। पंजाब का स्कोर 15.3 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन।

20:55 (IST) 8 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन

शाहरुख खान ने 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो छक्का जड़ा। लिविंगस्टोन ने चौका जड़कर शमी के ओवर का अंत किया। पंजाब का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन।

20:49 (IST) 8 Apr 2022
लिविंगस्टोन 59 और शाहरुख खान 1 रन बनाकर क्रीज पर

14 ओवर में पंजाब का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन। लिविंगस्टोन 59 और शाहरुख खान 1 रन बनाकर क्रीज पर। नालकंडे के ओवर में दो विकेट गिरे और 10 रन बने।

20:43 (IST) 8 Apr 2022
दर्शन नालकंडे ने दो गेंदों पर दो विकेट लिए

लिविंगस्टोन ने अर्धशतक जड़ा। दर्शन नालकंडे ने जितेश शर्मा को आउट करके उनके ताबतोड़ बैटिंग को रोका। 10 गेंदों में उन्होंने 23 रन बनाए। ओडियन स्मिथ को अगली ही गेंद पर जितेश ने पवेलियन भेजा।

20:41 (IST) 8 Apr 2022
तेवतिया का महंगा ओवर

राहुल तेवतिया का महंगा ओवर। जितेश शर्मा ने दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। ओवर में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बने। पंजाब का स्कोर 124 रन 3 विकेट के नुकसान पर 13 ओवर का खेल समाप्त।

20:36 (IST) 8 Apr 2022
पंजाब के 100 रन पूरे

12 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। लिविंगस्टोन 39 और जितेश 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:28 (IST) 8 Apr 2022
राशिद खान ने शिखर धवन को पवेलियन भेजा

11वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद खान ने शिखर धवन को वेड के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा आए हैं।

20:24 (IST) 8 Apr 2022
लिविंगस्टोन और धवन ने पंजाब को संभाला

लिविंगस्टोन और धवन ने पंजाब को शुरुआती झटकों से संभाल लिया। 10 ओवर की समाप्ती के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 86 रन। धवन 35 और लिविंगस्टोन 36 रन बनाकर क्रीज पर।

20:19 (IST) 8 Apr 2022
लियम लिविंगस्टोन को जीवनदान मिला

राशिद खान की गेंद पर लियम लिविंगस्टोन को जीवनदान मिला। हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री पर शानदार प्रयास किया,लेकिन उनका पैर बाउंड्री से टच कर गया। 9 ओवर में पंजाब का स्कोर 70 रन दो विकेट के नुकसान पर।

20:13 (IST) 8 Apr 2022
दर्शन नालकंडे के पहले ओवर में 11 रन बने

डेब्यू कर रहे दर्शन नालकंडे के पहले ओवर में 11 रन बने। आठ ओवर में पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 60 रन। धवन 31 और लिविंगस्टोन 16 रन बनाकर क्रीज पर।

IPL 2022, PBKS vs GT: गुजरात के लिए मैथ्यू वेड और विजयशंकर का फॉर्म चिंता का विषय है। वेड पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। वहीं विजयशंकर ने गेंद और बल्ले दोनों से निराश किया है। वेड की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को मौका मिल सकता है। अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी आईपीएल मेगा ऑकश्न में अनसोल्ड रह गया था। जेसन रॉय के आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद गुजरात ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा विजयशंकर की जगह गुरकीरत सिंह मान को मौका मिल सकता है। टीम का मजबूत पक्ष गेंदबाजी है। मोहम्मद शमी और लॉकी फर्ग्युसन जैसे तेज गेंदबाज और राशिद खान जैसे स्पिनर हैं। पांड्या अभी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पंजाब की गेंदबाजी भी कम नहीं है टीम के पास कगिसो रबाडा जैसा अनुभवी गेंदबाज है। युवा वैभव अरोड़ा ने भी प्रभावित किया है। राहुल जैसा स्पिनर भी है। शिखर धवन और मंयक अग्रवाल को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। बेयरस्टो के आने से बल्लेबाजी और मजबूत होगी। लिविंग्स्टोन ने पिछले मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था।