IPL 2021 DC Vs KKR Live Cricket Score: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2021 का दूसरा क्वालीफायर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शारजाह में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

राहुल त्रिपाठी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। केकेआर को 2 गेंद पर 6 रन चाहिए थे और एक-एक करके सभी खिलाड़ी आउट हो गए थे। उस वक्त आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर केकेआर को तीसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। इसके अलावा केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जड़ा ऐसा छक्का कि सड़क पर जा रहे युवक ने पकड़ा कैच, RCB के पूर्व क्रिकेटर ने 36 गेंदों पर जड़े 160 रन! देखें Video

टॉस हारकर पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे। केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली थी। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। वहीं शिवम मावी और लॉकी फर्ग्युसन ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

केकेआर तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2012 और 2014 में केकेआर ने गौतम गंभीर के नेतृत्व में आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था।

Match Ended

Indian Premier League, 2021

Kolkata Knight Riders 
136/7 (19.5)

vs

Delhi Capitals  
135/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Qualifier 2 )
Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 3 wickets

Live Updates
23:37 (IST) 13 Oct 2021
15 अक्टूबर को केकेआर और सीएसके के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर 2 में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 15 अक्टूबर को केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर 2014 के बाद अब यानी सात साल बाद फाइनल में पहुंची है। वहीं सीएसके इससे पहले 2019 में मुंबई इंडियंस से फाइनल हारी थी।

23:18 (IST) 13 Oct 2021
KKR ने फाइनल में बनाई जगह, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। राहुल त्रिपाठी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। केकेआर को 2 गेंद पर 6 रन चाहिए थे और एक-एक करके सभी खिलाड़ी आउट हो गए थे। उस वक्त आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर केकेआर को तीसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया।

23:06 (IST) 13 Oct 2021
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच, केकेआर की आधी टीम आउट

एक समय आसान जीत की ओर बढ़ रही केकेआर ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों की जरूरत है।

22:30 (IST) 13 Oct 2021
KKR का पहला विकेट गिरा, अय्यर 55 रन बनाकर आउट

आसान जीत की ओर बढ़ रही केकेआर को 96 रनों पर पहला झटका लगा है। वेंकटेश अय्यर 55 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित करके वापस पवेलियन लौटे। केकेआर को अब जीत के लिए महज 40 रनों की जरूरत है।

21:53 (IST) 13 Oct 2021
केकेआर की अच्छी शुरुआत

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने अच्छी शुरुआत दी है। केकेआर ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। अभी तक केकेआर आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

21:18 (IST) 13 Oct 2021
दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को दिया 136 रनों का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। केकेआर को जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य मिला है। केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा। आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर श्रेयस अय्यर ने दिल्ली का स्कोर 130 पार पहुंचाया। उन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। वहीं शिवम मावी और लॉकी फर्ग्युसन ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

20:47 (IST) 13 Oct 2021
पंत लौटे पवेलियन, DC को लगा चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत के रूप में चौथा झटका लगा है। उन्होंने 6 गेंदों पर महज 6 रन बनाए। लॉकी फर्ग्युस ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को आउट कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। दिल्ली की टीम बैकफुट पर आ गई है।

20:39 (IST) 13 Oct 2021
शिखर धवन लौटे पवेलियन, दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स को शिखर धवन के रूप में तीसरा झटका लगा है। उन्होंने 39 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने दूसरा विकेट अपने नाम किया। दिल्ली की पारी डगमगा गई है और रनरेट 6 से भी नीचे पहुंच गया है।

20:28 (IST) 13 Oct 2021
दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा, स्टॉयनिस 18 रन बनाकर लौटे पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स की पारी डगमगाती नजर आ रही है। 12 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 73 रनों पर दो विकेट गंवा दिए हैं। मार्कस स्टॉयनिस 23 गेंदों पर 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। उन्हें शिवम मावी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

19:47 (IST) 13 Oct 2021
शॉ 18 रन बनाकर आउट, वरुण ने दिल्ली को दिया पहला झटका

अच्छी शुरुआत के बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। उन्होंने 12 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली। वरुष चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही केकेआर को पहला विकेट दिलाया।

19:07 (IST) 13 Oct 2021
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे।

19:06 (IST) 13 Oct 2021
ये है कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शाकिब अल हसन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

18:55 (IST) 13 Oct 2021
कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव अपडेट ?

मैच की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर देखी जा सकती है। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। आप जनसत्ता.कॉम पर भी आईपीएल 2021 के इस मैच की लाइव कॉमेंट्री, स्कोरकार्ड और नवीनतम अपडेट भी देख सकते हैं।

18:55 (IST) 13 Oct 2021
कब और कहां होगा आज का मुकाबला ?

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का ये मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस का समय शाम 7:00 बजे का है। आईपीएल 2021 प्लेऑफ का ये तीसरा मुकाबला है।