इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को शुरू हुए 20 दिन हो चुके हैं। अब तक 22 मुकाबले हुए हैं। अंक तालिका में रोज नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टॉप-5 में पहुंच गई है। उसके अब 6 मैच में 6 अंक हो गए हैं। वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में अब जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर भी शामिल हो गए हैं। बेयरस्टो के 6 मैच में 241 और वार्नर के इतने ही मुकाबलों में 227 रन हो गए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट की बात करें तो कीरोन पोलार्ड टॉप पर हैं। उन्होंने 208.97 के स्ट्राइक रेट से 6 मैच की 5 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 163 रन बनाए हैं। इस मामले में मयंक अग्रवाल 7वें नंबर पर हैं।
पर्पल कैप के टॉप-5 में एक बदलाव हुआ है। युजवेंद्र चहल की जगह मोहम्मद शमी की एंट्री हुई है। शमी के 6 मैच में 9 विकेट हो गए हैं। राशिद खान भी शमी को तगड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। राशिद के 6 मैच में 8 विकेट हैं। वह छठे नंबर पर हैं। चहल अब 7वे नंबर पर खिसक गए हैं। उनके 5 मैच में 8 विकेट हैं। राशिद खान, शिवम मावी, शेल्डन कॉटरेल, नवदीप सैनी और ट्रेंट बोल्ट उन गेंदबाजों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने मेडन ओवर भी किए हैं।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (9 अक्टूबर 2020, सुबह 9:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेटरनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.488 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 4 | 1 | 0 | 8 | +1.060 |
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | +0.232 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 4 | 3 | 2 | 0 | 6 | +0.002 |
5 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | -1.355 |
6 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -0.371 |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.826 |
8 | किंग्स इलेवन पंजाब</td> | 6 | 1 | 5 | 0 | 2 | -0.431 |
टॉप-5 बल्लेबाज (9 अक्टूबर 2020, सुबह 9 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 6 | 313 | 132* | 136.68 |
2 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 6 | 299 | 87* | 151.01 |
3 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 6 | 281 | 106 | 162.42 |
4 | जॉनी बेयरस्टो | हैदराबाद | 6 | 241 | 97 | 138.50 |
5 | डेविड वार्नर | हैदराबाद | 6 | 227 | 60 | 124.72 |
टॉप-5 गेंदबाज (9 अक्टूबर 2020, सुबह 9 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 5 | 20 | 12 | 7.50 | 150 |
2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 6 | 24 | 11 | 8.16 | 196 |
3 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई | 6 | 23.2 | 10 | 7.84 | 183 |
4 | जेम्स पैटिनसन | मुंबई | 6 | 23.1 | 9 | 7.72 | 179 |
5 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 6 | 22.4 | 9 | 8.51 | 193 |