इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में 23 मुकाबले हो चुके हैं। 23वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हराया। उसकी इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है।
जीत की हैट्रिक के साथ वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली ने अब तक 6 मैच खेले हैं। इनमें से 5 में जीत हासिल की है। उसके कुल 10 अंक हैं। मुंबई इंडियंस ने 6 में से 4 मैच जीते हैं। उसके 8 अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर खिसक गई है। राजस्थान रॉयल्स 7वें नंबर पर बनी हुई है। हालांकि, उसका नेट रनरेट और गिर गया है। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर बने हुए हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची के शीर्ष-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके ओपनर पृथ्वी शॉ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को कड़ी टक्कर दिख रहे हैं। दोनों रोहित से कुछ ही रन पीछे हैं।
पर्पल कैप में दिल्ली के कगिसो रबाडा टॉप पर बरकरार हैं। उनके 6 मैच में 15 विकेट हो गए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की बात करें तो शीर्ष-10 में दिल्ली के 2 (रबाडा के अलावा एनिरक नोर्त्जे) , जबकि मुंबई इंडियंस के 4 गेंदबाज (जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिनसन और राहुल चहर) शामिल हैं।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (10 अक्टूबर 2020, सुबह 9:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 6 | 5 | 1 | 0 | 10 | +1.267 |
2 | मुंबई इंडियंस | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.488 |
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | +0.232 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | +0.002 |
5 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | -1.355 |
6 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -0.371 |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -1.073 |
8 | किंग्स इलेवन पंजाब</td> | 6 | 1 | 5 | 0 | 2 | -0.431 |
टॉप-5 बल्लेबाज (10 अक्टूबर 2020, सुबह 9 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 6 | 313 | 132* | 136.68 |
2 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 6 | 299 | 87* | 151.01 |
3 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 6 | 281 | 106 | 162.42 |
4 | जॉनी बेयरस्टो | हैदराबाद | 6 | 241 | 97 | 138.50 |
5 | डेविड वार्नर | हैदराबाद | 6 | 227 | 60 | 124.72 |
टॉप-5 गेंदबाज (10 अक्टूबर 2020, सुबह 9 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 6 | 23.4 | 15 | 7.81 | 185 |
2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 6 | 24 | 11 | 8.16 | 196 |
3 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई | 6 | 23.2 | 10 | 7.84 | 183 |
4 | जेम्स पैटिनसन | मुंबई | 6 | 23.1 | 9 | 7.72 | 179 |
5 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 6 | 22.4 | 9 | 8.51 | 193 |