इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में 31 मुकाबले हो चुके हैं। हर टीम प्रतिद्वंद्वी से अब अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। ऐसे में पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में पहुंचने की रेस रोमांचक हो गई है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स को छोड़कर हर टीम 8-8 मैच खेल चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
कोलकाता नाइटराइडर्स के 7 मैच में 8 अंक हैं। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। ऐसे में उसकी एक जीत उसे अंक तालिका में और मजबूत कर देगी। आखिरी चार टीमों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब क्रमश: पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर हैं। उनकी एक-एक जीत और हार उन्हें खिताब की बाहर करने के लिए काफी है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) की अपनी दावेदारी और पक्की कर ली। वह टूर्नामेंट में 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
दिल्ली को पछाड़ मुंबई फिर टॉप पर, ट्रेंट बोल्ट भी शामिल हुए पर्पल कैप की रेस में
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) इस समय दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा के पास है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों का काफी पीछे छोड़ दिया है। रबाडा के 8 मैच में 18 विकेट हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद जोफ्रा आर्चर के 8 मैचों में 12 विकेट ही हैं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को एक ही ओवर में आउट कर स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले पंजाब के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के भी 8 मैचों में 12 विकेट हैं।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (16 अक्टूबर 2020, सुबह 09:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +0.990 |
2 | मुंबई इंडियंस | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +1.327 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | -0.139 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | -0.577 |
5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | +0.009 |
6 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -0.390 |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -0.844 |
8 | किंग्स इलेवन पंजाब | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -0.295 |
टॉप-5 बल्लेबाज (16 अक्टूबर 2020, सुबह 09:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 8 | 448 | 132* | 133.33 |
2 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 8 | 382 | 106 | 161.18 |
3 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 8 | 307 | 87* | 146.89 |
4 | विराट कोहली | बंगलौर | 8 | 304 | 90* | 126.67 |
5 | श्रेयस अय्यर | दिल्ली | 8 | 298 | 88* | 135.45 |
टॉप-5 गेंदबाज (16 अक्टूबर 2020, सुबह 09:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 8 | 31.4 | 18 | 7.61 | 241 |
2 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 8 | 32 | 12 | 6.56 | 210 |
3 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 8 | 30.4 | 12 | 8.73 | 268 |
4 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 8 | 30 | 11 | 7.53 | 226 |
5 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 7 | 28 | 11 | 7.92 | 222 |