इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में रविवार (4 अक्टूबर) को खेले गए 17वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम के 6 अंक हो गए और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। मुंबई ने हैदराबाद को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी। शारजाह में इस सीजन में तीसरी बार कोई टीम रन चेज करते हुए हारी है। इससे पहले चेन्नई और कोलकाता को हरा का सामना करना पड़ा है।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाए। उसे इस स्कोर तक यहां तक पहुंचाने में क्विंटन डीकॉक (67 रन, 39 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के), सूर्यकुमार यादव (27 रन, 18 गेंद), ईशान किशन (31 रन, 23 गेंद), हार्दिक पंड्या (28 रन, 19 गेंद), कीरोन पोलार्ड (25 रन, 13 गेंद, 3 छक्के) और क्रुणाल पंड्या (20 रन, 4 गेंद, 2 छक्के, 2 चौके) का अहम योगदान रहा।
IPL 2020 Live Streaming in Hindi MI vs SRH Live Score Online:
हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर 44 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मनीष पांडे 19 गेंद पर 30 रन बनाए। पांडे ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले जॉनी बेयरस्टो 15 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर हार्दिक ने उनका कैच लपका। केन विलिमसन (5) को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। प्रियम गर्ग (8) को क्रुणाल ने आउट किया।
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम के 6 अंक हो गए और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। मुंबई ने हैदराबाद को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 41 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। अभिषेक शर्मा 4 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले प्रियम गर्ग का बल्ला आज नहीं चला। वे 7 गेंद पर 8 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की गेंद पर बोल्ड हो गए। हैदराबाद को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 70 रनों की आवश्यकता है।
हैदराबाद की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। उसे दूसरा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा। पांडे 19 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर पोलार्ड ने उनका कैच लिया। पांडे ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद केन विलियमसन क्रीज पर आए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर अर्धशतक के करीब हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे।
8 ओवरों का मैच हो चुका है। 8वां ओवर कीरोन पोलार्ड फेंका। इस ओवर में मनीष पांडे को जीवनदान मिला। तीसरी गेंद पर बाउंड्री के पास हार्दिक से उनका कैच छूट गया और चौका भी गया। पांचवीं गेंद पर वार्नर रन आउट होते-होते बचे। 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 70 रन है।
5वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को पहला झटका लगा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे जॉनी बेयरस्टो को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। बोल्ट ने अपनी पहली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में हार्दिक के हाथों बेयरस्टो को कैच कराया। बेयरस्टो 15 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो की जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए। उन्होंने चौके से अपना खाता खोला।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में 8 रन बने। तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने छक्का लगाया। दूसरा ओवर जेम्स पैटिनसन ने फेंका। उनका यह ओवर महंगा साबित हुआ। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद बेयरस्टो ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
18 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 174 रन है। कीरोन पोलार्ड 9 गेंद में 16 और हार्दिक पंड्या 15 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18वां ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा ने रिव्यू लिया, लेकिन पोलार्ड का विकेट नहीं ले पाए। रिव्यू भी चला गया।
संदीप शर्मा ने 15वां ओवर फेंका। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया। ईशान किशन छक्का लगाने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। मनीष ने ईशान का बहुत ही शानदार कैच लिया। ईशान ने 23 गेंद में 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 2 छक्के लगाए।
राशिद खान ने 14वां ओवर फेंका। उन्होंने पहली ही गेंद पर क्विंटन डीकॉक की मैराथन पारी का अंत किया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर डीकॉक का कैच पकड़ा। डीकॉक ने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 गेंद में 67 रन बनाए। डीकॉक ने ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। डीकॉक के आउट होने पर हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए।
10वां और 12वां ओवर केन विलियमसन ने फेंका। 10वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए। हालांकि, 12वां ओवर उनका महंगा साबित हुआ। इस ओवर में क्विंटन डीकॉक और ईशान किशन ने 17 रन बटोरे। इसी ओवर में क्विंटन डीकॉक ने छक्का जड़ इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
9 ओवरों का खेल हो चुका है। 9 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 83 रन है। क्विंटन डीकॉक 25 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 3 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर ईशान किशन हैं। ईशान ने 6 गेंद में 8 रन बनाए हैं।
छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। इस ओवर में सिद्धार्थ कौल को पहली सफलता मिली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को शार्ट फाइन लेग पर टी नटराजन के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 18 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरा ओवर सिद्धार्थ कौल लेकर आए। उनका यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। पहली गेंद पर क्विंटन डीकॉक ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक सूर्यकुमार यादव को दी। सूर्यकुमार ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके की हैट्रिक लगाई। इस मैच में कुल 18 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत खराब रही। मुंबई इंडियंस को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। संदीप शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहला ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, अगले गेंद में वह दुर्भाग्यशाली रहे। बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुई गेंद जॉनी बेयरस्टो के दस्तान में समा गई।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।