इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के छठे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 97 रनों से हरा दिया। इस सीजन में पंजाब की ये पहली जीत है और आरसीबी की पहली हार। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 17 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई।
पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल ने विस्फोटक शतक लगाया। राहुल ने 69 गेंद पर 132 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। आरसीबी के शिवम दुबे ने 2 और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिए।
CSK vs DC Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates: यहां जानिए चेन्नई और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
बंगलौर के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा एबी डिविलियर्स 18 गेंद पर 28 रन बनाए। उनके अलावा एरॉन फिंच 20 और शिवम दुबे 12 रन बनाकर आउट हुए। शेल्डन कॉटरेल ने देवदत्त पडिक्कल (1) और विराट कोहली (1) को आउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने जोश फिलिप (0) को पवेलियन भेजा। शिवम दुबे (12) को मैक्सवेल ने बोल्ड किया।
CSK vs DC IPL 2020 Live Cricket Score Streaming Online:
राहुल ने 132 रन की पारी खेलते ही ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया। वे इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। पंत ने 2018 में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इतना ही नहीं राहुल कप्तान के तौर पर भी सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में पंजाब के कप्तान ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वॉर्नर ने 2017 में 126 रनों की पारी खेली थी। IPL 2020 Points Table:
किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 97 रनों से हरा दिया। इस सीजन में पंजाब की ये पहली जीत है और आरसीबी की पहली हार। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 17 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। बंगलौर के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा एबी डिविलियर्स 18 गेंद पर 28 रन बनाए। उनके अलावा एरॉन फिंच 20 और शिवम दुबे 12 रन बनाकर आउट हुए। शेल्डन कॉटरेल ने देवदत्त पडिक्कल (1) और विराट कोहली (1) को आउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने जोश फिलिप (0) को पवेलियन भेजा। शिवम दुबे (12) को मैक्सवेल ने बोल्ड किया।
आरसीबी को छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने बोल्ड कर दिया। दुबे ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 छक्का लगाया। आरसीबी की टीम को जीत के लिए अभी भी 42 गेंद पर 124 रन बनाने हैं।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के बाद एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच पवेलियन लौट चुके हैं। डिविलियर्स 18 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। मुरुगन अश्विन की गेंद पर सरफराज खान ने उनका कैच लिया। एरॉन फिंच को रवि बिश्नोई ने 20 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनो्ं तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 8 ओवर में 8 विकेट पर 48 रन है। डिविलियर्स 14 गेंद पर 12 और फिंच 18 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। जब तक डिविलियर्स हैं आरसीबी की उम्मीदें जिंदा हैं।
आरसीबी को सबसे बड़ा झटका तीसरे ओवर में लगा। कप्तान विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। आरसीबी की टीम अब मुश्किल में है। लेकिन, उसके दो खतरनाक बल्लेबाज एरॉन फिंच और एबी डिविलियर्स क्रीज पर हैं।
आरसीबी को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। शेल्डन कॉटरेल ने देवदत्त पडिक्कल को आउट कर दिया। रवि बिश्नोई ने उनका कैच लिया। देवदत्त ने 1 रन ही बना सके। अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने जोश फिलिप को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। फिलिप खाता भी नहीं खोल सके।
पंजाब ने बंगलौर को जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाए हैं। उसके लिए कप्तान केएल राहुल ने विस्फोटक शतक लगाया है। राहुल ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। पिछले साल उन्होंने पंजाब के खिलाफ शतक लगाया था। राहुल ने 69 गेंद पर 132 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। राहुल ने आखिरी दो ओवर में 6 छक्के लगाए।
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 85 रन बना लिए हैं। वे धीरे-धीरे शतक के करीब पहुंच रहे हैं। पंजाब ने अपने 150 रन पूरे लिए हैं। उसके पास 15 गेंद है। टीम तेजी से रन बनाकर 200 के करीब पहुंचना चाहेगी। राहुल के साथ दूसरी ओर करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पंजाब की पारी के 5 ओवर बाकी हैं। उसने 15 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 70 और ग्लेन मैक्सवेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में तेजी से रन बना सकते हैं।
राहुल ने अपने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। यह उनके सीजन का पहला और आरसीबी के खिलाफ भी पहला अर्धशतक है। राहुल ने 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। राहुल और पूरन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहै हैं। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 13 ओवर में 1 विकेट पर 114 रन तक पहुंचा दिया है।
पंजाब की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 47 और निकोलस पूरन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करना चाहेंगे। राहुल और पूरन लंबे लंबे शॉट लगाने में माहिर हैं। ऐसे में टीम अगले 10 ओवरों में कम से कम 100 से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।
किंग्स इलेवन पंजाब का 6 ओवरों यानी पावर प्ले के बाद स्कोर बिना विकेट खोए 50 रन है। केएल राहुल ने 24 और मयंक अग्रवाल ने 25 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से अब तक उमेश यादव, नवदीप सैनी और डेल स्टेन ने गेंदबाजी की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसलिए विराट कोहली ने सातवां फेंकने के लिए युजवेंद्र चहल को गेंद दी।
चार ओवरों के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 33 रन है। केएल राहुल 19 और मयंक अग्रवाल ने 14 रन बना लिए हैं। चौथे ओवर में नवदीप सैनी ने 7 रन दिए। इसमें केएल राहुल का एक चौका भी है। इससे पहले उमेश यादव के ओवर में पंजाब ने 9 रन बटोरे थे।
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से उमेश यादव पहला ओवर लेकर आए। राहुल ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इसके साथ ही केएल राहुल ने आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, जोश फिलिप (विकेटपकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, जोश फिलिप (विकेटपकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, जेम्स नीशाम, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉट्रेल, रवि विश्नोई।
टॉस के लिए दोनों कप्तान यानी विराट कोहली और केएल राहुल मैदान पर पहुंच गए हैं। कुछ ही मिनट में टॉस के लिए सिक्का उछाला जाएगा और तभी पता चलेगा कि कौन पहले बल्लेबाजी करेगा। फैंस के इंतजार की घड़ियां बस खत्म ही होने वाली हैं।