मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही मुंबई की टीम ने लगातार दूसरे साल फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। मुंबई की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट। बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। दूसरी ओर, बोल्ट ने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों ने एक-एक ओवर मेडन किया।
बुमराह ने इसके साथ टी20 क्रिकेट में बेस्ट प्रदर्शन किया। ओवरऑल टी20 के अलावा आईपीएल में भी उनका यह बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्होंने 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 7 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। मौजूदा आईपीएल सीजन में बुमराह के 14 मैच में 27 विकेट हो गए। उन्होंने पर्पल कैप भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में बुमराह ने दिल्ली के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया। रबाडा के 15 मैच में 25 विकेट हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।
बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात करें टॉप-10 में मुंबई के तीन बल्लेबाज हैं। इनमें से दो तो टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने 30 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की पारी खेली। ओपनर क्विंटन डीकॉक ने 40 रनों का योगदान दिया। तीनों बल्लेबाज टॉप-10 में हैं। किशन और डीकॉक की एंट्री टॉप-5 में हुई है। किशन के 13 मैच में 483 और डीकॉक के 15 मैच में 483 रन हैं। केएल राहुल 670 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं।
टॉप-5 बल्लेबाज (6 नवंबर 2020, सुबह 8:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 14 | 670 | 132* | 129.34 |
2 | डेविड वार्नर | हैदराबाद | 14 | 529 | 85* | 136.69 |
3 | शिखर धवन | दिल्ली | 15 | 525 | 106* | 144.23 |
4 | ईशान किशन | मुंबई | 13 | 483 | 99 | 144.17 |
5 | क्विंटनल डीकॉक | मुंबई | 15 | 483 | 78* | 139.59 |
गेंदबाजों में टॉप-2 में बुमराह और रबाडा हैं। तीसरे स्थान पर ट्रेंट बोल्ट पहुंच गए हैं। बोल्ट के 14 मैच में 22 विकेट हैं। चौथे स्थान पर काबिज जोफ्रा आर्चर के 20 विकेट हैं, लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पांचवें पायदान पर 20 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) का मुकाबला एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। उनके पास अपनी विकेटों की संख्या को बढ़ाने का मौका होगा।
टॉप-5 गेंदबाज (6 नवंबर 2020, सुबह 8:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 14 | 56 | 27 | 6.71 | 376 |
2 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 15 | 58.4 | 25 | 8.30 | 487 |
3 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई | 14 | 53.2 | 22 | 8.00 | 424 |
4 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 14 | 55.4 | 20 | 6.55 | 365 |
5 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 14 | 53.1 | 20 | 7.16 | 381 |
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (6 नवंबर 2020, सुबह 8:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +1.107 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | -0.109 |
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | +0.608 |
4 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.172 |
5 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.214 |
6 | किंग्स इलेवन पंजाब | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.162 |
7 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.455 |
8 | राजस्थान रॉयल्स | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.569 |