IPL 2019 MI vs CSK Live Cricket Score streaming Online at Hotstar IPL Cricket, Star Sports 1: आईपीएल के 12वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कमाल की 37 रनों से जीत हासिल की है। वहीं इस चौथे मुकाबले में सीएसके को पहली हार का सामना करना पड़ा है और मुंबई की ये दूसरी जीत है। इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन सूर्यकुमार के 59 रन और क्रुणाल पंड्या के 42 रनों के चलते मुंबई ने चेन्नई को 171 रनों का लक्ष्य दिया था। हार्दिक पंड्या ने इस मैच में भी 8 गेंदों में 25 रनों की कमाल नाबाद पारी खेली ।
वहीं इसका पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और मुंबई के गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया। धोनी और केदार ने पारी को संभाला जरूर लेकिन धोनी के आउट होने के बाद केदार जाधव भी 59 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ चेन्नई की टीम 133 पर ही सिमट गई और ये मुकाबला भी गंवा बैठी।
इस मैच को आप बुधवार को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी।
[live_score_card league=”ipl” gamecode= “189942” ]
MI vs CSK Live Score- यहां देखें मैच का लाइव स्कोर
Watch: MI vs CSK IPL Live Match Score Here

Highlights
इस मैच में चेन्नई की टीम को 37 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को ये दूसरी जीत मिली है जबकि सीएसके को ये पहली हार का सामना करना पड़ा है।
122 के स्कोर पर सीएसके को आठवां झटका लगा है और दीपक चहर भी आउट हो गए हैं।
108 के स्कोर पर सीएसके को छठा झटका लग गया है। केदार जाधव 18वें ओवर की पहली गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
सीएसके को अभी जीत के लिए 24 गेंदों में 66 रनों की दरकार है। देखना होगा कि आखिर केदार और ब्रावो इसे कैसे हासिल करते हैं।
30 गेंद में अभी सीएसके को जीत के लिए 77 रनों की दरकार है। ब्रावो और केदार जाधव की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
86 के स्कोर पर सीएसके को चौथा झटका लगा है और एमएस धोनी 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हार्दिक पंड्या ने झटका उनका विकेट।
13 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके की टीम ने 3 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। अब 42 गेंद में जीत के लिए सीएसके को 91 रनों की जरूरत है। देखना होगा कि आखिर धोनी कैसे इसे संभालते हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके की टीम ने 66 रन बनाए हैं। अभी जीत के लिए उसे अगली 60 गेंदों में 105 रनों की आवश्यकता है। धोनी-जाधव की जोड़ी मैदान में है।
8वां ओवर लेकर आए हैं राहुल चहर और इस ओवर में उनके कुल 8 रन आए। 8 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 57-3 है।
6 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 34 रन है और तीन विकेट उसके गिर गए हैं। अब धोनी और जाधव को देखना होगा कि आखिर वो किस तरह इस पारी को चलाते हैं।
दो विकेट गिरने के बाद अब रैना और जाधव दोनों अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन 5 ओवर के आखिरी गेंद पर पोलार्ड के कमाल कैच के चलते रैना आउट हो गए हैं।
तीन ओवर का खेल हो चुका है और 171 के जवाब में उतरी सीएसके ने 2 विकेट गंवाकर 14 रन बना लिए हैं। जाधव और रैना की जोड़ी अभी मैदान में है।
वाटसन और रायडू के आउट होने का बाद अब जाधव मैदान में आ गए हैं। दो ओवर के बाद सीएसके का स्कोर अब 6 रन ही है। रैना और जाधव की जोड़ी मैदान में है।
पहले ओवर में रायडू का विकेट गिरने के बाद अब मैदान में आ गए हैं रैना। 1 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1-1 है। कमाल का ओवर बेहरनडार्फ द्वारा।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के 59 रनों की पारी के बदौलत चेन्नई को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया है।
19वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने पहला छक्का जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 132 पर पहुंच गया है।
17वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने कमाल का अर्धशतक पूरा कर लिया है। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अभी 119 रन है। हार्दिक और सूर्यकुमार की जोड़ी मैदान में है।
16वें ओवर में मुंबई की टीम ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी मुंबई की टीम।
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने कमाल का छक्का जड़ा है। अच्छी लय में दिख रहे हैं पंड्या। हालांकि तेजी से रन बनाने होंगे।
ब्रावो के पहले ओवर में ही क्रुणाल पंड्या आउट होने से बच गए हैं। 13 ओवर के बाद अब मुंबई का स्कोर 78 रन है। 42 गेंद में देखना होगा कि आखिर मुंबई कितने और रन जोड़ पाती है।
युवराज सिंह के आउट होने के बाद अब मैदान में आ गए हैं क्रुमाल पंड्या। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 50 रन है। सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अब युवराज सिंह मैदान में आ गए हैं। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब 48 पर पहुंच गया है। सूर्यकुमार यादव और युवराज से काफी उम्मीदें होंगी।
7वां ओवर लेकर आए थे इमरान ताहिर और इस ओवर में केवल 5 रन ही आए। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब 45 रन ही है। रोहित-सूर्यकुमार मैदान में हैं।
शुरू के दो ओवर में विकेट खोने के बाद रनों की गति थम गई थी लेकिन इसके बाद मुंबई की टीम ने गजब की वापसी की और सूर्यकुमार अच्छी लय में दिख रहे हैं। 5 ओवर के बाद अब मुंबई का स्कोर 39 पर पहुंच गया है।
चौथे ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कमाल का चौका जड़ा है। इस चौके के साथ टीम का स्कोर अब 13 पर पहुंच गया है।
तीसरा ओवर लेकर आए हैं दीपक चहर और इस ओवर की दूसरी गेंद पर डिकॉक के बल्ले से एक चौका देखने को मिला लेकिन अगली ही गेंद पर डिकॉक कैच थमा बैठे। 8 के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका लगा है।
पहला ओवर लेकर आए हैं दीपक चहर और इस ओवर से रोहित-डिकॉक की जोड़ी ने केवल 2 रन ही बनाए हैं। एक अच्छी साझेदारी निभानी होगी दोनों बल्लेबाजों को।
इस बेहद खास मुकाबले के लिए दोनों टीमें अब मैदान में आ गई है। वहीं, मुंबई की तरफ से रोहित और डिकॉक पारी का आगाज कर रही हैं।
अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, एमएस धोनी (w / c), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मोहित शर्मा, शारदा ठाकुर, इमरान ताहिर
टॉस जीतकर सीएसके ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर मुंबई की टीम किस रणनीति के तहत बल्लेबाजी करती है, और कितना बड़ा लक्ष्य मुंबई को देती है।
मुंबई और सीएसके के बीच होने वाले इस मुकाबले में एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। सीएसके ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं मुंबई को सिर्फ 1 में ही जीत नसीब हुई है।