IPL 2019 MI vs CSK Live Cricket Score streaming Online at Hotstar IPL Cricket, Star Sports 1: आईपीएल के 12वें सीजन में बुधवार को  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कमाल की 37 रनों से  जीत हासिल की है। वहीं इस चौथे मुकाबले में सीएसके को पहली हार का सामना करना पड़ा है और मुंबई की ये दूसरी जीत है।  इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन सूर्यकुमार के 59 रन और क्रुणाल पंड्या के 42 रनों के चलते मुंबई ने चेन्नई को 171 रनों का लक्ष्य दिया था। हार्दिक पंड्या ने इस मैच में भी 8 गेंदों में 25 रनों की कमाल नाबाद पारी खेली ।

वहीं इसका पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और मुंबई के गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया। धोनी और केदार ने पारी को संभाला जरूर लेकिन धोनी के आउट होने के बाद केदार जाधव भी 59 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ चेन्नई की टीम 133 पर ही सिमट गई और ये मुकाबला भी गंवा बैठी।

इस मैच को आप बुधवार को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी।

[live_score_card league=”ipl” gamecode= “189942” ]

MI vs CSK Live Score- यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

Watch: MI vs CSK IPL Live Match Score Here

Live Blog

23:54 (IST)03 Apr 2019
चेन्नई को मिली हार

इस मैच में चेन्नई की टीम को 37 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को ये दूसरी जीत मिली है जबकि सीएसके को ये पहली हार का सामना करना पड़ा है। 

23:52 (IST)03 Apr 2019
चहर आउट

122 के स्कोर पर सीएसके को आठवां झटका लगा है और दीपक चहर भी आउट हो गए हैं। 

23:42 (IST)03 Apr 2019
जाधव भी हुए आउट

108 के स्कोर पर सीएसके को छठा झटका लग गया है। केदार जाधव 18वें ओवर की पहली गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

23:33 (IST)03 Apr 2019
24 गेंद में चाहिए 66 रन

सीएसके को अभी जीत के लिए 24 गेंदों में 66 रनों की दरकार है। देखना होगा कि आखिर केदार और ब्रावो इसे कैसे हासिल करते हैं। 

23:28 (IST)03 Apr 2019
15 ओवर के बाद सीएसके

30 गेंद में अभी सीएसके को जीत के लिए 77 रनों की दरकार है। ब्रावो और केदार जाधव की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

23:22 (IST)03 Apr 2019
एमएस धोनी हुए आउट

86 के स्कोर पर सीएसके को चौथा झटका लगा है और एमएस धोनी 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हार्दिक पंड्या ने झटका उनका विकेट।

23:16 (IST)03 Apr 2019
13 ओवर के बाद सीएसके

13 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके की टीम ने 3 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। अब 42 गेंद में जीत के लिए सीएसके को 91 रनों की जरूरत है। देखना होगा कि आखिर धोनी कैसे इसे संभालते हैं। 

23:01 (IST)03 Apr 2019
60 गेंद में चाहिए इतने रन

10 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके की टीम ने 66 रन बनाए हैं। अभी जीत के लिए उसे अगली 60 गेंदों में 105 रनों की आवश्यकता है। धोनी-जाधव की जोड़ी मैदान में है।

22:52 (IST)03 Apr 2019
राहुल चहर के हांथ में गेंद

8वां ओवर लेकर आए हैं राहुल चहर और इस ओवर में उनके कुल 8 रन आए। 8 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 57-3 है। 

22:40 (IST)03 Apr 2019
6 ओवर के बाद सीएसके

6 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 34 रन है और तीन विकेट उसके गिर गए हैं। अब धोनी और जाधव को देखना होगा कि आखिर वो किस तरह इस पारी को चलाते हैं।

22:33 (IST)03 Apr 2019
अच्छी लय में दिख रहे रैना आउट

दो विकेट गिरने के बाद अब रैना और जाधव दोनों अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन 5 ओवर के आखिरी गेंद पर पोलार्ड के कमाल कैच के चलते रैना आउट हो गए हैं। 

22:22 (IST)03 Apr 2019
तीन ओवर के बाद सीएसके

तीन ओवर का खेल हो चुका है और 171 के जवाब में उतरी सीएसके ने 2 विकेट गंवाकर 14 रन बना लिए हैं। जाधव और रैना की जोड़ी अभी मैदान में है।

22:17 (IST)03 Apr 2019
जाधव मैदान में

वाटसन और रायडू के आउट होने का बाद अब जाधव मैदान में आ गए हैं। दो ओवर के बाद सीएसके का स्कोर अब 6 रन ही है। रैना और जाधव की जोड़ी मैदान में है। 

22:10 (IST)03 Apr 2019
सुरेश रैना मैदान में

पहले ओवर में रायडू का विकेट गिरने के बाद अब मैदान में आ गए हैं रैना। 1 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1-1 है। कमाल का ओवर बेहरनडार्फ द्वारा।

21:50 (IST)03 Apr 2019
जीत के लिए सीएसके को चाहिए

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के 59 रनों की पारी के बदौलत चेन्नई को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया है।

21:39 (IST)03 Apr 2019
हार्दिक ने जड़ा छ्क्का

19वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने पहला छक्का जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 132 पर पहुंच गया है।

21:30 (IST)03 Apr 2019
सूर्यकुमार की फिफ्टी पूरी

17वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने कमाल का अर्धशतक पूरा कर लिया है। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अभी 119 रन है। हार्दिक और सूर्यकुमार की जोड़ी मैदान में है।

21:20 (IST)03 Apr 2019
100 रन पूरे

16वें ओवर में मुंबई की टीम ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी मुंबई की टीम।

21:15 (IST)03 Apr 2019
क्रुणाल का पहला छक्का

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने कमाल का छक्का जड़ा है। अच्छी लय में दिख रहे हैं पंड्या। हालांकि तेजी से रन बनाने होंगे। 

21:02 (IST)03 Apr 2019
क्रुणाल पंड्या का कैच छूटा

ब्रावो के पहले ओवर में ही क्रुणाल पंड्या आउट होने से बच गए हैं। 13 ओवर के बाद अब मुंबई का स्कोर 78 रन है। 42 गेंद में देखना होगा कि आखिर मुंबई कितने और रन जोड़ पाती है। 

20:47 (IST)03 Apr 2019
क्रुणाल पंड्या मैदान में

युवराज सिंह के आउट होने के बाद अब मैदान में आ गए हैं क्रुमाल पंड्या। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 50 रन है। सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

20:39 (IST)03 Apr 2019
युवराज सिंह मैदान में

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अब युवराज सिंह मैदान में आ गए हैं। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब 48 पर पहुंच गया है। सूर्यकुमार यादव और युवराज से काफी उम्मीदें होंगी। 

20:33 (IST)03 Apr 2019
ताहिर के ओवर में आए 5 रन

7वां ओवर लेकर आए थे इमरान ताहिर और इस ओवर में केवल 5 रन ही आए। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब 45 रन ही है। रोहित-सूर्यकुमार मैदान में हैं।

20:25 (IST)03 Apr 2019
लय में लौटी मुंबई

शुरू के दो ओवर में विकेट खोने के बाद रनों की गति थम गई थी लेकिन इसके बाद मुंबई की टीम ने गजब की वापसी की और सूर्यकुमार अच्छी लय में दिख रहे हैं।  5 ओवर के बाद अब मुंबई का स्कोर 39 पर पहुंच गया है।

20:16 (IST)03 Apr 2019
सूर्यकुमार यादव का चौका

चौथे ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कमाल का चौका जड़ा है। इस चौके के साथ टीम का स्कोर अब 13 पर पहुंच गया है। 

20:12 (IST)03 Apr 2019
मुंबई को लगा पहला झटका

तीसरा ओवर लेकर आए हैं दीपक चहर और इस ओवर की दूसरी गेंद पर डिकॉक के बल्ले से एक चौका देखने को मिला लेकिन अगली ही गेंद पर डिकॉक कैच थमा बैठे। 8 के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका  लगा है।

20:04 (IST)03 Apr 2019
दीपक चहर ने डाला कमाल ओवर

पहला ओवर लेकर आए हैं दीपक चहर और इस ओवर से रोहित-डिकॉक की जोड़ी ने केवल 2 रन ही बनाए हैं।  एक अच्छी साझेदारी निभानी होगी दोनों बल्लेबाजों को।

19:58 (IST)03 Apr 2019
दोनों टीमें मैदान में

इस बेहद खास मुकाबले के लिए दोनों टीमें अब मैदान में आ गई है। वहीं, मुंबई की तरफ से रोहित और डिकॉक पारी का आगाज कर रही हैं। 

19:44 (IST)03 Apr 2019
सीएसके की प्लेइंग इलेवन

अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, एमएस धोनी (w / c), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मोहित शर्मा, शारदा ठाकुर, इमरान ताहिर

19:40 (IST)03 Apr 2019
मुंबई को बनाना होगा बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर सीएसके ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर मुंबई की टीम किस रणनीति के तहत बल्लेबाजी करती है, और कितना बड़ा लक्ष्य मुंबई को देती है।

19:18 (IST)03 Apr 2019
रोचक होगा मुकाबला

मुंबई और सीएसके के बीच होने वाले इस मुकाबले में एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। सीएसके ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं मुंबई को सिर्फ 1 में ही जीत नसीब हुई है।