भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 (2021) में जमकर सु्र्खियां बटोरने वाले कोच शोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) की फिर से वापसी हो गई है। उनका टीम इंडिया के साथ यह तीसरा कार्यकाल होगा। 14 जनवरी से वह भारतीय महिला टीम के साथ बतौर चीफ कोच जुड़ेंगे। साल 2017 में जब पहली बार उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी तो भारतीय महिला हॉकी टीम बुरे दौरे में थी।

IND vs NZ: गिल-सिराज इन, रेड्डी और जुरेल आउट; पूर्व क्रिकेटर ने चुना भारत का वनडे स्क्वाड

नीदरलैंड्स के शोर्ड ने भारतीय महिला टीम को अपनी कोचिंग में टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच तक पहुंचाया था। दुर्भाग्यवश भारतीय टीम वह मैच हार गई थी। उसके बाद टीम इंडिया चौथे स्थान पर रही थी। अब एक बार फिर से इस साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के मद्देनजर शोर्ड मारिन को बतौर चीफ कोच भारतीय महिला हॉकी टीम में वापस लाया गया है।

पेरिस ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई थी क्वालिफाई

शोर्ड मारिन के जाने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थी। कई सीनियर खिलाड़ियों की मांग पर उन्हें वापस से टीम में लाया गया है। अब उनकी पहली चुनौती होगी टीम के साथ मार्च 8 से 14 तक होने वाले विश्व कप क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट की, जो हैदराबाद में खेला जाएगा।

शोर्ड मारिन के साथ अर्जेंटीना के पूर्व मिडफील्डर मटियास विला (Matias Vila) को अनालिटिकल कोच नियुक्त किया गया है। वह 2000 सिडनी ओलंपिक और 2004 एथेंस ओलंपिक में अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा थे। वहीं साउथ अफ्रीका के वायने लोम्बार्ड (Wayne Lombard) की भी महिला हॉकी टीम में वापसी हुई है। उन्हें बतौर साइंटिफिक एडवाइजर और एथलेटिक परफॉर्मेंस के हेड के तौर पर लाया गया है।

टीम इंडिया में होगी नए कोच की एंट्री, टी20 लीग के बाद यह अंग्रेज संभालेगा जिम्मेदारी

गौरतलब है कि शोर्ड मारिन ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक के बाद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने तो यह कहा था कि अब वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनके खिलाफ खिलाड़ियों द्वारा खेल मंत्रालय से व्यवहार और खराब नतीजों की शिकायत की गई थी और इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया था।