हॉकी इंडिया ने सोमवार (10 नवंबर) को सैंटियागो में होने वाले आगामी महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए 20 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया। ज्योति सिंह चिली को कप्तानी सौंपी गई है। भारत को जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल सी में रखा गया है। यह टूर्नामेंट 1 से 13 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 1 दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जो 7 से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे।

ये है टीम

20 सदस्यीय टीम में 18 खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं। तुषार खांडकर मुख्य कोच हैं। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज संभालेंगी, जबकि डिफेंस की जिम्मेदारी मनीषा, ललथनलुआलंगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू और नंदिनी को सौंपी गई है।

दो वैकल्पिक खिलाड़ी

मिडफील्ड में भारतीय टीम साक्षी राणा, इशिका, सुनीता टोप्पो, कप्तान ज्योति सिंह, खैदेम शिलेइमा चानू और बिनिमा धन पर निर्भर होगी। फॉरवर्ड लाइन में सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो और सुखवीर कौर शामिल हैं। प्रियंका यादव और पार्वती तोपनो को टूर्नामेंट के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है।

भारतीय जूनियर महिला टीम

गोलकीपर

  1. निधि
  2. एंजिल हर्षा रानी मिंज

डिफेंडर

  1. मनीषा
  2. ललथनलुआलंगी
  3. साक्षी शुक्ला
  4. पूजा साहू
  5. नंदिनी

मिडफील्डर

  1. साक्षी राणा
  2. इशिका
  3. सुनेलिता टोप्पो
  4. ज्योति सिंह
  5. खैदेम शिलीमा चानू
  6. बिनिमा धन

फारवर्ड

  1. सोनम
  2. पूर्णिमा यादव
  3. कनिका सिवाच
  4. हिना बानो
  5. सुखवीर कौर

वैकल्पिक खिलाड़ी

  1. प्रियंका यादव
  2. पार्वती तोपनो