भारत की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल न सिर्फ कोर्ट पर, बल्कि कमाई और लाइफस्टाइल के मामले में भी ‘चैंपियन’ हैं। वह भारत की पहली महिला शटलर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता और वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंची। यहां साइना नेहवाल की कुल संपत्ति, आमदनी के स्रोत और उनकी रॉयल लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।
साइना नेहवाल 36 से 40 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर शटलर्स में गिनी जाती हैं। उनकी आमदनी टूर्नामेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट और रॉयल्टी से आती है। लग्जरी घर और गाड़ियां भी उनकी नेटवर्थ का हिस्सा हैं। हरियाणा के हिसार में 17 मार्च 1990 को जन्मीं साइना नेहवाल ने अपने शानदार करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए संपत्ति अर्जित की है।
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रिश्ता टूटा, Insta पर की अलग होने की घोषणा
कई प्रमुख स्रोतों के अनुसार, साइना नेहवाल की कुल संपत्ति करीब पांच मिलियन (36 से 40 करोड़ रुपये) आंकी गई है। Sportskeeda आदि के अनुसार यह लगभग 3 मिलियन डॉलर (22 से 24 करोड़ रुपये के बीच) भी हो सकती है, लेकिन अधिकांश नवीनतम रिपोर्ट्स 5 मिलियन डॉलर की ओर इशारा करती हैं। खेल के प्रति साइना नेहवाल का जुनून, जीवनशैली और कमाई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
अचल संपत्ति और वाहन
साइन नेहवाल ने 2015 में हैदराबाद में 4.6 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर खरीदा था। साइना नेहवाल का कार कलेक्शन भी शानदार है। उनके गैराज में मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज और दिसंबर 2023 में मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 ( रुपये 1.7 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
न्यूज24हिंदी के मुताबिक, साइना नेहवाल की सालाना आमदनी (ब्रांड फीस, टूर्नामेंट प्राइज मनी और अन्य स्रोत मिलाकर) करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के आसपास है। इस हिसाब से उनकी मासिक लगभग 30 से 40 लाख रुपये है।
ब्रांड एंडोर्समेंट्स
साइना नेहवाल लंबे समय से कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स साथ हैं। इन ब्रांड्स में योनेक्स, बीपीसीएल, हर्बालाइफ, टॉप रैमन, वैसलीन, एडलवाइज, आईओबी, केलोग्स आदि शामिल हैं। साइना नेहवाल ने 2012 में रिति स्पोर्ट्स से 40 करोड़ रुपये बड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया था। बाद में क्वान एंटरटेनमेंट में शिफ्ट किया। आज तक की खबर के मुताबिक, साइना नेहवाल की प्रति एंडोर्समेंट फीस लगभग 75 लाख से एक करोड़ रुपये है। इंस्पायरप्रेन्योरमैगजीन के मुताबिक, साइना नेहवाल ने कुछ सौदे शीर्षक ब्रांड्स के साथ 4% रॉयल्टी के साथ किये हैं। इसमें ‘साइना’ ब्रांडेड योनेक्स उत्पादों की भी हिस्सेदारी है।
नेटवर्थ | 5 मिलियन डॉलर (करीब 36 से 40 करोड़ रुपये) |
सालाना आय | करीब 4 से 5 करोड़ रुपये |
मासिक आय | करीब 30 से 40 लाख रुपये |
घर (हैदराबाद) की कीमत | करीब 4.6 करोड़ रुपये |
कार कलेक्शन | मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज |
ब्रांड एंडोर्समेंट | रिति स्पोर्ट्स क्वान, योनेक्स, हर्बालाइफ आदि |
पुरस्कार और सम्मान
साल 2008: साल की सबसे होनहार खिलाड़ी (बैडमिंटन वर्ल्ड फैडरेशन)
साल 2009: खेल रत्न पुरस्कार
साल 2010: पद्मश्री।
साल 2009-2010: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
साल 2016: पद्म भूषण।