राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हरा दिया। पंजाब ने राजस्थान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रनों पर ही रोक दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज इस आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 147 रन ही बना सके। पंजाब के लिए लोकश राहुल ने सबसे ज्यादा 95 रनों की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर भी है। उन्होंने अपनी पारी में 70 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों के जिंदा रखा है। राहुल के अलावा सिर्फ मार्कस स्टोइनिस ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके जिन्होंने 11 रन बनाए।

इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 58 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों के साथ एक छक्का लगाया। उनके अलावा संजू सैमसन ही कुछ बेहतर कर सके। उन्होंने 22 रनों की पारी खेली। पंजाब के लिए एंड्रयू टाई ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मुजीब उर रहमान को दो और मार्कस स्टोइनिस को एक सफलता मिली।

वहीं पंजाब की तरफ से एंड्रयू टाइ ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। टाइ के अलावा मुजीब उर रहमान ने भी दो विकेट हासिल किया। वहीं स्टोइनिस को एक सफलता मिली।

राजस्थान ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं तो वहीं पंजाब की टीम ने दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। इन दोनों के बीच पहला मुकाबला रविवार को ही खेला गया था, जहां पंजाब ने राजस्थान को मात दी थी। इसी हार के बाद राजस्थान को लीग के प्ले-ऑफ में बने रहने के लिए आगे के सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

 IPL 2018 Live Score: यहां देखें राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब का लाइव टेलीकास्ट

Live Blog

23:41 (IST)08 May 2018
15 रन से जीती राजस्थान की टीम, के.एल.राहुल 95 रन बनाकर रहे नाबाद

राजस्थान की टीम ने पंजाब को 15 रन से मात दी। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के एक छोर से लगागातर विकेट गिरते रहे लेकिन दूसके छोर पर के.एल.राहुल ने अपना काम जारी रखा। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 11 चौके शामिल हैं। पंजाब-143/7 (20)

23:24 (IST)08 May 2018
के.एल.राहुल के दम पर संभली पंजाब की टीम

अपना तीसरा ओवर डालने आए जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर के.एल.राहुल ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर 1 और तीसरी गेंद पर 2 रन आए। इस ओवर में मार्कस स्टोइनिस और के.एल. राहुल ने मिलकर टीम के लिए 9 रन जोड़े।राहुल 61 गेंद पर 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब की टीम को अब जीत के लिए 9 गेंद पर 44 रन की जरूरत है। पंजाब- 111/6 (18)

23:01 (IST)08 May 2018
मुश्किल में पंजाब की टीम, 7 रन बनाकर आउट हुए मनोज तिवारी

पंजाब की टीम ने 12वे ओवर तक अपने महत्वपूर्ण 5 विकेट खो दिए हैं। बेन स्टोक्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर मनोज तिवारी को आउट किया। मनोज तिवारी 8 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। मनोज के बाद अक्सर पटेल क्रीज पर के.एल. राहुल का साथ देने आए। पंजाब- 66/5 (12)

22:37 (IST)08 May 2018
9 ओवर में पंजाब ने गवां 4 विकेट, मुश्किल हुई जीत की राह

9वां ओवर डालने आए ईश सोढ़ी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पंजाब की टीम को एक और झटका दिया। सोढ़ी ने इस ओवर में सिर्फ एक रन देकर पंजाब का महत्वपूर्ण विकेट लिया। आकाशदीप 13 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब- 45/ (9)

22:24 (IST)08 May 2018
के.एल. राहुल ने स्टोक्स के ओवर में लगाए शानदार शॉट

6वां ओवर बेन स्टोक्स को सौंपा गया। के.एल.राहुल ने पहली गेंद पर चौका लगाया। बाकी 3 गेंदों पर कोई रन नहीं। स्टोक्स की 5वी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर में पंजाब के खाते में 8 रन जुड़े। पंजाब-33/3 (6)

22:12 (IST)08 May 2018
महज 19 रन पर पंजाब ने तीसरा विकेट खोया, पंजाब की खराब शुरुआत

चौथे ओवर में पंजाब ने महज 19 रन पर अपना तीसरा विकेट खो दिया है। कप्तान आर. अश्विन बिना खाता खोले पवेलियन लोटे तो करुण नायर भी 5 गेंद पर 3 रन ही बना सके। पंजाब की खराब शुरुआत रही। पंजाब की ओर से लोकेश राहुल और आकाशदीप नाथ क्रीज पर हैं। पंजाब- 20/3 (4)

21:36 (IST)08 May 2018
अच्छी शुरुआत के बावजूद 158 रन ही बना सकी राजस्थान

स्टुअर्ट बिन्नी ने टाई के ओवर एक छक्का लगाने के बाद रन आउट हो गए। मोहित शर्मा 19वां ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद नो बॉस, लेकिन फ्री हिट पर बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा पाए। टाइ अंतिम ओवर लेकर आए पहली गेंद पर स्टोक्स आउट। तीसरे गेंद पर आर्चर भी कैच आउट हुए। चौथी गेंद पर चौका। राजस्थान- 158/8(20)

21:19 (IST)08 May 2018
मुजीब उर रहमान को मिली बड़ी सफलता, बटलर आउट

मुजीब उर रहमान अपना अंतिम ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में बटलर स्टंप आउट हुए। बेन स्टोक्स संभलकर खेलते हुए। राजस्थान- 133/4(17)

21:10 (IST)08 May 2018
मुजीब उर रहमान ने सैमसन को भेजा पवेलियन

मुजीब उर रहमान की पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर सैमसन 22 रन बनाकर कैच आउट हो गए। मनोज तिवारी ने एक आसान सा कैच पकड़कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। सैमसन के बाद बैन स्टोक्स बल्लेबाजी करने आए है। राजस्थान- 120/3(15)

21:00 (IST)08 May 2018
राजस्थना ने पूरा किया 100 रन, संभलकर खेलते हुए बटलर

मुजीब उर रहमान की पहली दो गेंद पर दो रन। जोस बटलर संभलकर खेल रहे हैं। वह सिंगल और डबल लेकर स्कोर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजस्थान ने 13वें ओवर में अपना 100 भी पूरा किया। राजस्थान- 102/2(13) 

20:52 (IST)08 May 2018
पार्टनरशिप बनाने की कोशिश में संजू सैमसन और बटलर

अक्षर पटेल शानदार गेंदबाजी करने आए हैं। तीसरी गेंद पर दो रन। चौथी गेंद पर एक और चौका। पांचवीं गेंद पर एक और रन। संजू सैमसन और बटलर यहां एक पार्टनरशिप करने की कोशिश कर रहे हैं।  राजस्थान- 91/2(11) 

20:45 (IST)08 May 2018
बटलर ने जड़ा अर्धशतक, पटेल ने बेहतर ओवर निकाला

अक्षर पटेल की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। जोस बटलर ने पिछले ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर की कोशिश यहां ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने की होगी। पटेल की चौथी गेंद पर बटलर आउट होने से बचे। अंतिम गेंद पर एक रन। राजस्थान- 73/2(9)

20:39 (IST)08 May 2018
गौतम आउट, स्टोइनिस को मिली विकेट

मार्कस स्टोइनिस अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। दूसरी गेंद पर गौतम 8 रन बनाकर मनोज तिवारी को अपना कैच थमा बैठे। गौतम के आउट होने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए हैं। इस ओवर से सिर्फ 4 रन आए। राजस्थान-67/2(7)

20:27 (IST)08 May 2018
एंड्रयी टाइ ने दिलाई पहली सफलता, रहाणे आउट

एंड्रयी टाइ ने रहाणे को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। रहाणे के बाद के गौतम बल्लेबाजी करने आए हैं। मोहित शर्मा की दूसरी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। अगली गेद पर एक और रन। अंतिम गेंद छक्का लगाया।  राजस्थान - 52/1(5)

20:14 (IST)08 May 2018
बटलर और रहाणे ने दी राजस्थान को तेज शुरुआत

अक्षर पटेल के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगा। मोहित शर्मा की पहली गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया। राजस्थान - 35/0(3) 

20:04 (IST)08 May 2018
पहले ओवर से आए 11 रन

मार्कस स्टोइनिस पंजाब के लिए पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर तीन रन। चौथी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया, पांचवीं गेंद पर एक और चौका। पहली 5 गेंदों में 11 रन आ चुके हैं।  राजस्थान - 11/0(1)

19:42 (IST)08 May 2018
अक्षदीप नाथ को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका

पंजाब की टीम ने मयंक अंग्रवाल की जगह अक्षदीप नाथ को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। अक्षदीप नाथ पिछले साल गुजरात लॉयंस के लिए खेल रहे थे, इस साल यह उनका पहला मैच होगा। वहीं अअंकित राजपूत की जगह टीम में मोहित शर्मा को शामिल किया गया है। 

19:26 (IST)08 May 2018
टॉस की होगी अहम भूमिका

दोनों ही टीमों के लिए टॉस काफी अहम माना जा रहा है। इस मैदान पर चेज करना ज्यादा मुश्किल लग रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है। बता दें कि पंजाब ने पिछला मैच राजस्थान से चेज करते हुए जीतने में कामयाब रही थी। 

19:18 (IST)08 May 2018
क्लासेन को आज डॉसी शॉर्ट की जगह दिया जा सकता है मौका

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासेन को आज डॉसी शॉर्ट की जगह टीम में जगह दिया जा सकता है। शॉर्ट का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। वहीं जोस बटलर ओपनिंग करने जब से आए हैं, तब से अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।