लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चहल आए दिन अपनी पत्नी धनश्री के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आते हैं। अपने वायरल वीडियो के चलते चहल सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी चहल एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं जिसने भारतीय खिलाड़ी के पसीने छुड़ा दिए।
संगीता फोगाट ने घुमाया चहल को
वायरल वीडियो टीवी प्रोग्राम ‘झलक दिखला जा’ का है। इसके सेट पर पहुंचे युजवेंद्र चहल ने महिला रेसलर संगीत फोगाट के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान संगीता फोगाट ने चहल को अपने कंधों पर उठाया और जोर से घुमा दिया। संगीता ने इस दौरान चहल के पसीने छुड़ा दिए। वीडियो में चहल के चेहरे पर घबराहट साफ देखी जा सकती है। 25 वर्षीय संगीता फोगाट बड़े ही आराम से चहल को घुमाती नजर आ रही हैं।
कौन हैं संगीता फोगाट?
भारतीय महिला रेसलर संगीता फोगाट 59 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगिरी की पहलवान हैं। संगीत फोगाट झलक दिखला जा सीजन 11 की भागीदार हैं। फोगाट बहनों में सबसे छोटी संगीता पहलवानों के प्रदर्शन में भी शामिल थीं। संगीता ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। इसके अलावा वह ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता बजरंग पुनिया की पत्नी और राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडस विजेता गीता फोगट की बहन हैं।