भारत के सबसे लोकप्रिय त्यौहारों में छठ पूजा भी शामिल है। बिहार राज्य में इस पर्व की खास धूम नजर आती है। भारतीय क्रिकेट टीम में भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि अपने परिवार के साथ यह पर्व मनाते हैं। इसमें भारतीय टीम के कप्तान भी शामिल हैं जो कि कई मौकों पर छठ पूजा की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
टीम इंडिया के कप्तान मनाते हैं छठ पूजा
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का जन्म मुंबई में हुआ और वहीं से खेले। चाहे घरेलू टीम हो या फिर आईपीएल टीम, यूर्यकुमार मुंबई की टीम में ही नजर आए। हालांकि यह खिलाड़ी मुंबई का रहना वाला नहीं है। उनका परिवार वाराणासी से ताल्लुक रखता है। वाराणासी में भी छठ का पर्व मनाया जाता है। सूर्य़कुमार के परिवार की भी इस पर्व में आस्था है।
सूर्यकुमार यादव ने शेयर की थी तस्वीरें
सूर्यकुमार यादव के इंस्टाग्राम पर छठ पूजा की तस्वीरें मौजूद है। यहां वह अपने पूरे परिवार के साथ छठ पूजा करते हुए नजर आए। उनकी पत्नी देविशा भी पारंपरिक रूप में नजर आई। सूर्यकुमार यादव इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। हालांकि इस साल अब तक उन्होंने पोस्ट नहीं किया है।
इशान किशन भी मनाते हैं छठ पूजा
सूर्यकुमार यादव के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के घर पर भी छठ पूजा मनाई जाती है। कुछ साल पहले इशान छठ के मौके पर पैतृक घर नवादा गए थे। यहां उन्होंने छठ पूजा मनाई थी। वह छठ का सामान वाली टोकरी (दौरा) सिर पर लिए नजर आए थे। कोरोना के कारण उस समय घाट पर नहीं जा सकते थे ऐसे में उन्होंने घर की छत पर ही यह पूजा की।
चार दिन का पर्व छठ पूजा
छठ पूजा का पर्व चार दिनों तक चलता है। इस पर्व के पहले दिन यानि कि पांच नवंबर नहाय खाय है। इसके बाद 06 नवंबर को खरना, 07 नवंबर को सायंकालीन अर्घ्यदान और 08 को प्रातःकालीन अर्घ्य के बाद पारण होगा। इसके साथ ही इस महापर्व का समापन भी होगा।