India vs West Indies 3rd ODI:  कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच को भारत ने 4 विकेट से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेला गया यह मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर आकर समाप्त हुआ। रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के द्व्रारा अंत में खेले गई पारियों के बदौलत भारत ने विडीज को 4 विकेट से हरा दिया।कप्तान कोहली ने इस मैच में सबसे अधिक 85 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। निकलोस पूरन के दमदार 89 और किरोन पोलार्ड के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था। विंडीज ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 315 रन बनाए थे।

भारत के रोहित शर्मा ने इस मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने के सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां तीसरे और अंतिम वनडे में खेलने से पहले रोहित इस पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी को पछाड़ने से महज नौ रन पीछे थे जिन्होंने 1997 में कैलेंडर वर्ष में 2387 रन जोड़े थे।

रोहित ने शेल्डन कोट्रेल की गेंद पर एक रन लेकर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान का रिकार्ड तोड़ दिया। मुंबई के इस खिलाड़ी ने बाराबती स्टेडियम में 63 रन (इतनी ही गेंद में) की पारी खेलकर इस साल 2442 रन बनाये। इस बल्लेबाज ने 47 पारियों में 53.08 के औसत से साल में सभी प्रारूपों में 10 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाये हैं।

जिन सलामी बल्लेबाजों ने एक सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है, उसमें वीरेंद्र सहवाग (2008 में 2355 रन) और मैथ्यू हेडन (2003 में 2349 रन) शामिल हैं। वह वनडे में भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 1490 रन बनाकर शीर्ष पर हैं।

Live Blog

21:32 (IST)22 Dec 2019





















शार्दुल ने जड़ा छक्का

शार्दुल ठाकुर ने जोरदार छक्का लगाकर रन को गेंद से कम किया। इसकी अगली ही गेंद पर शार्दुल ने चौका लगाकर मैच को भारत के हक में डाल दिया।

21:25 (IST)22 Dec 2019





















कोहली लौटे पवेलियन

कीमो पॉल 47वां ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद कप्तान कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली के आउट होते ही भारतीय उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। 

21:15 (IST)22 Dec 2019





















अच्छा खेल रहे जडेजा

रविंद्र जडेजा एक छोर से पारी को बखूबी संभाल रहे हैं। वह 18 गेंदों में 15 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत को 32 गेंद में 43 रन चाहिए।

21:09 (IST)22 Dec 2019





















37 गेंद में 47 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए 37 गेंद में 47 रन की जरूरत है। केदार जाधव के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा ने एक छोर से अब तक कप्तान का बखूबी साथ दिया है।

20:50 (IST)22 Dec 2019





















जडेजा बल्लेबाजी करने आए

भारत के लिए कप्तान कोहली को अंत तक खेलना होगा। केदार जाधव के आउट हेने के बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए हैं। जडेजा और कोहली को समझदारी के साथ खेलना होगा। 

20:45 (IST)22 Dec 2019





















जाधव ने जड़ा चौका

केदार जाधव ने जोसेफ की गेंद पर चौका लगाया। इस चौके के साथ भारत का स्कोर 221 हो गया है।  भारत को अब 73 गेंद में जीत के लिए 95 रन बनाने होंगे।

20:35 (IST)22 Dec 2019





















जाधव को बनाने होंगे रन

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद केदार जाधव पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। जाधव यहां कोहली के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे। जाधव ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना बखूबी जानते हैं।

20:25 (IST)22 Dec 2019





















अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें और महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। कीमो पॉल की गेंद पर अय्यर ने हवा में शॉट खेला जिसे अल्जारी जोसेफ ने लपक लिया।

20:07 (IST)22 Dec 2019





















राहुल 77 पर आउट

केएल राहुल को अल्जारी जोसेफ ने शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। राहुल ने टीम के लिए अहम 77 रन जोड़े। राहुल के बाद अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं।

19:59 (IST)22 Dec 2019





















राहुल ने जड़ा छक्का

अल्जारी जोसेफ की गेंद पर केएल राहुल ने जोरदार छक्का लगाया। इस छक्के के साथ वह 75 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। राहुल ने पिछले मैच में भी शतक लगाया था।

19:51 (IST)22 Dec 2019





















कोहली के पास रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका

कटक में कोहली के पारियों पर नजर डाले तो कोहली ने विंडीज के खिलाफ ही यहां पहला मैच साल 2011 में खेला था। पहले मुकाबले में कोहली सिर्फ 3 रन बना सके थे। वहीं 2014 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 22 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में उन्होंने 5 रन बनाए थे।

19:43 (IST)22 Dec 2019





















कोहली ने जड़ा चौका

जेसन होल्डर की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी का पहला चौका लगाया। कटक के मैदान पर कोहली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में आज उनके पास इसे सुधारने का मौका होगा।

19:28 (IST)22 Dec 2019





















रोहित लैटे पवेलियन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी निभाई। जेसन होल्डर ने 63 के स्कोर पर रोहित शर्मा को शाई होप के हाथों कैच आउट करा विंडीज को पहली सफलता दिलाई।

19:19 (IST)22 Dec 2019





















शतक लगाने का मौका

अल्जारी जोसेफ की अच्छी गेंदों पर राहुल और रोहित किसी तरह का रिस्क नहीं उठा रहे हैं। अर्धशतक पूरा करने के बाद दोनों बल्लेबाज के पास शतक लगाने का मौका होगा।

19:10 (IST)22 Dec 2019





















रोहित ने पूरे किए 50 रन

अल्जारी जोसेफ की गेंद पर सिंगल लेकर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 43वां अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल भी अपना 5वां अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।

19:00 (IST)22 Dec 2019





















अर्धशतक के करीब रोहित-राहुल

पिछले 5 ओवर से 30 रन आए हैं। रोहित और राहुल संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं।

18:51 (IST)22 Dec 2019





















232 रनों की जरूरत

रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच 79 गेंद में 83 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत जीत से अभी भी 232 रनों की जरूरत है। दोनों ही बल्लेबाज यहां बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

18:42 (IST)22 Dec 2019





















राहुल ने जड़ा चौका

कीमो पॉल की गेंद पर राहुल ने शानदार चौका लगाया। दूसरी गेंद पर राहुल ने दो रन बटोरे। 11 ओवर के बाद भारत ने 59 रन बना लिए हैं।  

18:32 (IST)22 Dec 2019





















भारत के 50 रन पूरे

कीमो पॉल की गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़कर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इसी के साथ रोहित और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।

18:32 (IST)22 Dec 2019





















भारत के 50 रन पूरे

कीमो पॉल की गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़कर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इसी के साथ रोहित और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।

18:21 (IST)22 Dec 2019





















6 ओवर के बाद- 36/0

6 ओवर के बाद भारतीय टीम बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना चुकी है। रोहित और राहुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों की कोशिश इस साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने की होगी।

18:13 (IST)22 Dec 2019





















लय में रोहित

रोहित शर्मा ने जेसन होल्डर के ओवर में लेग स्टंप के बाहर जाकर जोरदार छक्का लगाया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रोहित के बल्ले से 4 रन निकले। रोहित लय में दिखाई दे रहे हैं।

18:04 (IST)22 Dec 2019





















रोहित ने जड़ा चौका

शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। कॉटरेल की गेंदों को दूसरे वनडे मैच में रोहित ने शानदार अंदाज में खेला था।  कॉटरेल के ओवर में दो चौके।

17:26 (IST)22 Dec 2019





















भारत को बनाने होंगे 316 रन

निकलोस पूरन के दमदार 89 और किरोन पोलार्ड के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा है। विंडीज ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 315 रन बनाया।

17:15 (IST)22 Dec 2019





















टूटा 17 साल का पुराना रिकॉर्ड

पोलार्ड और पूरन ने 17 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी की। इससे पहले साल 2002 में सैम्यूल और पॉवेल ने भारत के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की थी।

17:06 (IST)22 Dec 2019





















शमी का अच्छा ओवर

डेथ ओवर में मोहम्मद शमी एक छोर से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। शमी की गेंदों पर पोलार्ड बड़ा शॉट लगाने में सफल नहीं हो रहे हैं।

16:57 (IST)22 Dec 2019





















पूरन पर नजर

45 ओवर के बाद विंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 238 रन बना लिए हैं। विंडीज के लिए निकलोस पूरन एक बेहद ही उम्दा पारी खेल रहे हैं। पूरन बचे हुए 5 ओवर में अधिक से अधिक रन बनाना चाहेंगे।

16:46 (IST)22 Dec 2019





















पूरन ने जड़ा अर्धशतक

पोलार्ड ने कुलदीप यादव की पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर पोलार्ड ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर निकलोस पूरन ने अपना 5वां अर्धशतक पूरा किया।

16:33 (IST)22 Dec 2019





















विंडीज के रन रेट में तेजी

पिछले 5 ओवर में विंडीज ने रन रेट को बढ़ाया है। टीम ने इस दौरान 7 के अधिक के रन रेट से रन बनाए हैं। पोलार्ड अब तक दो छक्के लगा चुके हैं।

16:20 (IST)22 Dec 2019





















पोलार्ड ने जड़े दो छक्के

कुलदीप यादव के एक ही ओवर में दो छक्के जड़कर किरोन पोलार्ड ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पोलार्ड अगर यहां से अंत तक खेलते हैं तो विंडीज भारत को चुनौती पूर्ण टारगेट दे सकता है।

16:12 (IST)22 Dec 2019





















जडेजा 10 ओवर 54/1

रविंद्र जडेजा ने दस ओवर का अपना स्पेल पूरा किया। 10 ओवर में जडेजा ने 54 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की। जडेजा के बाद शार्दुल ठाकुर वापस गेंदबाजी करने आए हैं।

16:02 (IST)22 Dec 2019





















भारत ने गंवाया रिव्यू

भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर रिव्यू में गलत साबित हुए। नवदीप सैनी के 34वें ओवर में भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया। 

15:51 (IST)22 Dec 2019





















पोलार्ड से उम्मीदें

रोस्टन चेज के आउट गोने के बाद कप्तान किरोन पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए हैं। अगर टीम को 270 से अधिक का स्कोर बनाना है तो पोलार्ड को यहां अंत तक खेलना होगा। 

15:39 (IST)22 Dec 2019





















हेटमायर आउट

शिमरोन हेटमायर को 37 के स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट करा नवदीप सैनी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हेटमायर अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।

15:27 (IST)22 Dec 2019





















अच्छे टच में हेटमायर

होप का विकेट गिरने के बाद हेटमायर अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वहीं चेज भी तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं। विंडीज का स्कोर 115 पर पहुंच गया है।

15:17 (IST)22 Dec 2019





















शमी-जडेजा से विकेट की उम्मीद

मोहम्मद शमी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। शमी के अलावा रविंद्र जडेजा भी अब तक बेहतर फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। जडेजा ने 5 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर एक विकेट झटका है।

15:02 (IST)22 Dec 2019





















होप भी लौटे पवेलयन

लुइस के बाद होप भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज ने दो विकेट जल्द ही गंवा दिए हैं। होप के बाद शिरमोन हेटमायर बल्लेबाजी करने आए हैं।

14:53 (IST)22 Dec 2019





















कुलदीप के पास बड़ा मौका

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास वनडे क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा। वनडे क्रिकेट में कुलदीप यादव 100 विकेट पूरा करने से एक विकेट दूर हैं।

14:43 (IST)22 Dec 2019





















लुइस लौटे पवेलियन

रविंद्र जडेजा ने लुइस को 21 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत को लुइस के रूप में बड़ी सफलता मिली है।

14:34 (IST)22 Dec 2019





















विकेट की तलाश

भारतीय गेंदबाजों की कोशिश विंडीज के सलामी बल्लेबाजों को आउट करने की हो रही है। लेकिन मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव अभी तक असफल रहे हैं।