IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा वनडे 9 फरवरी 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 44 रन से हराया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। टीम इंडिया ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था।
इस मुकाबले में निकोलस पूरन मेहमान टीम की कमान संभाली। उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाए। उसने अपने आखिरी 4 विकेट महज 34 रन के भीतर गंवा दिए। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 46 ओवर में 193 रन पर ही बना पाई।
इस मैच के सुपरस्टार प्रसिद्ध कृष्णा रहे। उन्होंने 9 ओवर में 12 रन दिए और 4 विकेट झटके। उन्होंने 3 मेडन ओवर भी फेंके। उन्होंने दिखाया कि क्यों उन्हें टीम का महत्वपूर्ण सदस्य माना गया है। अपने प्रदर्शन से उन्होंने IPL टीमों को भी संकेत दे दिए कि वह उनके लिए प्रमुख तेज गेंदबाज बन सकते हैं।
इससे पहले भारत को छठा झटका 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर के रूप में लगा था। तब भारत का स्कोर 192 रन था। भारत का नौवां विकेट 49वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा, जब दीपक हुड्डा 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
तब टीम का स्कोर 226 रन था। इसके बाद युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी 11 गेंद में नाबाद 11 रन की साझेदारी की। चहल 11 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 गेंदें खेलीं, लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल पाए।
इस मैच में भारतीय टीम में इशान किशन की जगह केएल राहुल की वापसी हुई। यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच 135वां वनडे मैच था। इसमें से भारत ने 66 मुकाबले जीते हैं। वहीं, कैरेबियाई टीम 63 बार जीत हासिल करने में सफल रही है। दो मुकाबले टाई, जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
West Indies in India, 3 ODI Series, 2022
India
237/9 (50.0)
West Indies
193 (46.0)
Match Ended ( Day – 2nd ODI )
India beat West Indies by 44 runs
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह 135वां वनडे मैच था, उसने यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।
ओडियन स्मिथ के क्रीज पर आने के बाद एक समय लगा था कि भारत के हाथ से मैच निकल जाएगा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। अंततः रोहित शर्मा ने बतौर पूर्णकालिक भारतीय वनडे कप्तान अपनी पहली सीरीज जीती। भारत के लिए सभी गेंदबाजों ने सफलता अर्जित की। शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट झटके। युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट झटके। पहली बार वनडे करियर में गेंदबाजी कर रहे दीपक हुड्डा ने पहले ही ओवर में एक विकेट चटकाई।
टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में 45 रन से वेस्टइंडीज को मात दी। 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए भारतीय गेंदबाज घातक साबित हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने पावरप्ले में दो विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की। उन्होंने ही अंत में मेहमान टीम की पारी का अंत किया। सलामी जोड़ी की अच्छी शुरुआत को वेस्टइंडीज आगे नहीं बढ़ा पाई। भारत ने लगातार अंतराल पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। निचले मध्य क्रम में अकील हुसैन और फैबियन एलन ने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे ओडियन स्मिथ 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे। वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर विराट कोहली ने उनका बहुत ही मुश्किल कैच लपका। ओडियन स्मिथ ने 37 गेंद में 24 रन बनाए।
नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओडियन स्मिथ गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। वह 17 गेंद में 23 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 2 छक्के और एक चौका भी शामिल हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए स्मिथ को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा।
फैबिएन एलन 13 रन बनाकर आउट हुए। उनका भी कैच ऋषभ पंत ने लपका। वहीं, अकील हुसैन 52 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। अकील हुसैन की जगह ओडियन स्मिथ क्रीज पर आए। उन्होंने शार्दुल की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार छक्के लगाए। दूसरे छोर पर अल्जारी जोसेफ हैं।
वेस्टइंडीज ने 4 गेंद में 2 विकेट गंवाए। सिराज ने 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फैबिएन एलन को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर अकील हुसैन को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।
31वें ओवर की 5वीं गेंद पर दीपक हुड्डा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने शामराह ब्रूक्स को पवेलियन की राह दिखाई। हुड्डी की यह गेंद ऑफ स्टंप के करीब ऑफ ब्रेक थी। ब्रूक्स आगे निकल कर आए और लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, लेकिन गेंद हवा में तो काफी ऊंची गई, लेकिन दूरी नहीं मिली और लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव ने आसान सा कैच लपक लिया। ब्रूक्स 64 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए।
22वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने जेसन होल्डर का विकेट झटका। शार्दुल की यह गेंद शॉर्ट थी। लंबे कद के होल्डर ने कंधे के पास से पुल करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में टंग गई। गेंद डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई, वहां दीपक हुड्डा ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। होल्डर 10 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। होल्डर की जगह अकील हुसैन क्रीज पर आए हैं।
20वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को पवेलियन की रहा दिखाई। निकोलस पूरन 13 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। पूरन को रोहित शर्मा ने लपका। निकोलस पूरन की जगह जेसन होल्डर क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शामराह ब्रूक्स हैं।
चहल की यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर गिरने के बाद काफी टर्न हुई थी। शाई होप ने स्लॉग स्वीप लगाया। हालांकि, गेंद टंग गई और सूर्यकुमार यादव ने दाहिने तरफ भागते हुए एक मुश्किल कैच लपक लिया।
युजवेंद्र चहल ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने शाई होप को लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। शाई होप 27 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह कप्तान निकोलस पूरन क्रीज पर आए।
प्रसिद्ध कृष्णा की यह ऑफ स्टंप पर गेंद गुड लेंथ थी। ओवर द विकेट के कोण के साथ ऑफ स्टंप से बाहर निकलती चली गई, ब्रावो के पैर चले नहीं। उन्होंने गेंद को बल्ले से रोकने की कोशिश की। अल्ट्रा-एज ने बताया कि बल्ले और पैड का संपर्क होने से पहले गेंद बाहरी किनारे को चूमती हुई विकेटकीपर के पास।गई थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
प्रसिद्ध कृष्णा ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कृष्णा ने इस बार डैरेन ब्रावो को अपना शिकार बनाया। ब्रावो 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। ब्रावो की जगह शामराह ब्रूक्स (Shamarh Brooks) क्रीज पर आए।
प्रसिद्ध कृष्णा की यह गेंद तेज गति से डाली गई छोटी गेंद थी। ऑफ स्टंप से बाहर निकली। ब्रैंडन किंग ने कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा छुआ और ऋषभ पंत के दस्तानों में जा समाई। पावरप्ले में भारत को पहला विकेट मिल गया। किंग 20 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह डैरेन ब्रावो क्रीज पर आए।
वेस्टइंडीज ने छठे ओवर में 13 रन ठोके। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में शाई होप ने एक और ब्रैंडन किंग ने 2 चौके लगाए। सातवें ओवर में सिराज ने सिर्फ 3 रन दिए। आठवें ओवर के लिए रोहित ने प्रसिद्ध कृष्णा को गेंद थमाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरी गेंद में ब्रैंडन किंग को पवेलियन की राह दिखा दी।
वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और ब्रैंडन किंग ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए। होप ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। सिराज के पहले ओवर में 5 रन बने।
पहले तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बीच एक बढ़िया साझेदारी हुई, लेकिन जैसे ही राहुल रन आउट हुए, विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। वेस्टइंडीज के गेंजबाजों ने नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की। भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। पिच पर कुछ एक गेंदें रुक कर आईं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिल रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस छोटे से लक्ष्य को भारत कैसे बचा पाता है। मैच के आगे के अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहिए।
यह मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। साथ ही मैच के दौरान अन्य अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ भी जुड़े रहे सकते हैं।
48वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने अपना विकेट गंवाया। वह 3 रन बनाकर शाई होप के हाथों कैच हुए। अल्जारी जोसेफ की यह गेंद बैक ऑफ लेंथ थी। सिराज इसे थर्डमैन की दिशा में खेलना चाहते थे, लेकिन उछाल को कंट्रोल नहीं कर पाए और आउट हो गए। उनकी जगह युजवेंद्र चहल क्रीज पर आए।
भारत को 46वें ओवर में 7वां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर 8 रन ही बना पाए। वह एक खराब शॉट लगाकर पवेलियन लौटे। अल्जारी जोसेफ की यह गेंद बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। शार्दुल ने लांग ऑफ की ओर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद काफी ऊंची उठ गई और बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में ब्रूक्स ने आसान सा कैच लपक लिया। उनकी जगह मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए।
42वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को छठा झटका लगा। अकील हुसैन की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर बाउंड्री लाइन से थोड़ा पहले अल्जारी जोसेफ को कैच थमा बैठे। सुंदर ने हुसैन की इस गेंद को आगे निकल कर लांग ऑन की दिशा में उठा कर मारा। सुंदर के शॉट की टाइमिंग तो सही थी, लेकिन एलिवेशन नहीं मिला। सुंदर 41 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर की जगह शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए।
सूर्यकुमार यादव 64 रन बनाकर आउट हुए। फैबिएन एलन ने उन्हें 39वें ओवर की 5वीं गेंद पर अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया। एलन की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से धीमी गति से डाली गई लेंथ बॉल थी। सूर्यकुमार यादव ने स्वीप किया। गेंद पड़कर घूमी और धीमी गति से आई। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा छूकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर उछली। वहां जोसेफ ने आसान कैच लपक लिया। खास यह है कि सूर्या अपने पसंदीदा स्वीप शॉट पर आउट हुए। सूर्यकुमार की जगह दीपक हुड्डा क्रीज पर आए।
अल्जारी जोसेफ 36वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपना दूसरा वनडे इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। जोसेफ की यह गेंद मिडिल स्टंप से अंदर आई थी। सूर्यकुमार ने क्रीज में रहते हुए बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में गैप में खेलकर एक रन लिया।
केएल राहुल की जगह वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। अब 31 ओवर का खेल हो चुका है। इस समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 146 रन है। सूर्यकुमार यादव 43 और सुंदर 9 रन पर हैं।
केएल राहुल अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन के स्कोर पर रन आउट हुए। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के बीच तालमेल की चलते भारत ने यह विकेट गंवाया और वेस्टइंडीज को तोहफा मिल गया। राहुल ने चौथे स्टंप की गेंद को फ्रंटफुट से डीप प्वाइंट की ओर ड्राइव किया था। उन्होंने दो रन की मांग की। हालांकि, एक समय के लिए दोनों ही बीच रास्ते में रुक गए, फील्डर ने तेजी से गेंद लपकी और विकेटकीपर शाई होप के पास सटीक थ्रो किया।
भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 50 रनों का आंकड़ा छुआ है। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का रन रेट 4 से भी नीचे है। भारत ने 12 ओवर में 43 रनों पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। ओडियन स्मिथ ने एक ही ओवर में ऋषभ पंत और विराट कोहली को आउट कर भारत को डबल झटका दिया था।
भारतीय टीम ने शुरुआती तीन बड़े झटकों के बाद 15 ओवर में 3 विकेट पर सिर्फ 47 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 5, विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ओडियन स्मिथ ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को प्रेशर में डाल दिया। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव इस वक्त क्रीज पर टिके हैं।
भारतीय टीम ने 43 रनों पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं। आज का मैच पोलार्ड की जगह खेल रहे ओडियन स्मिथ ने एक ही ओवर में पहले ऋषभ पंत को 18 और उसके बाद विराट कोहली को भी 18 रनों पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद तीन विकेट पर 43 रन है। अब दोनों नए बल्लेबाज केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
आज रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए और धीमी बल्लेबाजी करने के बाद ओडियन स्मिथ का शिकार हो गए। पंत ने 34 गेंदों पर 18 रन बनाए। भारत को 39 रनों पर दूसरा झटका लगा है। अब केएल राहुल क्रीज पर आए हैं और विराट कोहली 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट तीसरे ओवर में ही गंवा दिया था। उसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने आज ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत का अभी तक बखूबी साथ निभाया है। शुरुआती काफी धीमी हुई है और भारत का रनरेट 4 से नीचे है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज दूसरा एकदिवसीय मुकाबला है। आज भारतीय टीम जीत कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 250वें इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। अब तक दोनों के बीच 98 टेस्ट, 134 वनडे और 17 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. 249 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत ने 97 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 99 में बाजी मारी है। भारत ने पहले वनडे में मेहमान टीम को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 16, 18 और 20 फरवरी को तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगी।