India vs West Indies 1st T20: भारत ने 3 मैच की सीरीज के पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव 18 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। वेंकटेश अय्यर भी 13 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने छक्का लगाकर मैच भारत की झोली में डाला।

इससे पहले निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 61 रन बनाए। ओपनर काइल मेयर्स 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान कायरन पोलार्ड 19 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। लेग स्पिनर कुलदीप बिश्नोई ने इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

IND vs WI 2nd T20 Live Score: यहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव स्कोर

रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने अपने दोनों विकेट एक ही ओवर में लिए। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले रवि बिश्नोई को उनके सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंडिया कैप दी। भारत की ओर से इस मैच में युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई दो लेग स्पिनर खेले। उनके अलावा भारत 5 बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और तीन तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरा। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर नहीं खेले। उन्हें 15 फरवरी 2022 को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। टीम में रॉस्टन चेज की वापसी हुई।

भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड टू हेड टी20 रिकॉर्ड और मजबूत हो गया। दोनों के बीच अब तक 18 टी20 मैच हुए हैं। इसमें से भारत ने 11 और विंडीज ने 6 मैच जीते हैं। एक टी20 मुकाबला बेनतीजा रहा है। ईडन गार्डंस में भी भारत का रिकॉर्ड अच्छा है। भारत का इस मैदान पर यह 5वां टी20 मुकाबला था। इसमें से उसने 4 में जीत मिली है, सिर्फ एक में हार का सामना किया है।

Match Ended

West Indies in India, 3 T20I Series, 2022

India 
162/4 (18.5)

vs

West Indies  
157/7 (20.0)

Match Ended ( Day – 1st T20I )
India beat West Indies by 6 wickets

Live Updates

IND vs WI 1ST T20I: भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में रवि बिश्नोई ने अपने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

22:55 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: भारत ने जीता पहला टी20 मैच, सूर्यकुमार और वेंकटेश ने जोड़े नाबाद 48 रन

भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। एक समय जब इशान किशन, विराट कोहली और ऋषभ पंत के विकेट लगातार ओवरों में गिरे, तब लग रहा था कि वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी कर ली। हालांकि, सूर्यकुमार और वेंकटेश ने नाबाद 48 रन की साझेदारी कर भारत को छह विकेट से आसान जीत दिला दी। वनडे सीरीज की तरह टी20 में भी भारत की शानदार शुरुआत हुई है।

22:28 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: भारत को 5 ओवर में चाहिए 38 रन

भारत को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा। शेल्डन कॉट्रेल ने ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को शॉर्ट फाइन लेग पर ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। ऋषभ पंत 8 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। पंत की जगह वेंकटेश अय्यर क्रीज पर आए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 120 रन है। उसे जीत के लिए 5 ओवर में 38 रन बनाने हैं।

22:15 (IST) 16 Feb 2022
भारत ने 13 ओवर में बनाए 103 रन, गंवाए 3 विकेट

भारत को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा। फैबियन एलन ने ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को लॉन्ग ऑफ पर कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। कोहली 13 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। कोहली की जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 2 गेंद में 2 चौके लगाए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 103 रन है।

22:11 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: 35 रन बनाकर आउट हुए इशान किशन

भारत को 12वें ओवर में दूसरा झटका लगा। रोस्टन चेज ने ओवर की आखिरी गेंद पर इशान किशन को फैबियन एलन के हाथों कैच कराया। इशान 42 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। इशान की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 93 रन है।

21:58 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: भारत को जीत के लिए चाहिए 10 ओवर में 78 रन

दस ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 80 रन है। इशान किशन ने 35 गेंद में 30 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 4 चौके लगाए हैं। विराट कोहली ने 6 गेंद में 8 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 15 गेंद में 16 रन की साझेदारी हुई है। भारत को जीत के लिए अभी 60 गेंद में 78 रन बनाने हैं।

21:51 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: छक्का मारने के चक्कर में बाउंड्री पर लपके गए रोहित शर्मा

भारत को 8वें ओवर में पहला झटका लगा। रोस्टन चेज ने रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा 19 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित रोस्टन की इस गेंद पर छक्का जड़ना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री लाइन पर ओडियनन स्मिथ ने सही पोजीशन में आकर गेंद लपक ली। रोहित की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।

21:37 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: टीम इंडिया 5 ओवर में 50 के पार

पांच ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 57 रन है। रोहित शर्मा ने 15 गेंद में 38 रन बनाए हैं। वह अब तक 4 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। इशान किशन ने 15 गेंद में 18 रन बनाए हैं। वह भी अब तक 3 चौके लगा चुके हैं।

21:15 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: रोहित ने पहली ही गेंद पर लिया रन

भारत की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। वेस्टइंडीज की ओर से शेल्डन कॉट्रेल पहला ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद को एक्स्ट्रा कवर की खेला और दौड़कर एक रन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना और टीम का खाता खोला।

21:09 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: टीम इंडिया को मिला 158 रन का लक्ष्य

पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 158 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन काइल मेयर्स और निकोलस पूरन ने पारी संभाली। पूरन को डेब्यू मैन रवि बिश्नोई ने जीवनदान दिया। पूरन ने भी इसका पूरा फायदा उठाया। कप्तान कायरन पोलार्ड ने भी उपयोगी पारी खेली। दूसरी ओर, रवि बिश्नोई ने कैच छोड़ने के बाद एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने अपनी गुगली गेंदों से बल्लेबाजों को चकमा दिया। हर्षल भी दो विकेट लेने में सफल रहे।

20:50 (IST) 16 Feb 2022
वेस्टइंडीज ने 18वें ओवर में गंवाया निकोलस पूरन का विकेट

हर्षल पटेल ने 18वें ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। पूरन 43 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और 4 चौके लगाए। पूरन की जगह ओडियन स्मिथ क्रीज पर आए हैं।

20:39 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: पूरन ने लगाई छठी टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी

निकोलस पूरन ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरन ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह भारत के खिलाफ दूसरा और ओवरऑल छठा टी20 पचासा है। उनके अर्धशतक में 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।

20:28 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: वेस्टइंडीज ने 14 ओवर में बनाए 94 रन, गंवाए 5 विकेट

वेस्टइंडीज का स्कोर 14 ओवरों के बाद 5 विकेट पर 94 रन है। निकोलस पूरन ने 30 गेंद में 36 रन बनाए हैं। कॉयरन पोलार्ड ने अभी खाता नहीं खोला है। निकोलस पूरन ने अब तक 3 छक्के और 2 चौके लगाए हैं।

20:25 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: बाउंसर पर चूके अकील हुसैन, लौटना पड़ा पवेलियन

दीपक चाहर ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर अकील हुसैन को पवेलियन की राह दिखाई। चाहर की यह गेंद बाउंसर थी। अकील हुसैन ने जबरदस्ती पुल करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए। गेंद उठ गई और दीपक चाहर ने दौड़कर कैच लपक लिया। अकील हुसैन 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

20:08 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: डेब्यू मैन रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

रवि बिश्नोई ने रोस्टन चेज को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शिकार बनाया। उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेज को एलबीडब्ल्यू किया। रोस्टन चेज 10 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। चेज की जगह रॉवमैन पॉवेल क्रीज पर आए। हालांकि, वह कुछ कमाल नहीं कर पाए। रवि बिश्नोई ने पांचवीं गेंद पर उन्हें लॉन्ग ऑन पर वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। पॉवेल 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए।

19:57 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में बनाए हैं 71 रन, गंवाए 2 विकेट

दस ओवरों का मैच हो चुका है। वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 71 रन है। निकोलस पूरन ने 23 गेंद में 27 रन बनाए हैं। पूरन ने अब तक 3 छक्के और एक चौका लगाया है। रोस्टन चेज ने 8 गेंद में 4 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक एक भी बाउंड्री नहीं लगाई है।

19:41 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: बाहर जाती गेंद पर शॉट लगाने से चूके काइल मेयर्स

सातवां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। उन्होंने इस मैच में अपनी पांचवीं ही गेंद पर विकेट झटका। चहल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे काइल मेयर्स को एलबीडब्ल्यू किया। यह करीबी मामला था। चहल की अपील पर अंपायर ने आउट दिया। मेयर्स ने रिव्यू की मांग की। टीवी रिप्ले में दिखा कि मेयर्स बाहर जाती गेंद पर शॉट लगाने से चूक गए। बल्ले के साथ तो गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ। इम्पैक्ट से ही बचने की उम्मीद थी, लेकिन अंपायर्स कॉल होने के कारण मेयर्स को पवेलियन लौटना पड़ा। मेयर्स 24 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रोस्टन चेज क्रीज पर आए।

19:31 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में बनाए 44 रन बनाए, गंवाया एक विकेट

पावर प्ले यानी 6 ओवरों का मैच हो चुका है। वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है। काइल मेयर्स ने 22 गेंद में 31 और निकोलस पूरन ने 9 गेंद में 8 रन बनाए हैं। मेयर्स अब तक 7 चौके लगा चुके हैं। पूरन ने एक छक्का लगाया है।

19:22 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: वेस्टइंडीज के 4 ओवर में 25 रन

चार ओवर्स का खेल हो चुका है। वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। काइल मेयर्स ने 12 गेंद में 13 और निकोलस पूरन ने 7 गेंद में 7 रन बनाए हैं। मेयर्स अब तक 3 चौके लगा चुके हैं।

19:08 (IST) 16 Feb 2022
भुवनेश्वर को 5वीं ही गेंद पर मिली सफलता

भुवनेश्वर ने अपनी पांचवीं गेंद पर भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ब्रैंडन किंग को पॉइंट के पास सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। किंग 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं। भारत की ओर से दूसरा ओवर दीपक चाहर लेकर आए हैं।

19:03 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: ब्रैंडन किंग ने दूसरी ही गेंद पर जड़ा चौका

वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। भुवनेश्वर की दूसरी गेंद पर ही किंग ने चौका जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना और टीम का खाता खोला।

18:50 (IST) 16 Feb 2022
विजय अभियान बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

सीरीज के तीनों मुकाबले इस ऐतहासिक मैदान पर खेले जाने हैं। इससे पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से मेहमान टीम का क्लीन स्वीप किया था। निश्चित ही वनडे के बाद अब टी20 में भी रोहित ब्रिगेड अपना विजय रथ बरकरार रखना चाहेगी।

18:45 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: ये है वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल।

18:45 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल।

18:38 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: शार्दुल और दीपक में से कोई एक हो सकता है ड्रॉप

फिलहाल संकेत हैं कि शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर में से एक को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का कहना है, ‘दोनों ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसका कारण यही है कि यह बल्लेबाजी का निरंतर अभ्यास करते हैं। ऐसा सिर्फ हालिया समय में नहीं, बल्कि कई साल से हो रहा है।’

18:27 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है गेंदबाजी

ईडन गार्डंस की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। पिच में उछाल देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाले कप्तान गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं। दरअसल, दूसरी पारी में यहां गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसी कारण टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।

18:13 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और हर्षल पटेल भी कर सकते हैं कमाल

कागज पर शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और हर्षल पटेल के रहते हुए निचले क्रम में बल्लेबाजी काफी मजबूत दिखती है। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर वैसे भी नेट्स में बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने लगे हैं। साल 2019-20 में घरेलू टी20 क्रिकेट में हरियाणा के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में हर्षल ने अपनी टीम के लिए 12 पारियों में सर्वाधिक 374 रन बनाए थे।

17:36 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर में किसी एक को ही मिलेगी जगह

अगर वेंकटेश अय्यर को वनडे की तरह छठे नंबर पर खिलाया जाएगा तो हो सकता है सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में से केवल एक को टीम में जगह मिलेगी। दोनों सिर्फ तब साथ दिखेंगे जब ऋषभ पंत को बाहर बैठाया जाए।

17:27 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं लाइन में

केएल राहुल के चोटग्रस्त होने का मतलब है कप्तान रोहित शर्मा को एक नए जोड़ीदार की दरकार है। नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी इशान किशन और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निरंतर रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ में से एक को यह मौका मिल सकता है।

16:51 (IST) 16 Feb 2022
IND vs WI 1ST T20I: ऋषभ पंत को मिलेगी यह स्वतंत्रता

ऋषभ ​​पंत का टी-20 इंटरनेशनल में 122.87 का स्ट्राइक रेट है। यह शायद टीम सेट-अप में उनकी भूमिका की स्पष्टता में कमी के कारण है। वह इस सीरीज में उपकप्तान हैं और लीडरग्रुप का हिस्सा हैं। उप कप्तान बनना उनको अंतिम 11 में बने रहने की भी गारंटी देता है। इससे वह मानसिक तौर पर भी स्वतंत्र हो सकते हैं।

INDIA vs WEST INDIES 1ST T20I SERIES: भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह 7वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। इससे पहले 6 टी20 सीरीज में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 4 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। वेस्टइंडीज ने 2017 में घरेलू सीरीज और 2016 में अमेरिका में खेली गई सीरीज अपने नाम की थी। पिछले पांच साल से भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं हारी है। ईडन  गार्डंस पर भी भारत का रिकॉर्ड शानदार है। इस मैदान पर उसने अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से उसने 4 में जीत हासिल की है। भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में इस मैदान पर सक्सेस रेट 80 प्रतिशत है। भारत यहां आखिरी और पहली बार 2011 में इंग्लैंड से हारा था। इस मैदान पर भारत टी20 फॉर्मेट में 11 साल से अजेय है। इसी मैदान पर भारत ने तीसरी बार वेस्टइंडीज को टी20 में धूल चटाई है।