India vs West Indies 1st ODI Highlights: शुभमन गिल और शिखर धवन की शतकीय साझेदारी के बाद अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने आखिरी गेंद तक खिंचे बेहद रोमांचक पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हरा दिया। गिल के 64 और कप्तान धवन के 97 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 308 रन बनाये। जवाब में कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन बनाये। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिये 15 रन की जरूरत थी, लेकिन वह तीन रन से चूक गई। पहला विकेट 16 रन पर गिरने के बाद वेस्टइंडीज के लिये शामार ब्रूक्स और काइल मायर्स ने 117 रन की साझेदारी की।
दिसंबर 2020 के बाद पहला वनडे खेल रहे गिल ने 52 गेंद में 64 रन बनाये जबकि धवन ने 99 गेंद में 97 रन की पारी खेली । मायर्स ने 68 गेंद में 75 और ब्रूक्स ने 61 गेंद में 48 रन बनाये। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने दोनों को पवेलियन भेजकर वेस्टइंडीज की राह मुश्किल की । ब्रेंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली लेकिन कप्तान निकोलस पूरन 25 रन ही बना सके। छह विकेट 252 रन पर गिरने के बाद सातवें विकेट की अटूट साझेदारी में अकील हुसैन (32) और रोमारियो शेफर्ड (38) 53 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।
भारत के लिये मोहम्मद सिराज, ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने दो दो विकेट लिये। इससे पहले भारतीय पारी में श्रेयस अय्यर ने 57 गेंद में 54 रन बनाये । धवन और गिल ने पहले विकेट के लिये 106 गेंद में 119 रन की साझेदारी की । गिल 18वें ओवर में रन आउट हुए लेकिन अपनी पारी में उन्होंने कई आकर्षक शॉट्स लगाये । उन्होंने अलजारी जोसेफ को छक्का जड़ा और फिर शानदार चौका लगाया । उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े । वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन के सटीक थ्रो पर वह रन आउट हुए।
वनडे क्रिकेट में गिल का यह पहला अर्धशतक था। वहीं सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलने वाले धवन ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाये । भारत एक समय 350 रन के पार जाता दिख रहा था लेकिन धवन के नर्वस नाइंटी का शिकार होने के बाद मध्यक्रम चरमरा गया । धवन अपने कैरियर में सातवीं बार ‘नर्वस नाइंटी’ का शिकार हुए हैं । भारत का स्कोर एक समय एक विकेट पर 213 रन था जो पांच विकेट पर 252 रन हो गया । संजू सैमसन ने एक बार फिर सुनहरा मौका गंवाया और 12 रन बनाकर आउट हो गए । वहीं सूर्यकुमार यादव (13) को लचर शॉट खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा । दीपक हुड्डा ने 27 और अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली और छठे विकेट के लिये 42 रन जोड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया।
India in West Indies, 3 ODI Series, 2022
West Indies
305/6 (50.0)
India
308/7 (50.0)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat West Indies by 3 runs
IND vs WI 1st ODI: पिछले 3 साल में 39 में से सिर्फ 6 मैच में 50 ओवर खेल पाई है वेस्टइंडीज की टीम
अक्षर और दीपक के बड़े शॉट्स के चलते भारतीय टीम किसी तरह 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई। तेज गति से रन बना रहे गिल रन आउट हुए, लेकिन धवन ने दूसरा छोर संभाले रखा। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। हालांकि, शतक से तीन रन दूर रहते हुए वह आउट हुए। उनके आउट होने के बाद एक के बाद एक बल्लेबाजआउट होते चले गए। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने और विशेषकर स्पिनर्स ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। फील्डर्स ने उनका पूरा साथ दिया और बहुत रन बचाए। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी 45 मिनट में उसका रवैया बदला नजर आया। वेस्टइंडीज को यह मैच जीतने और 1-0 की बढ़त बनाने के लिए 309 रन बनाने होंगे।
A fantastic fielding performance from WI, but India have a fighting score here. WI need 309 runs to win!
— FanCode (@FanCode) July 22, 2022
IND: 308-7 (50)
Watch the India tour of West Indies LIVE, exclusively on #FanCode ?https://t.co/RCdQk1l7GU@windiescricket @BCCI #WIvIND #INDvsWIonFanCode #INDvWI pic.twitter.com/sQvZUaUtH9
टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथों में है। मेजबान टीम की कमान निकोलस पूरन ने संभाली है। शिखर धवन की कोशिश जहां भारत के विजय अभियान को बरकरार रखने की होगी, वहीं, निकोलस पूरन घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगे।
अल्जारी जोसेफ 49वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर अक्षर को बोल्ड कर दिया। जोसेफ ने अपनी अतिरिक्त गति का प्रदर्शन किया। उनकी यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर फुलर थी। अक्षर उसे मिडविकेट पर फ्लिक करना चाहते थे, गति के कारण चकमा खा गए और वापस लौटना पड़ा। अक्षर एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए।
जेडेन सील्स 48वां ओवर लेकर आए। अक्षर पटेल ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद वाइड रही और फिर अगली वैध गेंद पर अक्षर ने चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा ने छक्का लगाया। दीपक के बल्ले से यह पहली बाउंड्री निकली है। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 292 रन है। दीपक हुड्डा के 29 गेंद में 22 और अक्षर पटेल के 19 गेंद में 20 रन हैं। सील्स के ओवर से भारत के खाते में 20 रन आए।
45 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 265 रन है। दीपक हुड्डा के 22 गेंद में 11 रन हैं। अक्षर पटेल ने 8 गेंद में 3 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 19 गेंद में 13 रन की साझेदारी हुई है। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत का स्कोर 320 के पार जाएगा, लेकिन अब तो 300 बनना ही मुश्किल दिख रहा है।
टीम के खाते में 5 रन ही जुड़े थे कि संजू सैमसन भी अपना विकेट गंवा बैठे। रोमारियो शेफर्ड 43वां ओवर लेकर आए। दूसरी गेंद पर उन्होंने एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने अंगुली उठा दी। संजू ने सोच विचार करते हुए रिव्यू ले लिया। हालांकि, लेंथ गेंद ऑफ स्टंप पर पड़कर तेजी से अंदर आई थी। सैमसन बल्ले का चेहरा बंद करते हुए उसे लेग साइड पर खेलना चाहते थे। तीसरे अंपायर ने पाया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। गेंद पैड पर स्टंप्स के सामने लगी थी। पता चला कि गेंद लेग स्टंप को छूकर जाती। मैदान पर अंपायर ने आउट दिया था, इस कारण संजू सैमसन को पवेलियन लौटना पड़ा। संजू 18 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
LBW! #RomarioShepherd strikes, and @IamSanjuSamson is gone for 12.
— FanCode (@FanCode) July 22, 2022
Watch the India tour of West Indies LIVE, exclusively on #FanCode ?https://t.co/RCdQk12YsM@windiescricket @BCCI#WIvIND #INDvsWIonFanCode #Sanju #SanjuSamson pic.twitter.com/d2VbQWvm2b
संजू सैमसन से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपना विकेट गंवाया। अकील हुसैन ने उन्हें 13 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। वह जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 38.4 ओवर में 4 विकेट पर 247 रन था।
.@surya_14kumar is bowled. The ball kept low, and he played onto his stumps from @AHosein21.
— FanCode (@FanCode) July 22, 2022
Watch the India tour of West Indies LIVE, exclusively on #FanCode ?https://t.co/RCdQk12YsM@windiescricket @BCCI#WIvIND #INDvsWIonFanCode pic.twitter.com/hbVGjhclCm
धवन के पवेलियन लौटने के थोड़ी देर बाद श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 गेंद में 54 रन बनाए। उन्हें भी मोती ने अपना शिकार बनाया। उनकी जगह संजू सैमसन भी लंबी पारी नहीं खेल पाए।
.@ShreyasIyer15 is gone, caught by @nicholas_47. So disappointing, his scuffed shot.
— FanCode (@FanCode) July 22, 2022
Watch the India tour of West Indies LIVE, exclusively on #FanCode ?https://t.co/RCdQk12YsM@windiescricket @BCCI#WIvIND #INDvsWIonFanCode pic.twitter.com/z6ZZquTTYZ
भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंच चुका है। हालांकि, भारतीय प्रशंसक इस बात से निराश होंगे कि शिखर धवन अपना शतक नहीं पूरा किया। वह 97 रन के स्कोर पर मोती की गेंद पर ब्रूक्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 99 गेंद की पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
Superhuman catch from #ShamarhBrooks, and @SDhawan25 goes for 97. Breaking hearts can be heard everywhere.
— FanCode (@FanCode) July 22, 2022
Watch the India tour of West Indies LIVE, exclusively on #FanCode ?https://t.co/RCdQk12YsM@windiescricket @BCCI#WIvIND #INDvsWIonFanCode pic.twitter.com/4tgrGyte8E
28 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 170 रन है। शिखर धवन के 82 गेंद में 80 रन हैं। श्रेयस अय्यर के 33 गेंद में 21 रन हैं। दोनों के बीच 62 गेंद में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है।
निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शुभमन गिल को 64 रन के निजी स्कोर पर रन आउट किया। गिल ने अपनी53 रन की पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।
Direct hit from @nicholas_47, and @ShubmanGill perishes. Big blow.
— FanCode (@FanCode) July 22, 2022
Watch the India tour of West Indies LIVE, exclusively on #FanCode ?https://t.co/RCdQk12YsM@windiescricket @BCCI#WIvIND #INDvsWIonFanCode pic.twitter.com/rfZXKlAnAF
भारत ने 15वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। भारत ने 16 ओवर में बिना विकेट खोए 113 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल के 48 गेंद में 59 और शिखर धवन के 48 गेंद में 47 रन हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। धवन के 33 गेंद में 28 और गिल के 33 गेंद में 48 रन हैं।
भारतीय बल्लेबाज 7 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 7 ओवर में अपना 50 रन पूरे किए। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट 60 रन है। गिल 32 और धवन के 24 रन हैं। कप्तान निकोलस पूरन को जल्द से जल्द विकेट निकालने के मौके ढूंढने होंगे।
पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 38 रन है। शुभमन गिल ने 13 गेंद में 18 और धवन ने 17 गेंद में 16 रन बनाए हैं। अल्जारी जोसेफ ने 3 ओवर में 25 और जेडेन सील्स ने 2 ओवर में 9 रन दिए हैं।
भारत की ओर से शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज की ओर से पहला ओवर लेकर आए। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ अपना घुटना जमीन पर टिकाया। धवन ने जोसेफ की चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने चौके से अपना खाता खोला और अगली गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए।
पिच रिपोर्ट में डैरेन गंगा ने कहा कि बारिश आने की 30 प्रतिशत संभावना है। पिच सपाट और सख्त है। शुरुआत में नमी के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। कलाई के स्पिनरों को घुमाव मिलेगा। हालांकि, अंततः बल्लेबाजी करना आसान होगा।
भारतीय प्रशसंकों के लिए भी बुरी खबरहै। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लग गई है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रखे हुए है। तीसरे वनडे में उनके हिस्सा लेने पर फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा।
A look at our Playing XI for the 1st ODI.
— BCCI (@BCCI) July 22, 2022
Live – https://t.co/tE4PtTfY9d #WIvIND pic.twitter.com/WuwCljou75
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। जेसन होल्डर कोविड-19 की वजह से नहीं खेल रहे हैं। काइल मेयर्स आज कमर की चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। बारिश की वजह से टॉस थोड़ा देरी से हुआ है।
West Indies have won the toss and they will bowl first in the 1st ODI against #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) July 22, 2022
Live – https://t.co/tE4PtTfY9d #WIvIND pic.twitter.com/g0iXOX9Uki
युजवेंद्र चहल वनडे में पहले भी शाई होप का बल्ला खामोश रखने में कामयाब रहे हैं और उन्हें एक बार आउट भी कर चुके हैं। क्या वह आज रात भी ऐसा ही कर सकते हैं?
पेश है आज के मुकाबले की पिच।
The track for today at Queen's Park Oval. #WIvIND pic.twitter.com/BN5Y3A8Gtz
— Windies Cricket (@windiescricket) July 22, 2022
IND vs WI 1st ODI Match Updates In Hindi: वेस्टइंडीज का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने वापसी की है। इससे निकोलस पूरन की अगुआई वाली टीम में संतुलन पैदा हुआ है। कैरेबियाई टीम कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की कोशिश करेगी। इसमें बल्लेबाजी भी शामिल है। हाल के मैचों में उसकी टीम अपने सभी 50 ओवर खेलने में नाकाम रही थी। विश्व कप 2019 के बाद 39 पारियों में से केवल 6 पारियों में उसकी टीम सभी 50 ओवर खेल पाई है। यह टीम के लिए चिंता का विषय है।