India vs Wales Hockey World Cup 2023 Match Updates: भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप (FIH Men’s Hockey World Cup) 2023 में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में 19 जनवरी 2023 को वेल्स को 4-2 से हराया। हालांकि, इस जीत के बाद भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की भारतीय उम्मीदों पर पानी फिर गया। भारत को अब अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए 22 जनवरी को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड को हराना होगा।
ग्रुप डी में भारत ने एक मैच भी नहीं गंवाया। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पर दो मैच खेलने के बाद भारत ने गुरुवार को कलिंगा स्टेडियम पर इस विश्व कप का अपना पहला मैच खेला। वेल्स के खिलाफ भारत की ओर से आकाशदीप सिंह (32वें और 45वें मिनट) ने 2 और शमशेर सिंह (21वें मिनट) तथा हरमनप्रीत सिंह (59वें मिनट) ने एक-एक गोल किए। वेवेल्स के दोनों गोल गैरेथ फर्लांग (42वें मिनट) और जैकब ड्रेपर (44वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर से किए।
भारत ने शमशेर सिंह (21वें) और आकाशदीप सिंह (32वें) के गोलों की मदद से 2-0 की बढ़त हासिल की, लेकिन इसके बाद वेल्स ने दो मिनट के अंतराल में दो गोल करके मेजबान टीम को चौंका दिया। भारत और इंग्लैंड दोनों ही तीन मैचों में सात-सात अंकों के साथ समाप्त हुए, लेकिन गोल अंतर के कारण इंग्लैंड की टीम पूल डी में शीर्ष पर रही।
इससे पहले पूल डी के एक मैच में इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया था। इंग्लैंड पूल डी में शीर्ष पर रहते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है।अन्य चार क्वार्टर फाइनल स्थानों के लिए भारत और स्पेन क्रॉसओवर मैच खेलेंगे। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच गोलरहित ड्रॉ खेला था।
India vs Wales Hockey Score Updates: पूल में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट
वेल्स ने आखिरी दो मिनट के लिए अपने गोली को हटा दिया। भारत ने इस मौके को भुनाया। हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में इस टूर्नामेंट का अपना पहला गोल किया। इसके एक मिनट बाद ही मैच खत्म होने का हूटर बज गया। इस तरह भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में वेल्स के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ग्रुप डी में दूसरे स्थान रहा। पहले नंबर पर इंग्लैंड ने सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाया। उसे अब अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में 22 अगस्त की शाम 7:00 बजे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना होगा।
55वें मिनट में रेफरी ने वेल्स के रूपर्ट शिपर्ले (Rupert Shipperley) को ग्रीन कार्ड दिखाया। इस समय तक स्कोर भारत के पक्ष में 3-2 है। हालांकि, अब भारत के सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।
50वें मिनट में वेल्स हमले पर है लेकिन कृष्णा पाठक ने उसके इस कदम को रोक दिया। लेकिन वेल्स के खिलाड़ी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने दूसरी कोशिश की। वे स्ट्राइकिंग सर्कल में प्रवेश करते हैं लेकिन आकाशदीप सिंह गोल बचा लेते हैं।
चौथे क्वार्टर का खेल जारी है। दो गोल करने के बाद वेल्स भी भारत को बराबर की टक्कर दे रहा है। 50वें मिनट में भारत के लिए खतरा हो सकता था, लेकिन विवेक प्रसाद ने इसे टाल दिया।
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने फिर से एक गोल की बढ़त हासिल की। इस बार आकाशदीप सिंह ने फिर फील्ड गोल किया। हालांकि, भारत के अब सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना धूमिल पड़ती दिख रही है।
Goal! India scores early in the fourth quarter, gaining the lead again.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 19, 2023
?? IND 3-2 WAL ???????#INDvsWAL #HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #HockeyWorldCup2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI @HockeyWales
वेल्स के गैरेथ फर्लांग ने एक मिनट के भीतर ही भारत की लीड खत्म कर दी। 44वें मिनट में वेल्स को भारत के खिलाफ दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और गैरेथ फर्लांग ने फिर से इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
भारत को 42वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पिछली बार की तरह वेल्स के खिलाड़ियों ने मेजबान टीम की कोशिशों पर पानी फेर दिया। 43वें मिनट में वेल्स को भारत के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर मिला और उसने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। वेल्स की ओर से गैरेथ फर्लांग (Furlong Gareth) ने गोल किया। भारत की लीड अब सिर्फ एक गोल की रह गई है।
भारत को 41वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भी वह इसे गोल में नहीं बदल पाया। वेल्स की टीम भले ही भारत पर हावी नहीं हो पा रही है, लेकिन उसका डिफेंस बहुत शानदार रहा है।
भारतीय टीम वेल्स के खिलाफ लगातार हमलावर है। 40वें मिनट में अमित रोहिदास और ललित उपाध्यय बिल्कुल गोल करने के करीब थे, लेकिन वेल्स के गोल ने भारतीय टीम के प्रयासों पर पानी फेर दिया।
35वें मिनट में भारत को फिर एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वेल्स ने शानदार डिफेंस का परिचय दिया और भारत के खाते में गोल आते-आते रह गया। मैच का स्कोर इस समय भारत के पक्ष में 2-0 है।
32वां मिनट खत्म भी नहीं हुआ था कि भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने फील्ड गोल किया। अब भारत की लीड बढ़कर 2-0 हो गई। यही नहीं, 33वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसे वह गोल में नहीं बदल पाया।
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने दबाव की रणनीति अपनाई है। लेकिन दूसरे ही मिनट (32वें मिनट) में वेल्स को भारत के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। लेकिन भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि वेल्स इसे गोल में नहीं बदल पाया।
दो क्वार्टर का खेल हो चुका है। मैच का स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में है। भारतीय टीम भले ही अभी मैच में आगे हो, लेकिन अगर उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे 8-0 के अंतर से यह मैच जीतना होगा।
A lightening strike by Shamsher is what separates the two sides. Can India increase the gap in the second half?
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 19, 2023
?? IND 1-0 WAL ???????#INDvsWAL #HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #HockeyWorldCup2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI @HockeyWales pic.twitter.com/d6kOOx4jl4
दूसरे क्वार्टर में भारत लगतार दबाव बनाए रहा। इसका नतीजा 22वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत की ओर शमशेर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। शमशेर सिंह के लिए निजी लिहाज से भी यह गोल काफी खास है, क्योंकि यह उनका 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने तेज शुरुआत की। उसने शुरुआती मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन केली के शानदार टैकल ने मनप्रीत सिंह को गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाने से रोक दिया।
पहले क्वार्टर का खेल हो चुका है और स्कोर 0-0 है। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम न तो कोई गोल कर पाई और न ही वेल्स के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर ही हासिल कर पाई। दूसरे क्वार्टर के लिए श्रीजेश को बैठाया गया है। उनकी जगह कृष्णा बहादुर आए हैं।
छठे मिनट में भारत के खिलाफ वेल्स कुछ दबाव बनाता है, लेकिन ग्रिफिथ गेंद को नियंत्रित करने में असमर्थ होते हैं, क्योंकि यह बाहर चली जाती है। आठवें मिनट में नीलकंठ के लिए मौका था, लेकिन उनका शॉट अच्छा नहीं रहा। भारत अक्सर वेल्स पर दबाव बना रहा है।
तीसरे मिनट में आकाशदीप विपक्ष के घेरे में आ गए, लेकिन भारत के लिए कोई फाउल वाली बात नहीं हुई।
Great atmosphere as the teams run out onto the pitch. India vs Wales #HWC2023 #Bhubaneswar pic.twitter.com/w7fDtzd010
— Viren Rasquinha (@virenrasquinha) January 19, 2023
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दोनों टीमों का अभिवादन किया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद पहले क्वार्टर का खेल शुरू हुआ। यह फ्रंटफुट पर भारत है, क्योंकि उसने पहले 60 सेकंड के भीतर गोल पर शॉट मिला। हालांकि, वेल्स को कोई नुकसान नहीं हुआ।
मैच से पहले वेल्स को झटका लगा। उसके गोलकीपर राइस पायने विश्व कप से बाहर हो गए हैं। वेल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया, दुख की बात है कि हमें रिपोर्ट करना पड़ रहा है कि गोलकीपर राइस पायने हाल के एक प्रशिक्षण सत्र में घुटने की गंभीर चोट के कारण शेष विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। हम राइस को उनके ठीक होने और रिहैब अवधि के लिए अपनी शुभकामनाएं देना चाहते हैं।
Sadly we have to report that Goalkeeper Rhys Payne will be unable to play for the remainder of the World Cup due to a significant knee injury sustained in a recent training session.
— Hoci Cymru (@HockeyWales) January 19, 2023
We would like to extend our very best wishes to Rhys for his recovery and rehabilitation period. pic.twitter.com/Oh81nVl83N
भारत और वेल्स के बीच मैच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही गोल कर बढ़त हासिल करना चाहेगी। वेल्स के खिलाफ पिछले साल टीम इंडिया ने 4-1 से जीत हासिल की थी।
पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह।
भारत और वेल्स के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने सभी जीते हैं। तीनों बार भारत की भिड़ंत राष्ट्रमंडल खेलों (2014, 2018 और 2022 ) में हुई है। भारत ने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने वेल्स पर 4-1 से जीत हासिल की थी। हॉकी विश्व कप में पहली बार दोनों देश आमने-सामने हैं।
भारतीय हॉकी टीम अगर वेल्स को 7-0 से नहीं हरा पाती है तब उसे क्रॉसओवर में खेलना होगा। भारतीय टीम यदि 7-0 से जीतती है और उसमें कम से कम 6 फील्ड गोल करती है तो क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी, लेकिन 5 फील्ड गोल्ड ही करती हो तब इंग्लैंड के खिलाफ शूटआउट खेलना होगा।
भारतीय टीम को अगर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो उसे वेल्स के खिलाफ 8-0से जीत हासिल करनी होगी। दरअसल, भारत और वेल्स के मैच से पहले इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया। इससे इंग्लैंड और भारत का गोल अंतर 7 का हो गया है। अब अगर भारत 8 या उससे ज्यादा के अंतर से वेल्स को हराता तो सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा।
????-????: ????? ?-? ???????
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 19, 2023
England consolidate their half-time lead and build on it in the final quarter to register a huge win against Spain in their final Pool D encounter! #HWC2023
?- Download the @watchdothockey app to follow all the updates. pic.twitter.com/vrg42EWuJE
मिडफील्डर और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, ‘अगर हम पूल में शीर्ष रहते हैं तो एक मैच कम खेलेंगे जो अच्छा होगा। हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर रणनीति पर अमल करने की कोशिश करेंगे।’ मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘मौके गंवाने से हमें बचना होगा। वेल्स के खिलाफ हमें भारी अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।’
India vs Wales Hockey Score Updates: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराने के बाद इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। चारों पूल से शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्रॉसओवर मैच खेलेंगी। एक पूल की दूसरे स्थान की टीम दूसरे पूल की तीसरे स्थान की टीम से खेलेगी और विजयी टीम पूल की शीर्ष टीम से क्वार्टर फाइनल खेलेगी। भारत पूल डी में शीर्ष रहकर सीधे क्वालिफाई कर लेता है तो उसे एक मैच कम खेलना होगा और अंतिम आठ में टीम तरोताजा होगी। मैच से पहले भारत को झटका लगा है, क्योकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोट के कारण यह मैच नहीं खेल पाएंगे। वह क्रॉसओवर या क्वार्टर फाइनल तक ही फिट हो पाएंगे। हार्दिक सिंह की जगह विवेक सागर प्रसाद खेलेंगे। दूसरी ओर दोनों मैच हार चुकी वेल्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वह सिर्फ प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगी।