India vs Sri Lanka Playing 11: श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज हारने के बाद मेजबान आज एक नई शुरुआत करना चाहेगा।

आखिरी वनडे मैच में भारत ने 6 बदलाव करते हुए लगभग सभी खिलाड़ियों को मौका दिया था। टी-20 में आज भारत के लिए पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती को कैप मिली है।

वहीं भुवनेश्वर कुमार, दीपक चहर, युजवेंद्र चहल और इशान किशन की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा संजू सैमसन को भी टीम में रखा गया है।

IND vs SL Live Score Streaming: यहां देखिए भारत-श्रीलंका के बीच पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं:-

IND vs SL 1st T20 Live Cricket Score Online: यहं जानिए भारत-श्रीलंका के बीच पहले टी20 से जुड़े अपडेट्स

भारत – शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार।

श्रीलंका – अविष्का फर्नाडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दसुन शनाका (कप्तान), वाननिंदु हसरंगा, चमीका करूणारत्ने, अकीला धनंजय, दुशमंथा चमीरा और इसुरु उदाना।

Live Blog

Highlights

    20:06 (IST)25 Jul 2021
    पृथ्वी शॉ डेब्यू में पहली गेंद पर आउट

    अपने डेब्यू मुकाबले की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ हुए आउट। पृथ्वी शॉ को दुशमंथा चमीरा ने मैच की पहली गेंद पर किया आउट।

    19:45 (IST)25 Jul 2021
    सैमसन और इशान किशन खेलेंगे साथ

    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम में दो विकेटकीपर खेलते नजर आएंगे। वनडे में शानदार डेब्यू करने वाले इशान किशन और संजू सैमसन दोनों खिलाड़ियों को आज टीम में जगह दी गई है।

    19:41 (IST)25 Jul 2021
    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    श्रीलंका - अविष्का फर्नाडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दसुन शनाका (कप्तान), वाननिंदु हसरंगा, चमीका करूणारत्ने, अकीला धनंजय, दुशमंथा चमीरा और इसुरु उदाना।   
    19:41 (IST)25 Jul 2021
    भारत की प्लेइंग इलेवन

    भारत - शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर और भुवनेश्वर कुमार।

    19:32 (IST)25 Jul 2021
    श्रीलंका ने जीता टॉस

    पहले टी20 में श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित। भारत की तरफ से शॉ और चक्रवर्ती करेंगे डेब्यू।

    19:25 (IST)25 Jul 2021
    शॉ और चक्रवर्ती करेंगे डेब्यू

    श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं देवदत्त पडिक्कल को अभी भी इंतजार करना होगा।

    18:38 (IST)25 Jul 2021
    भारत के लिए आसान नहीं होगी श्रीलंकाई चुनौती

    श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अपनी धरती पर नौ साल बाद वनडे में जीत दर्ज की और उससे उसका मनोबल बढ़ा होगा। नए कप्तान दसुन शनाका अपने खिलाड़ियों में जीत का जज्बा भरने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने और अविष्का फर्नांडो जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं जिससे श्रीलंका भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दे सकता है।

    18:03 (IST)25 Jul 2021
    'कुलचा' का साथ खेलना मुश्किल?

    वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में साथ उतरने के बाद भारतीय कुलचा यानी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को साथ देखना टी-20 सीरीज में मुश्किल हो सकता है। कुलदीप यादव को पहले मैच में दो विकेट मिले थे लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए दूसरे मैच में। वरुण चक्रवर्ती और युजवेंद्र चहल की जोड़ी मैदान पर दिख सकती है।

    17:34 (IST)25 Jul 2021
    देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ को डेब्यू का इंतजार

    देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ दो ऐसे नाम जिन्होंने आईपीएल में अपनी प्रतिभा को दिखाया है। अब दोनों को भारतीय टीम की कैप मिलने का इंतजार है। वनडे में तो मौका नहीं मिल सका अब देखना होगा कि क्या टी-20 में इन दोनों को या दोनों में से किसी एक को मौका मिलेगा .या नहीं।

    17:01 (IST)25 Jul 2021
    मनीष पांडे हो सकते हैं बाहर

    वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाने वाले मनीष पांडे को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में बाहर रखा जा सकता है। पहले और तीसरे मुकाबले में निराश करने वाले मनीष पांडे दूसरे मैच में दुर्भाग्यवश रनआउट हो गए थे। 

    16:10 (IST)25 Jul 2021
    श्रीलंका में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत

    भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ कभी भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है। वहीं श्रीलंका में जाकर अबतक भारत ने तीन टी-20 सीरीज खेली हैं और हर बार भारतीय टीम विजयी रही है। भारत ने 2008-09, 2012 और 2017 में श्रीलंका में टी-20 सीरीज खेली है और तीनों मौकों पर भारत को जीत मिली है।

    15:13 (IST)25 Jul 2021
    पंड्या ब्रदर्स हार्दिक और क्रुणाल का प्रदर्शन शुरुआती दोनों मुकाबलों में निराशाजनक

    पंड्या ब्रदर्स हार्दिक और क्रुणाल का प्रदर्शन शुरुआती दोनों मुकाबलों में निराशाजनक रहा है। लेकिन, टीम में उनकी जगह बरकरार रह सकती है। उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार संकेत दे चुके हैं कि हार्दिक की फिटनेस को लेकर कोई मसला नहीं है। टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है क्योंकि श्रीलंका के उमस भरे मौसम में 12 दिन में छह मैच खेलने हैं। 

    14:49 (IST)25 Jul 2021
    ऐसा का दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ रिकार्ड

    भारत और श्रीलंका ने टी20 में अब तक कुल 19 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि श्रीलंका के खाते में पांच ही जीत आए हैं। वहीं, टी20 के इतिहास में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अब तक एक भी सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमों ने अब तक चार टी20 सीरीज खेली है, जिसमें तीन सीरीज भारत ने अपने नाम की है, जबकि एक ड्रॉ रहा है।

    14:22 (IST)25 Jul 2021
    चेतन सकरिया को फिर मिल सकता है मौका

    चेतन सकरिया ने भी पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो सकरिया टी20 में भी डेब्यू कर लेंगे।  

    14:06 (IST)25 Jul 2021
    संजु सैमसन के पास फिर मौका

    संजु सैमसन के पास आज फिर मौका होगा बड़ी पारी खेलने का। आखिरी वनडे में वे अच्छी लय में दिखे थे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए थे। हालांकि एक खराब शॉट के चलते वे आउट हो गए थे और अर्धशतक से चूक गए थे।  

    13:03 (IST)25 Jul 2021
    टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास कई ऑप्शन

    टीम मैनेजमेंट के सामने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ सवाल जरूर हैं, जो इस सीरीज के जरिए दूर करना चाहेगा। क्या वरुण टीम इंडिया के स्पिन अटैक को मजबूत बना सकते हैं? युजवेंद्र चहल या राहुल चाहर, दोनों में से कौन वर्ल्ड कप में भारत का फर्स्ट चॉइस स्पिनर होगा? क्या पृथ्वी शॉ को व्हाइट बॉल क्रिकेट में ओपनिंग का परमानेंट रोल दिया जाएगा? चेतन साकरिया या टी नटराजन में से कौन पेस अटैक के लिए ऑप्शन हो सकता है? हालांकि नटराजन चोटिल होने की वजह से श्रीलंका में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

    12:14 (IST)25 Jul 2021
    वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू हो सकता है

    आखिरी वनडे मैच में कोच राहुल द्रविड़ ने लगभग सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दिया था। वरुण चक्रवर्ती और देवदत्त पडिक्कल को अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में आज वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू हो सकता है।