India A vs South Africa A, Ind A vs SA A 4th ODI: साउथ ए के खिलाफ चौथा अनऑफिशियल वनडे मैच में भारतीय ए टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए इस मैच को जीतने के लिए भारत को 25 ओवर में 193 रन बनाने थे। भारतीय ए टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 188 रन ही बना सकीं और 4 रन से मुकाबला गंवा बैठी। भारत की ओर से सबसे अधिक 52 रन शिखर धवन ने बनाया।

VIDEO: रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी से सीखी बच्चा संभालने और परिवार को खुश रखने की कला, शो के दौरान किया खुलासा

इस मैच में भारत ए ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका ए  ने 25 ओवर में 1 विकेट पर 137 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस के नियम के आधार पर इंडिया ए को 193 रन का लक्ष्य मिला। साउथ अफ्रीका की ओर से रेजा हेंड्रिक्स ने 70 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। हेनरी क्लासेन ने 12 गेंद पर 21 रन ठोके। इंडिया ए की ओर से राहुल चहर ही विकेट ले पाए। वे सबसे किफायती भी रहे। उन्होंने 5 ओवर में 18 रन दिए।

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर हो रहा यह मुकाबला पहले बारिश के कारण 43-43 ओवर का कर दिया  गया था। 22 ओवर ही फेंके गए थे कि फिर से बारिश शुरू हो गई। इस बार काफी देर तक बारिश हुई। इस कारण अंपायरों ने मैच को 25-25 ओवर तक ही सीमित कर दिया।

Live Blog

Highlights

    14:58 (IST)05 Sep 2019
    4 रन से हारा भारत

    इस मैच को जीतने के लिए भारत को 25 ओवर में 193 रन बनाने थे। भारतीय ए टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 188 रन ही बना सकीं और 4 रन से मुकाबला गंवा बैठी।

    14:45 (IST)05 Sep 2019
    सुंदर पवेलियन लौटे

    भारत का आठवां विकेट गिर चुका है। वॉशिंगटन सुंदर 6 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम को जीत के लिए 8 गेंद पर 15 रन की जरूरत है।

    14:18 (IST)05 Sep 2019
    17 गेंदों में 31 रन बनाकर दुबे आउट

    पिछले पांच ओवर में 51 रन बनाकर अय्यर और दुबे ने मैच को भारत के करीब ला दिया। लेकिन दुबे 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को जीत के लिए 29 गेंदों में 32 रनों की जरूरत है।

    14:07 (IST)05 Sep 2019
    24 गेंदों में 27 रन की साझेदारी

    श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 24 गेंदों में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। अय्यर 15 तो वहीं दुबे 18 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    13:55 (IST)05 Sep 2019
    धवन लौटे पवेलियन

    अर्धशतक पूरा करने के बाद शिखऱ धवन को मार्को जानसेन ने विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। धवन 43 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।

    13:48 (IST)05 Sep 2019
    चौका जड़ा, अर्धशतक बनाया

    शिखर धवन ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मार्को जैनसेन की गेंद को एक्स्ट्रा लॉन्ग ऑफ के ऊपर खेलकर 4 रन बटोरे। भारत का स्कोर 110 रन हो गया।

    13:41 (IST)05 Sep 2019
    अर्धशतक के करीब धवन

    धवन ने लुथो सिपमला की गेंद को डीप एक्सट्रॉ कवर की ओर खेलकर अपने और टीम के खाते में 4 रन जोड़े। वे 46 रन पर पहुंच गए हैं।

    13:39 (IST)05 Sep 2019
    प्रशांत पवेलियन लौटे, श्रेयस ने संभाली क्रीज

    प्रशांत चोपड़ा को पवेलियन लौटना पड़ेगा। लुथो सिपमला ने उन्हें एनरिक नोर्ट्जे के हाथों कैच करा दिया है। उन्होंने 33 गेंद पर 26 रन बनाए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर ने क्रीज संभाली।

    13:36 (IST)05 Sep 2019
    100 के करीब भारत

    भारत ए इस समय 7.67 के रन रेट से 12 ओवर में 92 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 7.77 के स्ट्राइक  रेट से रन बनाने की जरूरत है।

    13:34 (IST)05 Sep 2019
    प्रशांत ने फिर जड़ा छक्का

    प्रशांत काफी देर से इसी तरह की गेंद के इंतजार में थे। उन्होंने 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद लॉन्ग ऑन पर शॉट खेलकर एक रन लिया। अब स्ट्राइक शिखर धवन के हाथों में है।

    13:33 (IST)05 Sep 2019
    साउथ अफ्रीका की अच्छी फील्डिंग

    पिछली 17 गेंदों पर एक भी बाउंड्री नहीं लग पाई है। धवन और प्रशांत फोर्टिन और सिपमला की गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन अच्छी फील्डिंग के कारण उन्हें पर्याप्त रन नहीं मिल रहे हैं। 

    13:27 (IST)05 Sep 2019
    50 रन की साझेदारी पूरी

    इस ओवर में शिखर धवन और प्रशांत चोपड़ा ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी भी पूरी की। दोनों अब तक 48 गेंद पर 64 रन जोड़ चुके हैं।

    13:24 (IST)05 Sep 2019
    प्रशांत ने जड़ा छक्का

    दिन का दूसरा ओवर सिपमला लेकर आए। उनकी पहली दो गेंदें नो बॉल रहीं। तीसरी गेंद पर प्रशांत ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में भारतीय टीम के खाते में 15 रन आए।

    13:19 (IST)05 Sep 2019
    वाइड से आए पांच रन

    आज यानी 5 सितंबर को पहला ओवर फोर्टिन लेकर आए। उन्होंने अपने ओवर में 8  रन दिए। 5 रन तो वाइड से आए।

    13:14 (IST)05 Sep 2019
    मैदान पर पहुंची साउथ अफ्रीकी टीम

    मैच शुरू होने वाला है। साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं। बैटिंग के लिए शिखर धवन और प्रशांत चोपड़ा भी मैदान पर उतर रहे हैं।

    12:50 (IST)05 Sep 2019
    फैंस के लिए अच्छी खबर

    फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। 1:15 बजे से मैच शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह जानकारी दी है। बीसीसीआई के मुताबिक, पिच पर से कवर्स हटा लिए गए हैं।

    10:49 (IST)05 Sep 2019
    एशिया कप के मैच नहीं शुरू हुए

    बारिश के कारण भारत ही नहीं श्रीलंका में भी क्रिकेट के मुकाबले नहीं हो पा रहे हैं। श्रीलंका में गुरुवार यानी 5 सितंबर 2019 से एशिया कप क्रिकेट अंडर-19 टूर्नामेंट आज से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण अब तक कोई भी मैच शुरू नहीं हो पाया है।

    10:41 (IST)05 Sep 2019
    शिखर धवन में है यह खासियत

    शिखर धवन क्रिकेट के मैदान पर जौहर दिखाने के अलावा घर का काम करने में भी काफी माहिर हैं। वे अपने बेटे जोरावर का भी ख्याल रखते हैं। रोहित शर्मा ने भी बच्चा संभालना और परिवार को खुश करने की कला भी उनसे सीखी है। देखें वीडियो: https://www.jansatta.com/khel/rohit-sharma-learn-shikhar-dhawan-make-family-happy-care-children-admited-show-watch-video/1140610/

    10:11 (IST)05 Sep 2019
    कम पहुंचे दर्शक

    बारिश के कारण ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचने वालों की संख्या आज कम है। फैंस ने ऑनलाइन ही इस मैच का मजा लेने का फैसला किया है।

    09:57 (IST)05 Sep 2019
    अंपायरों ने फिर किया मुआयना

    अंपायरों ने एक बार फिर मैदान का मुआयना किया। हालांकि, अभी वे संतुष्ट नहीं हैं। शायद यही वजह है कि अभी शिखर धवन और प्रशांत चोपड़ा को ड्रेसिंग रूम में ही बैठना रहना पड़ेगा।

    09:51 (IST)05 Sep 2019
    रिस्क नहीं लेना चाहते अंपायर

    बारिश के कारण दूसरे दिन भी मैच शुरू नहीं हो पाया है। आज बारिश नहीं हुई है, लेकिन मैदान गीला है। ऐसे में अंपायर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।