India A vs South Africa A, Ind A vs SA A 4th ODI: साउथ ए के खिलाफ चौथा अनऑफिशियल वनडे मैच में भारतीय ए टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए इस मैच को जीतने के लिए भारत को 25 ओवर में 193 रन बनाने थे। भारतीय ए टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 188 रन ही बना सकीं और 4 रन से मुकाबला गंवा बैठी। भारत की ओर से सबसे अधिक 52 रन शिखर धवन ने बनाया।
इस मैच में भारत ए ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका ए ने 25 ओवर में 1 विकेट पर 137 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस के नियम के आधार पर इंडिया ए को 193 रन का लक्ष्य मिला। साउथ अफ्रीका की ओर से रेजा हेंड्रिक्स ने 70 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। हेनरी क्लासेन ने 12 गेंद पर 21 रन ठोके। इंडिया ए की ओर से राहुल चहर ही विकेट ले पाए। वे सबसे किफायती भी रहे। उन्होंने 5 ओवर में 18 रन दिए।
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर हो रहा यह मुकाबला पहले बारिश के कारण 43-43 ओवर का कर दिया गया था। 22 ओवर ही फेंके गए थे कि फिर से बारिश शुरू हो गई। इस बार काफी देर तक बारिश हुई। इस कारण अंपायरों ने मैच को 25-25 ओवर तक ही सीमित कर दिया।


इस मैच को जीतने के लिए भारत को 25 ओवर में 193 रन बनाने थे। भारतीय ए टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 188 रन ही बना सकीं और 4 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
भारत का आठवां विकेट गिर चुका है। वॉशिंगटन सुंदर 6 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम को जीत के लिए 8 गेंद पर 15 रन की जरूरत है।
पिछले पांच ओवर में 51 रन बनाकर अय्यर और दुबे ने मैच को भारत के करीब ला दिया। लेकिन दुबे 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को जीत के लिए 29 गेंदों में 32 रनों की जरूरत है।
श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 24 गेंदों में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। अय्यर 15 तो वहीं दुबे 18 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अर्धशतक पूरा करने के बाद शिखऱ धवन को मार्को जानसेन ने विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। धवन 43 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।
शिखर धवन ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मार्को जैनसेन की गेंद को एक्स्ट्रा लॉन्ग ऑफ के ऊपर खेलकर 4 रन बटोरे। भारत का स्कोर 110 रन हो गया।
धवन ने लुथो सिपमला की गेंद को डीप एक्सट्रॉ कवर की ओर खेलकर अपने और टीम के खाते में 4 रन जोड़े। वे 46 रन पर पहुंच गए हैं।
प्रशांत चोपड़ा को पवेलियन लौटना पड़ेगा। लुथो सिपमला ने उन्हें एनरिक नोर्ट्जे के हाथों कैच करा दिया है। उन्होंने 33 गेंद पर 26 रन बनाए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर ने क्रीज संभाली।
भारत ए इस समय 7.67 के रन रेट से 12 ओवर में 92 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 7.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने की जरूरत है।
प्रशांत काफी देर से इसी तरह की गेंद के इंतजार में थे। उन्होंने 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद लॉन्ग ऑन पर शॉट खेलकर एक रन लिया। अब स्ट्राइक शिखर धवन के हाथों में है।
पिछली 17 गेंदों पर एक भी बाउंड्री नहीं लग पाई है। धवन और प्रशांत फोर्टिन और सिपमला की गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन अच्छी फील्डिंग के कारण उन्हें पर्याप्त रन नहीं मिल रहे हैं।
इस ओवर में शिखर धवन और प्रशांत चोपड़ा ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी भी पूरी की। दोनों अब तक 48 गेंद पर 64 रन जोड़ चुके हैं।
दिन का दूसरा ओवर सिपमला लेकर आए। उनकी पहली दो गेंदें नो बॉल रहीं। तीसरी गेंद पर प्रशांत ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में भारतीय टीम के खाते में 15 रन आए।
आज यानी 5 सितंबर को पहला ओवर फोर्टिन लेकर आए। उन्होंने अपने ओवर में 8 रन दिए। 5 रन तो वाइड से आए।
मैच शुरू होने वाला है। साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं। बैटिंग के लिए शिखर धवन और प्रशांत चोपड़ा भी मैदान पर उतर रहे हैं।
फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। 1:15 बजे से मैच शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह जानकारी दी है। बीसीसीआई के मुताबिक, पिच पर से कवर्स हटा लिए गए हैं।
बारिश के कारण भारत ही नहीं श्रीलंका में भी क्रिकेट के मुकाबले नहीं हो पा रहे हैं। श्रीलंका में गुरुवार यानी 5 सितंबर 2019 से एशिया कप क्रिकेट अंडर-19 टूर्नामेंट आज से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण अब तक कोई भी मैच शुरू नहीं हो पाया है।
शिखर धवन क्रिकेट के मैदान पर जौहर दिखाने के अलावा घर का काम करने में भी काफी माहिर हैं। वे अपने बेटे जोरावर का भी ख्याल रखते हैं। रोहित शर्मा ने भी बच्चा संभालना और परिवार को खुश करने की कला भी उनसे सीखी है। देखें वीडियो: https://www.jansatta.com/khel/rohit-sharma-learn-shikhar-dhawan-make-family-happy-care-children-admited-show-watch-video/1140610/
बारिश के कारण ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचने वालों की संख्या आज कम है। फैंस ने ऑनलाइन ही इस मैच का मजा लेने का फैसला किया है।
अंपायरों ने एक बार फिर मैदान का मुआयना किया। हालांकि, अभी वे संतुष्ट नहीं हैं। शायद यही वजह है कि अभी शिखर धवन और प्रशांत चोपड़ा को ड्रेसिंग रूम में ही बैठना रहना पड़ेगा।
बारिश के कारण दूसरे दिन भी मैच शुरू नहीं हो पाया है। आज बारिश नहीं हुई है, लेकिन मैदान गीला है। ऐसे में अंपायर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।