भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने शानदार शतक जड़ा। मार्कराम और विआन मुलडर के दमदार शतक के दम अफ्रीका की टीम 400 रन बनाने में कामयाब रही। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 तो वहीं शहबाज नदीम ने तीन विकेट झटके। दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे दिन तक बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 417 रन बनाए थे। जलज सक्सेना 48 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारतीय टीम से बाहर चल रहे करुण नायर ने 78 और ऋद्धिमान साहा ने 60 रन का योगदान दिया था। अब देखना होगा कि आखिर साउथ अफ्रीका ए की टीम किस तरह की बल्लेबाजी करती है।
भारत ए ने शुभमन गिल के 92 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इस दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के समय 3 विकेट पर 233 रन बनाए थे। गिल ने 12 चौके और एक छक्का लगाया था। हालांकि, वे शतक से चूक गए थे। वे पहले टेस्ट में भी 90 रन पर आउट हो गए थे।
लंच के समय दक्षिण अफ्रीका ए का स्कोर 250 रन था। कप्तान एडेन मार्कराम 140 और विआन मुडलर 42 रन बनाकर खेल रहे थे। खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एडेन मार्कराम और विआन मुडलर दोनों अब तक 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। मुडलर अपने अर्धशतक के करीब हैं।
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर अब 200 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में उस पर फॉलोऑन का खतरा भी टल गया दिख रहा है। कप्तान एडेन मार्कराम 109 और विआन मुलडर 32 रन पर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने शतक जड़ दिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय वे 83 और विआन मुलडर 9 रन बनाकर खेल रहे थे।