भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट हार-जीत के फैसले के बिना खत्म हो गया। दक्षिण अफ्रीका ए के कप्तान एडेन मार्कराम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही दो मैच की यह सीरीज भारत ने 1-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। हालांकि, उसका यह फैसला बहुत सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि भारत ए ने 417 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी में 400 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम को 17 दिन की लीड मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 14 रन बनाए थे। चौथे और आखिरी दिन प्रियंक पंचाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने फिर से क्रीज संभाली। लंच तक भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया। लंच के समय भारत ए का स्कोर 85 रन था।
हालांकि, चायकाल तक भारतीय टीम 2 विकेट खो चुकी थी और उसके खाते में 139 जुड़े थे। इसके बाद 21 ओवर का मैच और हुआ। 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 202 रन था। तीसरे विकेट के रूप में प्रियंक पंचाल 109 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैच का नतीजा नहीं निकलते दोनों टीमों के कप्तान ऋद्धिमान साहा और एडेन मार्कराम ने मैच ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। उस समय करुण नायर 51 और ऋद्धिमान साहा 1 रन बनाकर नाबाद थे।
मैच का संक्षिप्त स्कोर
भारत ए (पहली पारी) : 417 रन (10 विकेट/123 ओवर) शुभमन गिल 92 रन, करुण नायर 78 रन, ऋद्धिमान साहा 60 रन, शिवम दुबे 68 रन और जलज सक्सेना 48 रन।
दक्षिण अफ्रीका (दूसरी पारी) : 400 रन (10 विकेट/109.3 ओवर), एडेन मार्कराम 161 रन, टीडी ब्रूयन 41 रन, विआन मुडलर 131 रन।
भारत ए (दूसरी पारी) : 202 रन (3 विकेट/109.3 ओवर), प्रियंक पंचाल 109 रन, अभिमन्यु ईश्वरन 37 रन, करुण नायर 51 रन।
भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट हार-जीत के नतीजे के बिना खत्म हो गया। दूसरी पारी में भारत ए ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन बनाए। मैच ड्रॉ घोषित किए जाते समय करुण नायर 17 और प्रियंक पंचाल 81 रन बनाकर खेल रहे थे।
प्रियंक पंचाल 49 और अभिमन्यु ईश्वरन 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब तक 31 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ए ने पहली पारी में 417 और दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे।
लंच तक का खेल हो चुका है। लंच के समय भारत ए ने बिना विकेट खोए 85 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी कुल बढ़त 100 के पार पहुंच गई है।
पहले सत्र के खेल में भारत ए ने 18 ओवर खेले और 35 रन बनाए। अब उसकी दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बढ़त बढ़कर 52 हो गई है। प्रियंक पंचाल 23 और अभिमन्यु ईश्वरन 10 रन पर खेल रहे हैं।
पहली पारी के आधार पर भारत की अब तक कुल बढ़त 31 रन की हो चुकी है। भारत की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियंक पंचाल क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। पहली पारी में दोनों ही जल्दी आउट हो गए थे।