भारतीय ए टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 69 रनों से जीत दर्ज की। अफ्रीका को जीत के लिए 328 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 258 रनों पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले अक्षर पटेल और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण भारतीय ए टीम पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ए के सामने 328 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही थी। भारत के लिए शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने सातवें विकेट के लिए 68 गेंदों में नाबाद 121 रनों की साझेदारी की। दुबे ने 60 गेंदों में 79 तो वहीं पटेल 36 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच 5 मैच की सीरीज का पहला अनऑफिशियल वनडे केरल के तिरुअनंतपुरम स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जा रहा था। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान मनीष पांडे समेत ओपनर रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और अनमोलप्रीत सिंह और ईशान किशन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें और सस्ते में पवेलियन लौट गए।

India A vs South Africa A Live Streaming: यहां देखें इस मैच के पल-पल के अपडेट्स

 

Live Blog

17:03 (IST)29 Aug 2019
क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक

हेनरिक क्लासेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अफ्रीका ने 6 विकेट खो दिए हैं। क्लासेन एक छोर पर लगातार अच्छे शॉट्स लगा रहे हैं।

16:49 (IST)29 Aug 2019
शतक जड़ने के बाद आउट हेंड्रिक्स

हेंड्रिक्स ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। 108 गेंदों में 110 रन बनाकर अक्षर पटेल ने उनका विकेट झटका।

16:34 (IST)29 Aug 2019
71 गेंदों में 149 रनों की जरूरत

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 71 गेंदों में 149 रनों की जरूरत है। टीम के पास 6 खिलाड़ी बचे है। अफ्रीकी खिलाड़ियों को हर ओवर में 12-13 रन बनाने होंगे।

16:19 (IST)29 Aug 2019
क्लासेन क्रीज पर

या जोनडो के आउट होने के बाद क्लासेन बल्लेबाजी करने आए हैं। क्लासेन और हेंड्रिक्स की कोशिश टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की होगी।

16:06 (IST)29 Aug 2019
भारत को चौथी सफलता

खलील अहमद ने खाया जोनडो को दीपक चहर के हाथों कैच आउट करा भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। अफ्रीका ने 147 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया।

15:53 (IST)29 Aug 2019
पिछले 5 ओवर में 38 रन

खाया जोनडो और रेजा हेंड्रिक्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पिछले पांच ओवर में अफ्रीका ने बिना कोई विकेट गंवाए 38 रन बना लिए हैं।

15:39 (IST)29 Aug 2019
24 ओवर में 100/3

रेजा हेंड्रिक्स की शानदार अर्धशतक की बदौलत अफ्रीकी ए टीम ने 24 ओवर में अपना 100 रन पूरा किया। अफ्रीका को बचे हुए 23 ओवर में 228 रनों की जरूरत है।

15:27 (IST)29 Aug 2019
गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों  अफ्रीकी बल्लेबाजों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चहल और पंड्य़ा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने तीन अफ्रीकी बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। 

14:56 (IST)29 Aug 2019
अच्छी लय में हेंड्रिक्स

रेजा हेंड्रिक्स अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हेंड्रिक्स की कोशिश टीम के लिए यहां एक बड़ी पारी खेलने की होगी। वह 35 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 32 रन बना चुके हैं।

14:48 (IST)29 Aug 2019
अफ्रीका को झटका

जेनमैन मलान के रूप में भारत को पहली सफलता मिली। मलान 26 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीकी टीम ने 38 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया।

14:30 (IST)29 Aug 2019
खलील अहमद की अच्छी गेंदबाजी

खलील अहमद की गेंदों पर रेजा हेंड्रिक्स और जेनमैन मलान को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। पहले पांच ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन बना लिए हैं।

14:16 (IST)29 Aug 2019
2 ओवर में 12 रन

जेनमैन मलान और रेजा हेंड्रिक्स ने दक्षिण अफ्रीका ए के लिए पारी का आगाज किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने 2 ओवर में 12 रन बना लिए हैं।

13:31 (IST)29 Aug 2019
अफ्रीका को जीत के लिए बनाने होंगे 328 रन

शिवम दुबे और अक्षर पटेल के बीच सातवें विकेट के लिए 68 गेंदों में नाबाद 121 रनों की साझेदारी की बदौलत भारतीय ए टीम ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 328 रनों की चुनौती रखी है। बारिश के कारण मैच 3-3 ओवर छोटा किया गया और 47 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर 327 रन बनाए

13:17 (IST)29 Aug 2019
55 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी

अक्षर पटेल और शिवम दुबे अंतिम के ओवरों में तेज गति से रन बना रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 55 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दुबे 67 और पटेल 40 के स्कोर पर खेल रहे हैं।

13:09 (IST)29 Aug 2019
दुबे ने जड़ा अर्धशतक

शिवम दुबे ने 49 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी छोर पर अक्षर पटेल भी दुबे का भरपूर साथ दे रहे हैं। पटेल ने 28 गेंदो में 35 रन बनाए हैं।

12:47 (IST)29 Aug 2019
19 गेंदों में 14 रनों की साझेदारी

शिवम दुबे और अक्षर पटेल के बीच 19 गेंदों में 14 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज यहां से अंत तक खेलना चाहेंगे। 

12:33 (IST)29 Aug 2019
पंड्या 25 रन बनाकर आउट

क्रृणाल पंड्या 25 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। पंड्या ने शिवम दुवे के साथ मिलकर भारतीय पारी को 200 से आगे बढ़ाया और फिर वो एक गलत शॉट खेलकर क्लासन को अपना विकेट दे बैठे।

12:10 (IST)29 Aug 2019
फोर्टिन सबसे किफायती

वेस्टइंडीज की ओर से ब्यूरन हेंड्रिक्स और बोर्न फोर्टिन ने 2-2 विकेट लिए हैं। एक विकेट जूनियर डाला के खाते में गया है। फोर्टिन अब तक सबसे किफायती भी रहे हैं। उन्होंने ओवर में अब तक 8 ओवर में सिर्फ 33 रन ही दिए हैं।

12:05 (IST)29 Aug 2019
तीन गेंद के अंतर में गिरे 2 विकेट

तीन गेंदों के अंदर इंडिया ए के 2 विकेट गिरे। उसके दोनों जमे हुए बल्लेबाज मनीष पांडे और ईशान किशन पवेलियन लौट गए। मनीष ने 39 और ईशान ने 37 रन बनाए। इस समय क्रुणाल पंड्या और शिवम दुबे क्रीज पर हैं।

11:50 (IST)29 Aug 2019
4-4 चौके जड़ चुके दोनों बल्लेबाज

मनीष पांडे और ईशान किशन ने अब तक 4-4 चौके मारे हैं। ईशान किशन एक छक्का भी मार चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों का स्कोर 30 से ज्यादा है।

11:22 (IST)29 Aug 2019
ईशान किशन ने चौका मारा

बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली। उनकी चौथी गेंद पर ईशान किशन ने चौका जड़ा। ईशान किशन और मनीष पांडे दोनों ने ही दहाई का आंकड़ा पार कर लिया।

11:16 (IST)29 Aug 2019
इंडिया ए के 100 रन पूरे

इंडिया ए के 100 रन पूरे हो चुके हैं। उसने यह आंकड़ा 18वें ओवर में पार किया।

11:14 (IST)29 Aug 2019
अनमोलप्रीत सिंह आउट

भारत को तीसरा झटका लगा है। अनमोलप्रीत सिंह 29 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हेनरिक क्लासेन ने पवेलियन की राह दिखाई।

11:04 (IST)29 Aug 2019
ड्रिंक्स ब्रेक

ड्रिंक्स हो गई है। इस समय इंडिया ए का स्कोर 89 रन है। अनमोलप्रीत सिंह 25 गेंद पर 26 और मनीष पांडे 5 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:50 (IST)29 Aug 2019
शुभमन की जगह मनीष पांडे आए

शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हुए। बोर्न फोर्टिन ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। उनकी जगह कप्तान मनीष पांडे ने क्रीज संभाली। 

10:37 (IST)29 Aug 2019
महंगे साबित हुए एनरिक नोर्ट्जे

10वें ओवर के बाद एनरिक नोर्ट्जे फिर से गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली। पहले स्पेल में उन्होंने 3 ओवर फेंके थे, जिसमें उन्होंने 24 रन दे डाले थे।

10:32 (IST)29 Aug 2019
रितुराज 10 रन ही बना पाए

रितुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें ब्यूरन हेंड्रिक्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंदें खेलीं। वे पारी की शुरुआत से ही खुद को सहज नहीं महसूस कर रहे थे।

10:26 (IST)29 Aug 2019
50 रन पूरे

बोर्न फोर्टिन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर रितुराज गायकवाड़ ने एक रन लिया। इसके साथ ही इंडिया के 50 रन पूरे हो गए।

10:21 (IST)29 Aug 2019
50 के पास इंडिया ए

इंडिया ए का स्कोर 47 रन हो चुके है। इसमें अकेले शुभमन ने ही 36 रन बनाए हैं। रितुराज गायकवाड़ 7 रन ही बना पाए हैं।

10:19 (IST)29 Aug 2019
गेंद बाउंड्री के पार

शुभमन गिल ने ब्यूरन हेंड्रिक्स की गेंद पर फिर चौका जड़ा। वे अब तक 7 चौके मार चुके हैं। उनके 30 गेंद पर 36 रन हैं।

10:16 (IST)29 Aug 2019
47-47 ओवरों का ही होगा मैच

आउटफील्ड गीली होने के कारण काफी समय बर्बाद हुआ। टॉस भी देर से हुआ। ऐसे में मैदानी अंपायरों ने निर्धारित 50-50 की जगह यह मैच 47-47 ओवरों का कर दिया है।

10:02 (IST)29 Aug 2019
शुभमन गिल ने जड़ा चौका

शुभमन ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। भारतीय पारी की ओर से यह पहली बाउंड्री है।

10:00 (IST)29 Aug 2019
पहले ओवर में सिर्फ एक रन बना

रितुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने इंडिया ए के लिए ओपनिंग की। दोनों पहले ओवर में कोई रन नहीं बना पाए। एक रन वाइड से आया।