Ind vs SA 3rd Test Day 3: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने अपना शिकंजा कस लिया है। भारत जीत से महज दो विकेट दूर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज डि कॉक उमेश यादव की गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जुबैर हमजा भी खाता खोले बिना मोहम्मद शमी के शिकार बने।
भारत के 497 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 के स्कोर पर ही सिमट गई थी। भारत के पास अभी 335 रनों की बढ़त है। उमेश यादव को तीन तो शमी, जडेजा और नदीम को दो-दो सफलताएं मिली हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से हमजा ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। वहीं, 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
Highlights
भारत जीत से महज दो विकेट दूर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं।
रविंद्र जडेजा और आर अश्विन लगातार अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत जीत से महज तीन विकेट दूर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका 218 रन पीछे है।
अश्विन की गेंद पर लिंडे को रन आउट कर नदीम ने भारत को छठी सफलता दिलाई। नदीम ने दूर से ही गेंद को तेजी से विकेट की ओर फेंका और लिंडे को पवेलियन भेजा।
कोहली विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने सात बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन दिया था।
पीट और लिंड के बीच 45 गेंदों में 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 36 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद यहां दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी।
36 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को एक और झटका लगा है और ये 5वां विकेट साउथ अफ्रीका का गिर गया है। क्लासेन 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
तीसरे सत्र का ब्रेक हो गया है और साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर खराब शुरुआत की है और 24 रन पर उसके 4 बल्लेबाज आउट हो गए हैं। एल्गर से साउथ अफ्रीका को काफी उम्मीदें हैं।
22 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है और साउथ अफ्रीका की टीम बेहद मुश्किल स्थिति में है। शमी ने बवूमा को बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज डि कॉक उमेश यादव की गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जुबैर हमजा भी खाता खोले बिना मोहम्मद शमी के शिकार बने।
162 रनों पर सिमटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतर गई है। डि कॉक ने शमी की गेंद पर चौके के साथ दूसरी पारी का आगाज किया।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 के स्कोर पर सिमट गई है। भारत के पास पहली पारी से 335 रनों की बढ़त है। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है।
उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका को नौवां झटका दिया है और 162 के स्कोर पर लिंडे 37 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बन गए हैं।
8 विकेट खोकर साउथ अफ्रीका का स्कोर 497 रनों के जवाब में 150 के पार चला गया है। अभी भी भारत के पास 343 रनों की बढ़त है। भारतीय टीम जल्द मेहमान को ऑलाउट करना चाहेगी।
साउथ अफ्रीका को आठवां झटका लगा है और कगिसो रबाडा बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन।
दूसरे सत्र का खेल शुरू हुआ तो मोहम्मद शमी ने कमाल की शुरुआत की और पीट को पवेलियन भेज दिया। 129 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को ये सातवां झटका लगा है।
6 विकेट झटकने के बाद अब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाज जल्दी समेटने की कोशिश करेंगे। रविंद्र जडेजा और अश्विन कमाल की लय में दिख रहे हैं।
तीसरे दिन का पहला सत्र भारत के नाम रहा है। 497 के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से शिकंजा कस रखा है।
हमजा के आउट होने के बाद नदीम ने बवूमा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ये उनके करियर का पहला विकेट है। साउथ अफ्रीका की आधी पारी पवेलियन लौट चुकी है।
107 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है और हमजा 62 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। जडेजा को सफलता मिली है।
तीन विकेट खोने के बाद बावूमा और हमजा की दमदार पारी के चलते साउथ अफ्रीका का स्कोर अब 100 के पार चला गया है। दोनों कमाल की लय में खेलते नजर आ रहे हैं।
तीन झटके लगने के बाद अब हमजा और बवूमा ने साउथ अफ्रीकी पारी को संभाल लिया है और वहीं पहला मैच खेल रहे हमजा अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।
इस मुकाबले में तीन झटके लगने के बाद अब साउथ अफ्रीका को बवूमा और हमजा से कमाल पारी की उम्मीद होगी। उमेश यादव और शमी पूरी तरह से शिकंजा कसे हुए नजर आ रहे हैं।
तीसरे दिन का खेल शुरू ही हुआ था कि दूसरे ही ओवर में उमेश यादव ने डुप्लेसी को बोल्ड कर दिया है। 16 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है।
इस मुकाबले में अगर पकड़ बनानी है तो फिर साउथ अफ्रीका को एक बड़ी साझेदारी करनी होगी। ऐसे में डुप्लेसी से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। देखना होगा कि आखिर वो आज किस तरह से खेलते हैं।