Ind vs SA, India vs South Africa 1st: भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं। डीन एलगर और क्विंटन डीकॉक ने टीम की ओर से धमाकेदार शतक जड़ने का काम किया। दक्षिण अफ्रीका ने आज तेज शुरुआत की, लेकिन इशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में ही टेम्बा बावुमा का विकेट लेकर उसे झटका दे दिया।

इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और डीन एलगर ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी को रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा। चायकाल के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 87 ओवर में 5 विकेट पर 292 रन था। इससे पहले दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 502 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए थे।

अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन ने मार्करम को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। थ्यूनिस डी ब्रुइन भी अश्विन की गेंद पर चकमा खा गए र विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को अपना कैच थमा बैठे। वहीं डेन पीडेट को जडेजा ने खाता खोले बिना ही बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया।

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट, जानिए तीसरे दिन के खेल का हाल

Live Blog

Highlights

    16:58 (IST)04 Oct 2019
    भारत को आठवीं सफलता

    क्विंटन डिकॉक के बाद अश्विन ने फिलेंडर को भी उसी तरह बोल्ड कर अफ्रीका को आठवां झटका दिया। अश्विन ने इसके साथ ही पहली पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए।

    16:43 (IST)04 Oct 2019
    डि कॉक बोल्ड

    आर अश्विन ने  क्विंटन डि कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। अश्विन की गेंद को डिकॉक समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होकर 111 के स्कोर पर वापस लौट गए।

    16:27 (IST)04 Oct 2019
    अफ्रीका की वापसी

    डीन एल्गर 2010 के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने और इस सलामी बल्लेबाज की बेहतरीन पारी से उनकी टीम पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को शानदार वापसी करने में सफल रही।

    16:13 (IST)04 Oct 2019
    डीकॉक का भी शतक

    डीन एलगर के बाद क्विंटन डीकॉक ने भी शतक ठोक दिया है। डीकॉक ने 149 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने भी डीन एलगर की तरह छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया।

    15:50 (IST)04 Oct 2019
    जडेजा के नाम टेस्ट क्रि्केट में 200 विकेट

    रविंद्र जडेजा ने डीन एल्गर को 160 के स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए।

    15:25 (IST)04 Oct 2019
    300 के पार अफ्रीका

    एल्गर और डि कॉक की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को 300 के पार पहुंचाया। अफ्रीका के लिए दूसरा सेशन अच्छा गुजरा और टीम की कोशिश तीसरे सेशन को भी अपने नाम करने की होगी।

    15:05 (IST)04 Oct 2019
    टी ब्रेक के बाद खेल शुरू

    डीन एल्गर 135 और डि कॉक 70 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टी ब्रेक के बाद एक बार फिर ईशांत शर्मा गेंदबाजी करने आए हैं। भारत की कोशिश विकेट झटकने की होगी।

    14:47 (IST)04 Oct 2019
    अफ्रीका की दमदार वापसी

    तीसरे दिन के चायकाल तक के खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 292 रन बना लिए हैं। डि कॉक और एल्गर क्रीज पर मौजूद हैं।

    14:38 (IST)04 Oct 2019
    अश्विन से उम्मीदें

    आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर कुल 4 विकेट झटके हैं। शुक्रवार मैच के तीसरे दिन दोनों ही खिलाड़ियों को सिर्फ एक सफलता हाथ लगी है। 29 ओवर के स्पेल में अश्विन ने 98 रन खर्च कर तीन विकेट झटका है।

    14:26 (IST)04 Oct 2019
    डिकॉक ने जड़ा अर्धशतक

    क्विंटन डिकॉक ने 79 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही अफ्रीका का स्कोर 270 के पार पहुंचा। डि कॉक ने अगले ही ओवर में अश्विन को शानदार चौका जड़ दिया।

    14:11 (IST)04 Oct 2019
    गेंदबाजी कर रहे रोहित

    अपनी बल्लेबाजी से भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले रोहित शर्मा गेंद से भी अपना योगदान दे रहे हैं। रोहित का पहला ओवर मेडन रहा।

    13:51 (IST)04 Oct 2019
    शमी को विकेट की तलाश

    मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी लगातार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। शमी 10 ओवर के स्पेल में 24 रन खर्च कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी भी विकेट की तलाश है।

    13:34 (IST)04 Oct 2019
    50 रन की साझेदारी पूरी

    क्विंटन डि कॉक और डीन एल्गर के बीच छठे विकेट के लिए 50 रन की अहम साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखा रहे और आराम से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

    13:16 (IST)04 Oct 2019
    3 साल बाद ओपनर का शतक

    भारतीय मैदान पर 13 टेस्ट मैच बाद विदेशी टीम के किसी ओपनर ने शतक लगाया है। इससे पहले इंग्लैंड के कीटन जेनिंग्स ने 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ा था। खास यह है कि जेनिंग्स मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के हैं।

    13:00 (IST)04 Oct 2019
    एलगर के 3500 से ज्यादा टेस्ट रन

    डीन एलगर का टेस्ट क्रिकेट में यह 12वां शतक है। उनके टेस्ट में 3500 से ज्यादा रन हो गए हैं। भारतीय मैदान पर 9 साल बाद किसी दक्षिण अफीकी बल्लेबाज ने शतक लगाया है। 

    12:54 (IST)04 Oct 2019
    डीन एलगर का शतक

    दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एलगर ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अशतक पूरा किया।

    12:47 (IST)04 Oct 2019
    अश्विन ने बांधा डुप्लेसिस का पुलिंदा

    लंच के बाद 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को 5वां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने मेहमान टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को 55 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। डुप्लेसिस का भारतीय मैदान पर यह हाइएस्ट स्कोर भी है। जब डुप्लेसिस आउट हुए तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 178 रन था।

    12:28 (IST)04 Oct 2019
    डुप्लेसिस का अर्धशतक

    फाफ डुप्लेसिस ने भारतीय मैदान पर पहली बार 50 का स्कोर पार किया। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर की ओर खेलकर 2 रन लिए और अपना अर्धशतक पूरा किया।

    12:23 (IST)04 Oct 2019
    आईसीसी ने बधाई दी

    आज ऋषभ पंत का जन्मदिन है। ऋषभ आज यानी 4 अक्टूबर 2019 को 22 साल के हो गए। इंडियन क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

    12:18 (IST)04 Oct 2019
    2 रन बने

    लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 2 रन दिए। एलगर का स्कोर 78 रन हो गया है। डुप्लेसिस 48 रन पर खेल रहे हैं।

    11:14 (IST)04 Oct 2019
    भारतीय महिला टीम की कप्तान ने बनाया रिकॉर्ड

    इस बीच, भारतीय महिला क्रिकेट से एक अच्छी खबर आई  है। दरअसल, भारतीय महिला टीम ने गुरुवार रात दक्षिण अफ्रीकी टीम को टी20 मैच में हरा दिया। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 32 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गईं।

    11:08 (IST)04 Oct 2019
    जडेजा की हुई कुटाई

    भारतीय गेंदबाजों को जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के डीन एलगर का तोड़ ढूंढ़ना होगा, नहीं तो टीम इंडिया के लिए वे बड़ा संकट पैदा कर सकते हैं। डीन एलगर ने रविंद्र जडेजा के एक ओवर में 16 रन बनाए। उन्होने 2 छक्के और एक चौका लगाया।

    10:58 (IST)04 Oct 2019
    क्रीज पर जमे डुप्लेसिस और एलगर

    इशांत शर्मा ने टेम्बा बावुमा को जल्दी आउट कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी थी। हालांकि, कप्तान फाफ डुप्लेसिस और डीन एलगर अब क्रीज पर जम गए हैं। दोनों ने पिछले 10 ओवरों में 44 रन जोड़े हैं।

    10:52 (IST)04 Oct 2019
    डीन एलगर के 50 रन पूरे
    10:33 (IST)04 Oct 2019
    14 ओवर में जोड़े 53 रन

    दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एलगर अभी क्रीज पर टिके हुए हैं। आज अब तक 14 ओवरों का खेल हो चुका है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका  ने एक विकेट गंवाकर 53 रन बनाए हैं।  ड्रिंक्स हो गई है। एलगर 44 रन और डुप्लेसिस 20 रन पर खेल रहे हैं।

    10:03 (IST)04 Oct 2019
    यहां भी देख सकते हैं मैच

    इस मैच का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर भी हो रहा है। 

    17:28 (IST)03 Oct 2019
    दूसरे दिन का खेल खत्म

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से आर अश्विन ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट झटका।

    17:11 (IST)03 Oct 2019
    अफ्रीका को डबल झटका

    थ्यूनिस डी ब्रुइन के रूप में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है। वहीं डेन पीडेट को जडेजा ने बोल्ड कर अफ्रीका को करारा झटका दिया।

    16:53 (IST)03 Oct 2019
    29 गेंदों में 13 रन की साझेदारी

    थ्यूनिस डी ब्रुइन और डीन एल्गर के बीच 29 गेंदों में 13 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और विकेट बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

    16:37 (IST)03 Oct 2019
    अश्विन की शानदार गेंदबाजी

    आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने मार्करम के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय गेंदबाज की कोशिश और विकेट झटकने की होगी।

    16:14 (IST)03 Oct 2019
    चौके से खोला खाता

    दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत एडेन मार्कराम और डीन एलगर ने की। भारत की ओर से पहला ओवर इशांत शर्मा लेकर आए। एलगर ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला।

    16:08 (IST)03 Oct 2019
    विराट का ऐलान

    भारत ने पारी घोषित कर दी है। विराट कोहली ने जब पारी घोषित करने का ऐलान किया, तब टीम इंडिया का स्कोर 136 ओवर में 7 विकेट पर 502 रन था। रविंद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर क्रीज पर थे।

    15:41 (IST)03 Oct 2019
    22 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी

    साहा और जडेजा के बीच महज 22 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं। कप्तान कोहली किसी भी समय पारी घोषित कर सकते हैं।

    15:26 (IST)03 Oct 2019
    साहा ने जड़े दो चौके

    विहारी के आउट होने के बाद ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी करने आए हैं। साहा ने चौके के साथ अपना खाता खोला। साहा ने एक ही ओवर में दो चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

    15:10 (IST)03 Oct 2019
    फॉर्म में विहारी

    हनुमा विहारी की कोशिश आज पूरे दिन खेल नाबाद जाने की होगी। विहारी पिछले कुछ मैचों से अच्छे फॉर्म में हैं और वह इस फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

    14:45 (IST)03 Oct 2019
    दिलीप सरदेसाई क्लब में शामिल हुए मयंक

    मयंक अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले दिलीप सरदेसाई, विनोद कांबली और करुण नायर यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। 

    14:33 (IST)03 Oct 2019
    मयंक आउट

    मयंक अग्रवाल पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 215 रन की पारी खेली। उन्होंने 371 गेंद में 23 चौके और 6 छक्के लगाए। डीन एलगर की गेंद को स्लॉग करने की कोशिश में वे डीप मिडविकेट पर डीन पीडेट के हाथों कैच आउट हुए।

    14:26 (IST)03 Oct 2019
    हनुमा की जगह जडेजा आए

    रहाणे की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। पहले माना जा रहा था कि हनुमा विहारी आएंगे, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने जडेजा को तेजी से रन बनाने का निर्दश देकर भेजा है। जिससे जल्दी से पारी घोषित की जा सके।

    14:24 (IST)03 Oct 2019
    रहाणे पवेलियन लौटे

    टीम इंडिया के फैंस अभी मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की खुशी पूरी तरह मना भी नहीं पाए थे कि अजिंक्य रहाणे गम देकर पवेलियन लौट गए। केशव महाराज की गेंद पर टेम्बा बावुमा ने कवर में उन्हें लपका। रहाणे 15 रन ही बना पाए।

    14:12 (IST)03 Oct 2019
    आईसीसी ने भी मयंक की प्रशंसा की