Ind vs SA, India vs South Africa 1st: भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं। डीन एलगर और क्विंटन डीकॉक ने टीम की ओर से धमाकेदार शतक जड़ने का काम किया। दक्षिण अफ्रीका ने आज तेज शुरुआत की, लेकिन इशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में ही टेम्बा बावुमा का विकेट लेकर उसे झटका दे दिया।
इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और डीन एलगर ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी को रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा। चायकाल के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 87 ओवर में 5 विकेट पर 292 रन था। इससे पहले दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 502 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए थे।
अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन ने मार्करम को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। थ्यूनिस डी ब्रुइन भी अश्विन की गेंद पर चकमा खा गए र विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को अपना कैच थमा बैठे। वहीं डेन पीडेट को जडेजा ने खाता खोले बिना ही बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया।
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट, जानिए तीसरे दिन के खेल का हाल
क्विंटन डिकॉक के बाद अश्विन ने फिलेंडर को भी उसी तरह बोल्ड कर अफ्रीका को आठवां झटका दिया। अश्विन ने इसके साथ ही पहली पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए।
आर अश्विन ने क्विंटन डि कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। अश्विन की गेंद को डिकॉक समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होकर 111 के स्कोर पर वापस लौट गए।
डीन एल्गर 2010 के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने और इस सलामी बल्लेबाज की बेहतरीन पारी से उनकी टीम पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को शानदार वापसी करने में सफल रही।
डीन एलगर के बाद क्विंटन डीकॉक ने भी शतक ठोक दिया है। डीकॉक ने 149 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने भी डीन एलगर की तरह छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया।
रविंद्र जडेजा ने डीन एल्गर को 160 के स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए।
एल्गर और डि कॉक की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को 300 के पार पहुंचाया। अफ्रीका के लिए दूसरा सेशन अच्छा गुजरा और टीम की कोशिश तीसरे सेशन को भी अपने नाम करने की होगी।
डीन एल्गर 135 और डि कॉक 70 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टी ब्रेक के बाद एक बार फिर ईशांत शर्मा गेंदबाजी करने आए हैं। भारत की कोशिश विकेट झटकने की होगी।
तीसरे दिन के चायकाल तक के खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 292 रन बना लिए हैं। डि कॉक और एल्गर क्रीज पर मौजूद हैं।
आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर कुल 4 विकेट झटके हैं। शुक्रवार मैच के तीसरे दिन दोनों ही खिलाड़ियों को सिर्फ एक सफलता हाथ लगी है। 29 ओवर के स्पेल में अश्विन ने 98 रन खर्च कर तीन विकेट झटका है।
क्विंटन डिकॉक ने 79 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही अफ्रीका का स्कोर 270 के पार पहुंचा। डि कॉक ने अगले ही ओवर में अश्विन को शानदार चौका जड़ दिया।
अपनी बल्लेबाजी से भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले रोहित शर्मा गेंद से भी अपना योगदान दे रहे हैं। रोहित का पहला ओवर मेडन रहा।
मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी लगातार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। शमी 10 ओवर के स्पेल में 24 रन खर्च कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी भी विकेट की तलाश है।
क्विंटन डि कॉक और डीन एल्गर के बीच छठे विकेट के लिए 50 रन की अहम साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखा रहे और आराम से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
भारतीय मैदान पर 13 टेस्ट मैच बाद विदेशी टीम के किसी ओपनर ने शतक लगाया है। इससे पहले इंग्लैंड के कीटन जेनिंग्स ने 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ा था। खास यह है कि जेनिंग्स मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के हैं।
डीन एलगर का टेस्ट क्रिकेट में यह 12वां शतक है। उनके टेस्ट में 3500 से ज्यादा रन हो गए हैं। भारतीय मैदान पर 9 साल बाद किसी दक्षिण अफीकी बल्लेबाज ने शतक लगाया है।
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एलगर ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अशतक पूरा किया।
लंच के बाद 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को 5वां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने मेहमान टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को 55 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। डुप्लेसिस का भारतीय मैदान पर यह हाइएस्ट स्कोर भी है। जब डुप्लेसिस आउट हुए तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 178 रन था।
फाफ डुप्लेसिस ने भारतीय मैदान पर पहली बार 50 का स्कोर पार किया। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर की ओर खेलकर 2 रन लिए और अपना अर्धशतक पूरा किया।
आज ऋषभ पंत का जन्मदिन है। ऋषभ आज यानी 4 अक्टूबर 2019 को 22 साल के हो गए। इंडियन क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 2 रन दिए। एलगर का स्कोर 78 रन हो गया है। डुप्लेसिस 48 रन पर खेल रहे हैं।
इस बीच, भारतीय महिला क्रिकेट से एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, भारतीय महिला टीम ने गुरुवार रात दक्षिण अफ्रीकी टीम को टी20 मैच में हरा दिया। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 32 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गईं।
भारतीय गेंदबाजों को जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के डीन एलगर का तोड़ ढूंढ़ना होगा, नहीं तो टीम इंडिया के लिए वे बड़ा संकट पैदा कर सकते हैं। डीन एलगर ने रविंद्र जडेजा के एक ओवर में 16 रन बनाए। उन्होने 2 छक्के और एक चौका लगाया।
इशांत शर्मा ने टेम्बा बावुमा को जल्दी आउट कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी थी। हालांकि, कप्तान फाफ डुप्लेसिस और डीन एलगर अब क्रीज पर जम गए हैं। दोनों ने पिछले 10 ओवरों में 44 रन जोड़े हैं।
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एलगर अभी क्रीज पर टिके हुए हैं। आज अब तक 14 ओवरों का खेल हो चुका है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 53 रन बनाए हैं। ड्रिंक्स हो गई है। एलगर 44 रन और डुप्लेसिस 20 रन पर खेल रहे हैं।
इस मैच का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर भी हो रहा है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से आर अश्विन ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट झटका।
थ्यूनिस डी ब्रुइन के रूप में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है। वहीं डेन पीडेट को जडेजा ने बोल्ड कर अफ्रीका को करारा झटका दिया।
थ्यूनिस डी ब्रुइन और डीन एल्गर के बीच 29 गेंदों में 13 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और विकेट बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने मार्करम के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय गेंदबाज की कोशिश और विकेट झटकने की होगी।
दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत एडेन मार्कराम और डीन एलगर ने की। भारत की ओर से पहला ओवर इशांत शर्मा लेकर आए। एलगर ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला।
भारत ने पारी घोषित कर दी है। विराट कोहली ने जब पारी घोषित करने का ऐलान किया, तब टीम इंडिया का स्कोर 136 ओवर में 7 विकेट पर 502 रन था। रविंद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर क्रीज पर थे।
साहा और जडेजा के बीच महज 22 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं। कप्तान कोहली किसी भी समय पारी घोषित कर सकते हैं।
विहारी के आउट होने के बाद ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी करने आए हैं। साहा ने चौके के साथ अपना खाता खोला। साहा ने एक ही ओवर में दो चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
हनुमा विहारी की कोशिश आज पूरे दिन खेल नाबाद जाने की होगी। विहारी पिछले कुछ मैचों से अच्छे फॉर्म में हैं और वह इस फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।
मयंक अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले दिलीप सरदेसाई, विनोद कांबली और करुण नायर यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
मयंक अग्रवाल पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 215 रन की पारी खेली। उन्होंने 371 गेंद में 23 चौके और 6 छक्के लगाए। डीन एलगर की गेंद को स्लॉग करने की कोशिश में वे डीप मिडविकेट पर डीन पीडेट के हाथों कैच आउट हुए।
रहाणे की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। पहले माना जा रहा था कि हनुमा विहारी आएंगे, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने जडेजा को तेजी से रन बनाने का निर्दश देकर भेजा है। जिससे जल्दी से पारी घोषित की जा सके।
टीम इंडिया के फैंस अभी मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की खुशी पूरी तरह मना भी नहीं पाए थे कि अजिंक्य रहाणे गम देकर पवेलियन लौट गए। केशव महाराज की गेंद पर टेम्बा बावुमा ने कवर में उन्हें लपका। रहाणे 15 रन ही बना पाए।