India vs New Zealand, Ind vs NZ 1st T20 Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेलिंगटन के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा और 80 रनों से इस मुकाबले को जीतकर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस  मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन  न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और 6 विकेट खोकर उन्होंने भारत को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया ।

इसके जवाब में जब भारत की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो एक बार फिर उसकी बल्लेबाजी में कोई धार देखने को नहीं मिली और पूरी टीम 139 के स्कोर पर सिमट गई।

भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

 

Ind vs NZ 1st T20 Live Cricket Score Online-  यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

Live Blog

Highlights

    15:40 (IST)06 Feb 2019
    भुवी भी हुए आउट

    भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को ये 8वां झटका लगा है। 12 गेदं पर जीत के लिए भारत को 88 रन चाहिए। इस मैच में अब औपचारिकता ही शेष है।

    15:30 (IST)06 Feb 2019
    24 गेंदों मे चाहिए इतने रन

    भारत को इस मैच में जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों पर 102 रनों की दरकार है। देखना होगा कि क्रुणाल पंड्या और एमएस धोनी इस लक्ष्य के कितने करीब तक जा पाते हैं। 

    15:11 (IST)06 Feb 2019
    मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया

    77 के स्कोर पर भारत को छठां झटका लगा है। पंड्या 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 11 ओवर का खेल हो चुका है। 

    15:06 (IST)06 Feb 2019
    10 ओवर के बाद भारत

    10 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 72 रन है। ऐसे में अगले 10 ओवर में भारत को जीत के लिए 148 रन बनाने होंगे। देखना होगा क्या कर गुजरती है टीम इंडिया। 

    14:57 (IST)06 Feb 2019
    पंत हुए बोल़्ड

    64 के स्कोर पर भारत को तीसरा बड़ा झटका लगा है और पंत 10 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कमाल की गेंदबाजी न्यूजीलैंड द्वारा।

    14:50 (IST)06 Feb 2019
    7 ओवर के बाद का हाल

    सैंटनर के ओवर में विजय शंकर ने जोरदार छक्का जड़ा। तीसरे गेंद पर स्टंपिंग की अपील हुई, लेकिन विजय बच गए।  7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 61 रन हो गया है।

    14:42 (IST)06 Feb 2019
    विजय शंकर ने दिखाया दम

    विजय शंकर को नंबर तीन पर देख क्रिकेट फैंस के मन में कई सवाल थे। लेकिन विजय ने एक ही ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर साबित कर दिया कि उन्हें नंबर तीन पर क्यों भेजा गया है। 

    14:35 (IST)06 Feb 2019
    4 ओवर के बाद का हाल

    4 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। धवन और विजय शंकर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

    14:28 (IST)06 Feb 2019
    भारत को लगा पहला झटका

    तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर साउदी ने रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। महज 1 रन बनाकर वो आउट हो गए हैं। 18 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा हैष 

    14:20 (IST)06 Feb 2019
    पहले ओवर का हाल

    भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो धवन-रोहित की जोड़ी ने इस पहले ओवर में 220 रनों के जवाब में कुल 1 रन ही बनाए। टिम साउदी का ये कमाल का ओवर रहा।

    14:13 (IST)06 Feb 2019
    भारतीय सलामी जोड़ी पर रहेगी निगाहें

    220 रनों के जवाब में अब देखना होगा कि आखिर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। धवन और रोहित से खासा उम्मीदें होंगी।

    14:01 (IST)06 Feb 2019
    200 रन पूरे

    न्यूजीलैंड ने 19वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। देखना होगा कि आखिर न्यूजीलैंड कितने रनों का लक्ष्य भारत को देती है।

    13:50 (IST)06 Feb 2019
    17वें ओवर का हाल

    17वां ओवर भुवी लेकर आए थे और इस ओवर में रॉस टेलर और ग्रैंडहोम ने कुल 10 रन बटोरे और इसके साथ ही 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 180-4 पर पहुंच गया है।

    13:39 (IST)06 Feb 2019
    दिनेश कार्तिक ने पकड़ा कमाल कैच

    दिनेश कार्तिक ने एक आसान सा कैच छोड़ा था लेकिन 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने क्या कमाल का कैच पकड़ा है। 164 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। 

    13:33 (IST)06 Feb 2019
    न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे

    15वें ओवर का खेल चल रहा है और न्यूजीलैंड ने करीब 11 के औसत से रन बनाते हुए 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

    13:25 (IST)06 Feb 2019
    सेफर्ट हुए आउट

    आतिशी पारी खेल रहे थे सेफर्ट लेकिन खलील ने 13वें ओवर में उन्हें बोल्ड कर दिया है। 84 रन बनाकर उनकी पारी समाप्त हुई और 134 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को ये दूसरा झटका लगा है।

    13:19 (IST)06 Feb 2019
    कार्तिक ने छोड़ा कैच

    सेफर्ट का विकेट गिर सकता था लेकिन दिनेश कार्तिक ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया और सेफर्ट को 73 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला है। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अभी 11 रन है।

    13:14 (IST)06 Feb 2019
    चहल के हांथों में गेंद

    10वें ओवर के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने चहल के हांथों में पहला ओवर दिया है। इस ओवर में न्यूजीलैंड ने कुल 9 रन बंटोरे और 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर अब 97-1 रन है।

    13:08 (IST)06 Feb 2019
    पंड्या ने दिलाई पहली सफलता

    कॉलिन मुनरो के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। क्रुणाल पंड्या ने यह विकेट झटका है। मनरो 34 रन बनाकर आउट हुए हैं।

    13:05 (IST)06 Feb 2019
    पंड्या के दूसरे ओवर का हाल

    हार्दिक ने अपने खाते के पहले ओवर में 12 रन दिए थे वहीं दूसरे ओवर में भी उन्होंने कुल 11 रन खर्चे। 8 ओवर के बाद मेजबान टीम का स्कोर 85 रन हो गया है। 

    12:58 (IST)06 Feb 2019
    50 रन पूरे

    5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अब 54 रन पर पहुंच गया है। मुनरोे और सेफर्ट दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं। भारत को विकेट की दरकार होगी।

    12:47 (IST)06 Feb 2019
    कमाल की लय में दिख रहे मुनरो

    मुनरो और सेफर्ट दोनों छक्के और चौकों से बात कर रहे हैं। चौथे ओवर की दो गेंद ही अभी हुई है और न्यूजीलैंड का स्कोर अब 40 पर पहुंच गया है। खलील काफी महंगे साबित हो रहे हैं।

    12:39 (IST)06 Feb 2019
    खलील के हांथों में दूसरा ओवर

    दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुनरो ने चौके के साथ पहली बाउंड्री जड़ी और खलील के इस ओवर से न्यूजीलैंड ने कुल 9 रन बटोरे । दो ओवर के बाद मेजबान टीम का स्कोर 13 रन है।

    12:30 (IST)06 Feb 2019
    राष्ट्रगान के बाद दोनों टीमें मैदान पर

    पहले टी-20 मुकाबले में टीॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया अब राष्ट्रगान के बाद मैदान में उतर गई है। वहीं न्यूजीलैंड की पारी का आगाज करने के लिए सेफर्ट और मुनरो कर रहे हैं। भुवी के हांथों में गेद है।

    12:15 (IST)06 Feb 2019
    भारत प्लेइंग इलेवनः

    रोहित शर्मा , शिखर धवन, ऋषभ पंत, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी , हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद।

    12:03 (IST)06 Feb 2019
    रोहित ने चुनी गेंदबाजी

    टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज किस तरह की शुरुआत करते हैं।

    11:52 (IST)06 Feb 2019
    थोड़ी देर में होगा टॉस

    दोनों टीमों ने इस सीरीज के लिए कड़ी मेहनत की है। ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला बस थोड़ी देर में शुरूहोगा। इस मैच में टॉस का बेहद अहम रोल होने वाला है, देखना होगा कि आखिर कौन सी टीम टॉस जीतती है और क्या फैसला लेती है।

    11:40 (IST)06 Feb 2019
    जीत से आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

    टीम इंडिया तीन टी-20 मुकाबलों के इस पहले मुकाबले में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में देखना होगा कि आखिर टीम इंडिया किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है।