India Women vs Malaysia Women Live Streaming: चीन के हांगझू में गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में डेब्यू करेगी। भारतीय टीम को मलेशिया से क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, इस मैच में बैन के कारण टीम इंडिया को नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की सेवाएं नहीं मिलेंगी। भारतीय महिला टीम दूसरी बार किसी मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में खेलेगी। इससे पहले वह 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में खेली थी। टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। एशियन गेम्स में टीम इंडिया गोल्ड की दावेदार है। एशियाड में क्रिकेट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे और 11.30 बजे से खेले जाएंगे।

आइए जानते हैं भारतीय महिला क्रिकेट और मलेशिया के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट समेत अन्य जानकारी :

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट बनाम मलेशिया महिला क्रिकेट मैच कहां होगा?

भारत महिला और मलेशिया महिला टीम के बीच 21 सितंबर को हांग्जो में झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में खेला जाएगा।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट बनाम मलेशिया महिला क्रिकेट मैच कब से शुरू होगा?

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट बनाम मलेशिया महिला क्रिकेट मैच भारतीय समायनुसार सुबह 6:30 बजे शुरू होगा।

कौन से टीवी चैनल पर भारत महिला बनाम मलेशिया महिला क्रिकेट मैच का प्रसारण होगा?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशियाई गेम्स 2023 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है। भारत बनाम मलेशिया क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स 2 (हिंदी) और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल) पर किया जाएगा।

एशियन गेम्स 2023 में भारत महिला बनाम मलेशिया महिला क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत महिला बनाम मलेशिया महिला क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

मैच की सभी लाइव अपडेट्स यहां क्लिक करके पढ़ें

एशियन गेम्स 2023 में महिला क्रिकेट नॉकआउट शेड्यूल

मैचदिनटीमसमय
क्वार्टरफाइनल 121 सितंबर 2023भारत बनाम मलेशियासुबह 6.30 बजे
क्वार्टरफाइनल 221 सितंबर 2023पाकिस्तान बनाम इंडोनेशियासुबह 11.30 बजे
क्वार्टरफाइनल 322 सितंबर 2023श्रीलंका बनाम थाईलैंडसुबह 6.30 बजे
क्वार्टरफाइनल422 सितंबर 2023बांग्लादेश बनाम हॉन्गकॉन्गसुबह 11.30 बजे
सेमीफाइनल 124 सितंबर 2023क्वार्टरफाइनल 1 विजेता बनाम क्वार्टरफाइनल 4 विजेतासुबह 6.30 बजे
सेमीफाइनल 224 सितंबर 2023क्वार्टरफाइनल 2 विजेता बनाम क्वार्टरफाइनल 3 विजेतासुबह 11.30 बजे
तीसरा/चौथा मैच (कांस्य पदक)25 सितंबर 2023पहला सेमीफाइनल हारने वाली टीम बनाम दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीमसुबह 6.30 बजे
फाइनल (स्वर्ण पदक)25 सितंबर 2023पहला सेमीफाइनल जीतने वाली टीम बनाम दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीमसुबह 11.30 बजे