सेमीफाइनल में जगह बना चुके भारत ने रविवार को एशियन चैंपियनशिप ने जापान को 3-0 से मात दी। यह भारत का आखिरी लीग राउंड मुकाबला था। पांच मैचों में पांच जीत के साथ भारत अधिकतम 15 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन (12) दूसरे स्थान पर है।

भारत ने पहले हाफ में कोई गोल नहीं किया था और इसके बाद दूसरे हाफ में तीन गोल किए। टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका (47वें और 48वें मिनट) ने दो गोल किए जबकि उप-कप्तान नवनीत कौर ने 37वें मिनट में भारत के लिए गोल किया।

भारत अब सेमीफाइनल में इसी टीम का करेगा। यह मैच मंगलवार को खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में चीन का सामना अंतिम-चार के दूसरे मैच में तीसरे स्थान पर काबिज मलेशिया से होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले चार मैच खेले हैं और उसे किसी में भी हार नहीं मिली है। भारत ने पहले मैच में मलेशिया को 4-0 से मात दी थी। इसके बाद उन्होंनो कोरिया को 3-2 से हराया।

थाईलैंड के खिलाफ भारत को 13-0 से जीत मिली वहीं पिछले मैच में चीन को 3-0 से हराया। उन्होंने चार मैचों में 12 अंक हासिल किए हैं। वह अंकतालिका में टॉप पर है। दिन के अन्य मैचों में मलेशिया ने थाईलैंड को 2-0 से हराया जबकि चीन ने दक्षिण कोरिया को समान अंतर से मात दी।

Live Updates
18:26 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: भारत ने 3-0 से जीता मैच

जापान की सारी कोशिशें बेकार रही और भारत ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। भारत ने आखिरी मुकाबला जीता और वह अब भी पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है। भारत अब सेमीफाइनल में मंगलवार को जापान का ही सामना करेगा।

18:21 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: जापान ने हटाया गोलकीपर

आखिरी चार मिनट में जापान ने गोलकीपर को हटा दिया। कुडो की जगह मिजोकी मोरिटा मैदान पर आई। जापान गोल की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन कोशिश सफल होती नहीं दिख रही थी।

18:14 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: भारत का तीसरा गोल

दीपिका ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर पर कमाल किया। जोरदार ड्रैगफ्लिक लगाया और गोलकीपर के हैंडपैड्स के बीच से गेंद गोलपोस्ट में गया। भारत 2-0 से आगे हो गया है।

18:11 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: भारत का दूसरा गोल

भारत को शर्मिला ने पेनल्टी कॉर्नर दिलाया। तीसरी कोशिश में फर्स्ट बैटरी पर मौजूद दीपिका ने ड्रैग फ्लिक लगाई और कुडो जज नहीं कर पाई। भारत 2-0 से आगे हो गया है।

18:02 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म

तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो गया। भारत 1-0 से आगे है। तीसरे क्वार्टर में ही मैच का इकलौता गोल आया है। जापान अब भी मैच में है औरकेवल एक ही क्वार्टर का खेल बचा है।

17:59 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: नवनीत मौका चूकीं

44वें मिनट में भारत ने एक और मौका बनाया। नवनीत ने गेंद को ड्रिबल करते हुए तीन डिफेंडर्स को छकाया और सर्कल में घुसी। हालांकि वह मूव को गोल में नहीं बदल सकी।

17:57 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: नेहा को मिला ग्रीन कार्ड

42वें मिनट में भारत की नेहा को ग्रीन कार्ड मिला। उन्हें जापान की साहो नगाटा के साथ फाउल के कारण ग्रीन कार्ड दिया गया औऱ वह दो मिनट तक मैदान से बाहर रहेंगी।

17:56 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: नवनीत कौर ने दागा गोल

भारत को 37वें मिनट में लीड का मौका मिला। नवनीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल दागा। भारत को फ्री हिट मिली लेकिन लालरेमसियामी ने नवनीत को पास दिया जिन्होंने रिवर्स हिट पर गोल दागा। इस बार यू कोडो सेव नहीं किया।

17:36 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: पहले हाफ में स्कोर 0-0 से बराबर

पहले हाफ का खेल खत्म हो गया और स्कोर 0-0 से बराबर है। भारत ने पहले हाफ में डोमिनेंस दिखाया लेकिन गोल नहीं कर सके। भारत ने कई मौके बनाए लेकिन जापानी गोलकीपर यू कोडो ने उसे गोल में बदलने नहीं दिया।

17:33 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: जापानी गोलकीपर शानदार प्रदर्शन

भारत को 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह उसका फायदा नहीं ले पाई। भारत की तरफ से ट्रैप नहीं कर पाए, नवनीत ने शॉट लिया लेकिन गेंद को ब्लॉक किया यू कोडो ने, इसके बाद उदिता ने कोशिश की लेकिन फायदा नहीं, आखिर में संगीता ने भी शॉट लेने की कोशिश की लेकिन यू कोडो ने फिर सेव किया।

17:29 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: लालरेमसियामी ने फिर लिया शॉट

22वें मिनट में जापान ने सर्कल में एंट्री की लेकिन बहुत जल्दी गेंद को दी। लालरेमसियामी ने फिर से शॉट लेने की कोशिश की लेकिन डिफेंडर ने उसे ब्लॉक किया।

17:26 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: दूसरे क्वार्टर में जापान की अच्छी शुरुआत

दूसरे क्वार्टर में जापान की शुरुआत अच्छी रही। उन्होंने बॉल पॉजेशन रखने की कोशिश की। वैष्णवी और ज्योति ने भारत को फ्री हिट दिलाई।

17:22 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: पहले क्वार्टर में स्कोर 0-0 से बराबर

पहले क्वार्टर में भारत और जापान गोल नहीं कर पाया। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। जापान का डिफेंस शानदार रहा और भारत को गोल पर शॉट लेने के लिए मेहनत करनी पड़ी।

17:21 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: भारत का एक और पेनल्टी कॉर्नर बेकार

भारत को 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि नेहा अच्छी तरह ट्रैप नहीं कर पाई। इसके अलावा नवनीत का शॉट भी अच्छा नहीं था और भारत का पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया।

17:14 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: लालरेमसियामी की कोशिश

12वें मिनट में लालरेमसियामी ने गेंद ली और सर्कल में घुसी। उन्होंने राइट फ्लैंक से अटैक किया लेकिन साथ देने वाला कोई नहीं मिला। जापान ने पॉजेशन ली और भारत का अटैक बेकार गया।

17:10 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: भारत को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर

भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका ने डी में शानदार ड्रिबल से यह मौका हासिल किया। कॉर्नर पर दीपिका ने ही शॉट लिया लेकिन ब्लॉक हो गया। इसके बाद भारतीय टीम को एक और कॉर्नर मिला लेकिन दीपिका की ड्रैगफ्लिक को गोलकीपर ने फिर से रोक दिया।

17:05 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: दीपिका नहीं बना पाई मूव

भारतीय टीम अटैक के मूड में है। संगीता को अच्छा पास किया लेकिन वह शॉट नहीं ले सकी, दीपिका ने फिर गेंद को आगे ले जाकर कोशिश की लेकिन जापान ने कोशिश नाकाम की।

17:01 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: मुकाबला शुरू

भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया ने अपनी जगह ली और मैच शुरू हुआ। मैच के तीसरे मिनट में नेहा ने मिडिल से दीपिका को पास किया लेकिन वह ट्रैप नहीं कर सकी। भारत चांस बनाने का मौका चूका।

16:59 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP, LIVE Score: दोनों टीमें मैदान पर

दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आई। पहले जापान का राष्ट्रगान और फिर भारत का। भारतीय टीम नीली जर्सी में तो वहीं जापान की टीम गुलाबी जर्सी में नजर आ रही है।

16:54 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP: हरेंद्र सिंह ने कहा सेमीफाइनल की तैयारी का समय

भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मैच टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की तैयारी है। वह एक अलग टूर्नामेंट की तरह होगा। भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है।

16:49 (IST) 17 Nov 2024
IND vs JAP: भारत का सामना जापान से

भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज जापान का सामना करने उतरी है।