India vs England 4th Test Match Day-4: भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में 5 विकेट से हराकर 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड पहली बार बेन स्टोक्स की कप्तानी में टेस्ट सीरीज हारा। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में चौथे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार, 26 फरवरी को लंच के बाद भारत ने 192 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ध्रुव जुरेल ने विजयी रन बनाया।

IND vs ENG: भारत ने बैजबॉल को चटाई धूल, इंग्लैंड 2 साल बाद हारा टेस्ट सीरीज

रांची टेस्ट में भारत की दूसरी पारी की बात करें तो शुभमन गिल 52 और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा भारत के लिए दूसरी पारी में रोहित शर्मा 55, यशस्वी जायसवाल 37 और रविंद्र जडेजा ने 4 रन बनाए। रजत पाटीदार और सरफराज खान बगैर खाता खोले आउट हुए। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने 3 विकेट लिए। जो रूट और टॉम हार्टले ने 1-1 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और सरफराज खान का लंच ब्रेक के बाद लगातार गेंदों पर विकेट गिरा। इंग्लैंड के पास वापसी का मौका था, लेकिन जुरेल और गिल ने भारत को संभाला और जीत तक पहुंचाया।

IND vs ENG: भारत ने घर में 13वीं बार चेज किया 150+ का टारगेट, 11 साल का सूखा खत्म

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में जो रूट की शतकीय पारी की मदद से 353 रन बनाए थे। भारतीय टीम पहली पारी में 307 रन पर आउट हो गई थी। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के दमपर भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 145 रन पर आउट कर दिया। भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की। लगातार 3 टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया। सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

IND vs ENG 4th Test Live Streaming: Watch Here

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
307(103.2)& 192/5(61.0)

vs

England  
353(104.5)& 145(53.5)

Match Ended ( Day 4 – 4th Test )
India beat England by 5 wickets

Live Updates

IND vs ENG: बेन स्टोक्स की कप्तानी में पहली बार टेस्ट सीरीज हारा इंग्लैंड

14:02 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत की शानदार वापसी

रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में जो रूट की शतकीय पारी की मदद से 353 रन बनाए थे। भारतीय टीम पहली पारी में 307 रन पर आउट हो गई थी। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के दमपर भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 145 रन पर आउट कर दिया। भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की। लगातार 3 टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया। सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

14:01 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: भारत की दूसरी पारी

रांची टेस्ट के भारत की दूसरी पारी की बात करें तो शुभमन गिल 52 और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा रोहित शर्मा 55, यशस्वी जायसवाल 37 और रविंद्र जडेजा ने 4 रन बनाए। रजत पाटीदार और सरफराज खान बगैर खाता खोले आउट हुए। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा जो रूट और टॉम हार्टले ने 1-1 विकेट लिए।

13:43 (IST) 26 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: भारत ने रांची टेस्ट को 5 विकेट से अपने नाम किया

भारत ने रांची टेस्ट को 5 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई ध्रुव जुरेल ने 2 रन लेकर विजयी रन बनाया। वह 39 और शुभमन गिल 52 रन बनाकर नाबाद रहे। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड पहली बार टेस्ट सीरीज हारा।

13:35 (IST) 26 Feb 2024
India vs England Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 2 गेंद पर 2 छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। भारत जीत के करीब पहुंचा। भारत को जीत के लिए 8 रन चाहिए। शुभमन गिल 51 और ध्रुव जुरेल 32 रन बनाकर क्रीज पर।

13:00 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: भारत को जीत के लिए 38 रन चाहिए

भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 38 रन चाहिए। शुभमन गिल 33 और ध्रुव जुरेल 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी हुई।

12:47 (IST) 26 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: भारत को जीत के लिए 52 रन चाहिए

भारत ने 46 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 52 रन चाहिए। शुभमन गिल 25 और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 रन की साझेदारी हुई।

12:22 (IST) 26 Feb 2024
India vs England 4th Test Live Score: रांची टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी

रांची टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी हो गई है। भारत ने 2 गेंद पर 2 विकेट खो दिए हैं। सरफराज खान गोल्डेन डक हुए। शोएब बशीर को विकेट मिवा। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 120 रन। जीत के लिए 72 रन चाहिए। शुभमन गिल 19 रन बनाकर क्रीज पर।

12:18 (IST) 26 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को शोएब बशीर ने चौथा झटका दिया

भारत को शोएब बशीर ने चौथा झटका दिया। रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट। शुभमन गिल 19 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 38.1 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन। जीत के लिए 72 रन चाहिए। नए बल्लेबाज सरफराज खान हैं।

12:16 (IST) 26 Feb 2024
India vs England Live Score: रांची टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद खेल शुरू

रांची टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा क्रीज पर। इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टले ने गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत ने 38 ओवर में 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा 4 और शुभमन गिल 19 रन बनाकर क्रीज पर।

11:36 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: रांची टेस्ट के चौथे दिन का लंच

रांची टेस्ट के चौथे दिन का लंच हो गया है। भारत ने 37 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 74 रन चाहिए। शुभमन गिल 18 और रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 55, यशस्वी जायसवाल 37 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट हुए। जो रूट, टॉम हार्टले और शोएब बशीर ने 1-1 विकेट लिए हैं।

11:22 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: रांची टेस्ट पर भारत की पकड़

भारत धीरे-धीरे रांची टेस्ट जीतने की ओर बढ़ रहा है। शुभमन गिल 16 ओर रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 115 रन। जीत के लिए 77 रन चाहिए।

10:54 (IST) 26 Feb 2024
India vs England Live Score: रजत पाटीदार को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा

रजत पाटीदार को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। भारतीय टीम ने 8 गेंद के अंदर 2 विकेट खो दिए हैं। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन। जीत के लिए 92 रन चाहिए। शुभमन गिल 7 और नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा हैं।

10:49 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: रोहित शर्मा आउट

टॉम हार्टले ने इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई है। रोहित शर्मा 55 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 99 रन 2 विकेट पर। जीत के लिए 93 रन चाहिए। नए बल्लेबाज रजत पाटीदार हैं। शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर।

10:15 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: यशस्वी जायसवाल आउट

भारत को दूसरी पारी में पहला झटका जो रूट ने दिया है। यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन। जीत के लिए 108 रन की जरूरत। रोहित र्मा 47 और शुभमन गिल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

10:07 (IST) 26 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: भारत मजबूत स्थिति में

भारत ने 16 ओवर में बगैर विकेट के 82 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 110 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 45 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर क्रीज पर।

09:48 (IST) 26 Feb 2024
India vs England 4th Test Live Score: इंग्लैंड को वापसी के लिए विकेट की दरकार

इंग्लैंड को वापसी के लिए विकेट की दरकार है। फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है। भारत नें बैगर किसी विकेट के 12 ओवर में 56 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 136 रन चाहिए। रोहित शर्मा 33 और यशस्वी जायसवाल 23 रन बनाकर क्रीज पर।

09:37 (IST) 26 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: रांची टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू

रांची टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया। जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दिन के पहली गेद का सामना किया। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना। भारत का स्कोर 40 रन बगैर किसी विकेट के। जीत के लिए 152 रन चाहिए। रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर क्रीज पर। दूसरे छोर से शोएब बशीर के हाथों में गेंद है।

09:12 (IST) 26 Feb 2024
India vs England Live Score: क्या इंग्लैंड करेगा वापसी

रांची टेस्ट में फिलहाल भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन जैसा कि हमने रविवार को देखा इन परिस्थितियों में चीजें बहुत तेजी से बदलती हैं। भारत को जीत के लिए 152 रन चाहिए। उसके पास 10 विकेट शेष है। उसे आराम इस टारगेट को हासिल कर लेना चाहिए। इंग्लैंड को वापसी करना है तो पहली गेंद से विकेट लेने का प्रयास करना होगा। एक-दो विकेट जल्दी गिरने पर भारतीय टीम दबाव में आ सकती है।

08:40 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: बैजबॉल युग में पहली बार सीरीज हारेगा इंग्लैंड?

बैजबॉल युग यानी बेन स्टोक्स के कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। रांची टेस्ट में भारत जीतता है तो स्टोक्स की कप्तानी में पहली बार सीरीज हारेगा।

08:14 (IST) 26 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: भारत सीरीज पर कब्जा करने से 152 रन दूर

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त बनाने से भारतीय टीम 152 रन दूर है। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने दूसरी पारी में बगैर विकेट खोए 40 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 152 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16:36 (IST) 25 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 40/0

रांची टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने भारत को 192 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 40 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

16:32 (IST) 25 Feb 2024
IND vs ENG, LIVE Updates: रोहित और यशस्वी की तेज शुरुआत

रांची टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत की है। 192 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 7 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 38 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।

16:16 (IST) 25 Feb 2024
IND vs ENG, LIVE Updates: रोहित ने जमाए बैक टू बैक चौके

दूसरे ओवर में टॉम हार्टले ने 9 रन दिए। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने बैक टू बैक चौके जमाए। भारत आज ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहेंगे।

16:12 (IST) 25 Feb 2024
IND vs ENG, LIVE Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी अब शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज ओपनिंग करने आए हैं। इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर जो रूट ने डाला और केवल 4 रन दिए।

16:03 (IST) 25 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड:इंग्लैंड ने भारत को दिया 192 का लक्ष्य

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई। जैक क्रॉली 60 और जॉनी बेयरस्टो ने 30 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार और आर अश्विन ने 5 विकेट झटके। इसके साथ ही इंग्लैंड की लीड 191 तक पहुंच गई। भारत को सीरीज जीतने के लिए 192 रन बनाने होंगे।

16:00 (IST) 25 Feb 2024
IND vs ENG, LIVE Updates: अश्विन ने झटके आखिरी दो विकेट

54वें ओवर में अश्विन ने दो विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को समेट दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर फोक्स अश्विन को ही कैच दे बैठे। उन्होंने पारी में 17 रन बनाए। वहीं पांचवीं गेंद पर जेम्स एंडरसन कैच आउट हो गए।

15:49 (IST) 25 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड: फोक्स के खिलाफ की अपील

52वें ओवर में अश्विन ने फोक्स के खिलाफ अपील की। अंपायर ने आउट दिया तो फोक्स ने रीव्यू ले लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद बल्ले से लगी थी और वह बच गए।

15:36 (IST) 25 Feb 2024
IND vs ENG, 4th Test: शोएब-फोक्स जमे

50 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए हैं। फोक्स और शोएब के बीच 54 गेंदों केवल 9 रन की साझेदारी हुई है। भारत के लिए यह साझेदारी तोड़ना बहुत जरूरी हो चुका है।

15:09 (IST) 25 Feb 2024
IND vs ENG, Live Score: रोबिन्सन भी आउट

41वें ओवर में रोबिन्सन भी पवेलियन लौट गए। कुलदीप यादव की गेंद पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया। हालांकि रोबिन्सन ने रिव्यू लिया। बॉल ट्रैकिंग में अंपायर्स कॉल माना गया है। रोबिन्सन खाता भी नहीं खोल पाए।

14:55 (IST) 25 Feb 2024
IND vs ENG: भारत को मिली सातवीं सफलता

भारतीय टीम को सातवीं सफलता कुलदीप यादव ने टॉम हार्टली को 7 रन पर सरफराज खान के हाथों कैच आउट करके दिलाई। यह कुलदीप की दूसरी पारी में तीसरी सफलता थी। इंग्लैंड की बढ़त अब 179 रन की हो चुकी है।

इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर (84 रन देकर चार विकेट) और टॉम हार्टले (47 रन देकर दो विकेट) ने भारतीय बल्लेबाजों को अपने स्पिन जाल में फंसाकर इंग्लैंड को चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में बढ़त हासिल की ओर बढ़ाया। भारत ने इंग्लैंड के पहली पारी के 353 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 219 रन बनाए। इस तरह से भारत अभी इंग्लैंड से 134 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव क्रीज पर थे।