इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट भी ड्रॉ पर छूटा। चौथे दिन चायकाल के एक घंटे बाद मैच का नतीजा नहीं निकलते देख दोनों टीमें ड्रॉ पर सहमत हो गईं। इंडिया ए की ओर से दूसरी पारी में 4 खिलाड़ियों (केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज) ने अर्धशतक लगाए। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच भी ड्रॉ रहा था।
IND vs ENG, 1st Test Match Live Cricket Score: Watch Here
मैच जब ड्रॉ पर खत्म हुआ तब इंग्लैंड लायंस ने दूसरी पारी में 11 ओवर में 3 विकेट पर 32 रन बनाए थे। मैकेनी 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। वहीं कप्तान जेम्स रियू बिना खाता खोले मैदान पर थे। इंडिया ए की ओर से अंशुल कंबोज ने दो और तुषार देशपांडे ने 1 विकेट लिया था।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में शुरू हुआ। सोमवार (9 जून) को चौथे दिन इंडिया ए ने दूसरी पारी में चायकाल होने तर 92 ओवर में 7 विकेट पर 417 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
जीत के लिए इंग्लैंड लायंस को 438 रन का लक्ष्य मिला। तनुष कोटियान 90 और अंशुल कंबोज 51 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 179 गेंद पर 149 रन की नाबाद साझेदारी की।
लंच से पहले आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया। उन्होंने 47 गेंद पर 34 रन बनाए। तनुष कोटियान 7 रन बनाकर डटे हुए हैं। ध्रुव जुरेल 28 रन बनाकर आउट हुए। नितीश रेड्डी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 42 रन बनाए। जॉर्ज हिल ने 2 और एडवर्ड जैक ने 1 विकेट लिया।
इंडिया ए की दूसरी पारी, केएल राहुल, अभिमन्यु के अर्धशतक
इंडिया ए की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही और पहली पारी में फेल रहे यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। केएल राहुल ने दूसरी पारी में 51 रन बनाए और आउट हुए। कप्तान अभिमन्यु ने 68 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 80 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। करुण नायर ने 15 रन की पारी खेली और क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए।
खलील अहमद ने लिए 4 विकेट
इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 327 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 21 रन की बढ़त मिली। इससे पहले इंडिया ए ने पहली पारी मे 348 रन बनाए थे। इंग्लैंड लायंस की तरफ से पहली पारी में इमिलियो गे ने 71 और टॉम हेंस ने 54 रन की पारी खेली। वहीं इंडिया ए की तरफ से पहली पारी में खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे को 2-2 जबकि तनुष कोटियाद और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
केएल राहुल ने पहली पारी में जड़ा था शतक
इंडिया ए के लिए पहली पारी में केएल राहुल 116 और ध्रुव जुरेल ने 52 रन बनाए। करुण नायर ने 40 और नितीश कुमार रेड्डी ने 34 रन बनाए थे जबकि पहली पारी में इंग्लैंड लायंस की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और वो 51 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए ने 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं।
दूसरी पारी में इंडिया ए ने एक विकेट पर 92 रन बना लिए हैं और इस टीम की कुल बढ़त अब 113 रन हो गई है। राहुल और अभिन्यु तेज गति से रन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल-अभिमन्यु के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंडिया ए ने एक विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। अब कुल बढ़त 89 रन की हो चुकी है।
इंडिया ए ने एक विकेट के नुकसान पर दूसरी पारी में 53 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त अब 74 रन की हो गई है। राहुल अभी 24 जबकि अभिमन्यु 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंडिया ए ने दूसरी पारी में 9 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। इस टीम की कुल बढ़त अब 57 रन की हो चुकी है। क्रीज पर अभी केएल राहुल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन मौजूद हैं।
इंडिया ए की बैटिंग शुरू हो चुकी है और इंडिया ए ने अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवा दिया। यशस्वी ने पहली पारी में 5 रन बनाए। कप्तान अभिमन्यु क्रीज पर आ चुके हैं।
पहली पारी में इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की टीम 327 रन पर आउट हो गई और पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 21 रन की बढ़त हासिल हुई। इंडिया ए के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। शार्दुल ठाकुर को पहली पारी में कोई सफलता नहीं मिली।
भारत को एक विकेट की तलाश है। इंग्लैंड लायंस ने 9 विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। भारत अभी पहली पारी में 45 रन आगे है।
बारिश की वजह से कुछ देर के लिए मैच को रोक दिया गया था, लेकिन बारिश रुक गई है और खेल फिर से शुरू हो चुका है। इंग्लैंड लायंस ने 9 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं।
फिलहाल बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। बारिश से पहले तक ग्लैंड लायंस ने 76.2 ओवर में 9 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं। भारत अभी 67 रन आगे है। क्रीज पर अभी जोश टंग 16 रन बनाकर मौजूद हैं।
पहली पारी में भारत को नौवीं सफलता नितीश रेड्डी ने दिलाई और उन्होंने फरहान अहमद को 24 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच करवा दिया। नितीश की इस पारी में ये पहली सफलता रही।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड लायंस ने 8 विकेट पर 275 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी फरहान अहमद और जोश टंग मौजूद हैं और दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
इंग्लैंड लायंस ने लंच तक 8 विकेट पर 266 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से लंच तक खलील अहमद ने 4 जबकि तुषार ने दो तो वहीं अंखुल कंबोज और तनुष कोटियान ने एक-एक विकेट लिए हैं। भारत के पास अभी 82 रन की बढ़त है।
इंग्लैंड लायंस ने अब तक 8 विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी 92 रन आगे है। भारत की तरफ से खेल के तीसरे दिन खलील अहमद में बेहतरीन गेंदबाजी की और विरोधी टीम को 4 बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे।
तुषार देशपांडे ने मैक्स होल्डेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 7 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस ने 63.1 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। इंडिया ए 105 रन से आगे। फरहान अहमद 7 बनाकर क्रीज पर।
क्रिस बोक्स को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने चौथा विकेट झटका। वोक्स ने 5 रन बनाए। मैक्स होल्डेन 2 और फरहान अहमद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 56.4 ओवर में 7 विकेट पर 229 रन बनाए। इंडिया ए 119 रन से आगे।
जेम्स रीव को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। जॉर्ज हील बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। मैक्स होल्डन 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड लायंस ने 54.2 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। इंडिया ए 125 रन से आगे।
जॉर्डन कॉक्स को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 65 गेंद पर 45 रन बनाए। जेम्स रीव 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 50.5 ओवर में 4 विकेट पर 219 रन। इंडिया ए के पास 129 रन की बढ़त।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया। इंग्लैंड ने 47 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। 152 रन से इंडिया ए आगे है। जेम्स रीव बगैर खाता खोले और जॉर्ड्न कॉक्स 32 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
इंडिया ए के लिए अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने 1-1 विकेट लिए हैं। खलील अहमद, शार्दुल छाकुर और नितीश कुमार रेड्डी को विकेट नहीं मिला।
IND vs ENG: इंग्लैंड से भिड़ने के लिए भारतीय टीम ने शुरू की तैयारी, देखें पहले प्रैक्टिस सेशन का VIDEO
शार्दुल ठाकुर भले ही मुंबई के लिए नई गेंद से गेंदबाजी करते हों, लेकिन यह स्पष्ट है कि वह इंग्लैंड में आगामी टेस्ट सीरीज में चौथे गेंदबाजी विकल्प के रूप में उतरेंगे और इसी तरह उन्होंने दो अभ्यास मैचों में गेंदबाजी की है। …और पढ़ें
इंग्लैंड लायंस की तरफ से इमिलियो गे ने 71 और टॉम हेंस ने 54 रन की पारी खेली। बेन मिक्किन्ने ने 12 रन बनाए। इंडिया एक लिए अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने 1-1 विकेट लिए। इंडिया ए के लिए केएल राहुल 116 और ध्रुव जुरेल ने 52 रन बनाए। करुण नायर ने 40 और नितीश रेड्डी ने 34 रन बनाए।
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में हो रहा है। रविवार (8 जून) को मैच का तीसरा दिन है। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। इंग्लैंड लायंस ने 46 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। इंडिया ए 156 रन से आगे हैं। जॉर्डन कॉक्स 31 और जेम्स रीव बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं।
