इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट भी ड्रॉ पर छूटा। चौथे दिन चायकाल के एक घंटे बाद मैच का नतीजा नहीं निकलते देख दोनों टीमें ड्रॉ पर सहमत हो गईं। इंडिया ए की ओर से दूसरी पारी में 4 खिलाड़ियों (केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज) ने अर्धशतक लगाए। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच भी ड्रॉ रहा था।
IND vs ENG, 1st Test Match Live Cricket Score: Watch Here
मैच जब ड्रॉ पर खत्म हुआ तब इंग्लैंड लायंस ने दूसरी पारी में 11 ओवर में 3 विकेट पर 32 रन बनाए थे। मैकेनी 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। वहीं कप्तान जेम्स रियू बिना खाता खोले मैदान पर थे। इंडिया ए की ओर से अंशुल कंबोज ने दो और तुषार देशपांडे ने 1 विकेट लिया था।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में शुरू हुआ। सोमवार (9 जून) को चौथे दिन इंडिया ए ने दूसरी पारी में चायकाल होने तर 92 ओवर में 7 विकेट पर 417 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
जीत के लिए इंग्लैंड लायंस को 438 रन का लक्ष्य मिला। तनुष कोटियान 90 और अंशुल कंबोज 51 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 179 गेंद पर 149 रन की नाबाद साझेदारी की।
लंच से पहले आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया। उन्होंने 47 गेंद पर 34 रन बनाए। तनुष कोटियान 7 रन बनाकर डटे हुए हैं। ध्रुव जुरेल 28 रन बनाकर आउट हुए। नितीश रेड्डी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 42 रन बनाए। जॉर्ज हिल ने 2 और एडवर्ड जैक ने 1 विकेट लिया।
इंडिया ए की दूसरी पारी, केएल राहुल, अभिमन्यु के अर्धशतक
इंडिया ए की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही और पहली पारी में फेल रहे यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। केएल राहुल ने दूसरी पारी में 51 रन बनाए और आउट हुए। कप्तान अभिमन्यु ने 68 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 80 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। करुण नायर ने 15 रन की पारी खेली और क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए।
खलील अहमद ने लिए 4 विकेट
इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 327 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 21 रन की बढ़त मिली। इससे पहले इंडिया ए ने पहली पारी मे 348 रन बनाए थे। इंग्लैंड लायंस की तरफ से पहली पारी में इमिलियो गे ने 71 और टॉम हेंस ने 54 रन की पारी खेली। वहीं इंडिया ए की तरफ से पहली पारी में खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे को 2-2 जबकि तनुष कोटियाद और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
केएल राहुल ने पहली पारी में जड़ा था शतक
इंडिया ए के लिए पहली पारी में केएल राहुल 116 और ध्रुव जुरेल ने 52 रन बनाए। करुण नायर ने 40 और नितीश कुमार रेड्डी ने 34 रन बनाए थे जबकि पहली पारी में इंग्लैंड लायंस की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
अंशुल की चौथी बॉल नो बॉल हो गई। हालांकि उन्होंने अगली ही गेंद पर जॉर्डन काक्स को बोल्ड कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
अंशुल कंबोज 9वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर एमिलियो गे को ध्रुव जुरैल के हाथों कैच कराया।
इंग्लैंड लायंस को तुषार देशपांडे ने पहला झटका दिया। टॉम हेंस 7 रन बनाकर आउट हुए। बेन मिक्केनी 7 रन बनाकर क्रीज पर। इमिलियो गे बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन। जीत के लिए 423 रन चाहिए।
इंग्लैंड लायंस की दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टॉम हेंस और बेन मिक्केनी क्रीज पर। खलील अहमद ने इंडिया ए के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। हेंस 1 और मैक्किनी बगैर खाता खोले क्रीज पर।
इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में चायकाल होने तर 92 ओवर में 7 विकेट पर 417 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड लायंस को 438 रन का लक्ष्य मिला। तनुष कोटियान 90 और अंशुल कंबोज 51 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 179 गेंद पर 149 रन की नाबाद साझेदारी की।
अंशुल कंबोज ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 50 रन बनाकर क्रीज पर। तनुष कोटियान 89 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए का स्कोर 91 ओवर में 7 विकेट पर 415 रन। 436 रन की बढ़त हुई। दोनों के बीच 173 गेंद पर 147 रन की साझेदारी।
इंडिया ए ने 85 ओवर में 7 विकेट पर 384 रन बनाए। 405 रन की बढ़त हुई। तनुष कोटियान 72 और अंशुल कंबोज 36 रन बनाकर क्रीज पर। 138 गेंद पर 116 रन की साझेदारी।
तनुष कोटियान अर्धशतक जड़ दिया है। वह 52 रन बनाकर क्रीज पर। अंशुल कंबोज 23 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए का स्कोर 78 ओवर में 7 विकेट पर 347 रन। 368 रन की बढ़त हुई।
इंडिया ए ने 71 ओवर में 7 विकेट पर 315 रन बनाए। बढ़त 336 रन की हुई। तनुष कोटियान 29 और अंशुल कंबोज 20 रन बनाकर क्रीज पर। 52 गेंद पर 47 रन की साझेदारी।
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। इंडिया ए ने 64 ओवर में 7 विकेट पर 2776 रन बना लिए हैं। अंशुल कंबोज 4 और तनुष कोटियान 10 रन बनाकर क्रीज पर।
शार्दुल ठाकुर को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया। उन्होंने 47 गेंद पर 34 रन बनाए। इसके साथ ही चौथे दिन लंच ब्रेक हो गया। तनुष कोटियान 7 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए ने 62.2 ओरमें 7 विकेट पर 268 रन बनाए। बढ़त 289 रन की हुई। पहले सत्र में नितीश रेड्डी 42 और ध्रुव जुरेल 28 रन बनाकर आउट हुए।
नितीश कुमार रेड्डी को जॉर्ज हिल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 78 गेंद पर 42 रन बनाए। तनुष कोटियान नए बल्लेबाज हैं। शार्दुल ठाकुर 27 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए का स्कोर 56.4 ओवर में 6 विकेट पर 253 रन।। 274 रन की बढ़त हुई।
इंडिया ए ने 56 ओवर में 5 विकेट पर 253 रन बना लिए हैं। बढ़त 268 रन की हो गई है। नितीश कुमार रेड्डी 42 और शार्दुल ठाकुर 27 रन बनाकर क्रीज पर। 47 गेंद पर 47 रन की साझेदारी।
इंडिया ए ने 53 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। 245 रन की बढ़त हुई। शार्दुल ठाकुर 12 और नितीश कुमार रेड्डी 28 रन बनाकर क्रीज पर 29 गेंद पर 19 रन की साझेदारी।
ध्रुव जुरेल को एडवर्ड जैक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। शआर्दुल ठाकुर नए बल्लेबाज हैं। नितीश कुमार रेड्डी 22 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए का स्कोर 48.4 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन।
इंडिया ए ने 46 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन बनाए। बढ़त 222 रन की हुई। ध्रुव जुरेल 23 और नतीश कुमार रेड्डी 18 रन बनाकर क्रीज पर। 86 गेंद पर 41 रन की साझेदारी।
इंडिया ए ने 42 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। 212 रन की बढ़त हुई। नितीश कुमार रेड्डी 14 और ध्रुव जुरेल 21 रन बनाकर क्रीज पर। 62 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। ध्रुव जुरेल 7 और नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए का स्कोर 34 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन। बढ़त 185 रन की हुई।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेकेनहैम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान काफी सीम मूवमेंट हासिल की। उन्होंने लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया। कभी गेंद बाहरी किनारा ले रही थी तो कभी वे बीट हो रहे थे। ...अधिक जानकारी
ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 3 पारी में 3 अर्धशतक ठोके हैं। अगर वह चौथी पारी में भी अर्धशतक ठोक देते हैं तो यह भारतीय टीम के अच्छी खबर होगी। प्लेइंग 11 में बतौर बल्लेबाज खेलने के लिए उनकी दावेदारी मजबूत होगी।
399 विकेट लेने और 2862 रन बनाने वाले ऑलराउंडर ने UP का दामन छोड़ किया आंध्रा का रुख, रणजी ट्रॉफी के 1 सीजन में लिए थे 50+ विकेट
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के चौथे दिन नितीश रेड्डी पर निगाहें होंगी। इंडिया ए ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। बढ़त 184 रन की हो गई है ध्रुव जुरेल 6 और नितीश रेड्डी एक 1 बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत के बाएं हाथ पर चोट लगी। इसके बाद उनके हाथ टेप लगाया गया। उन्होंने फिर बैटिंग नहीं की। इंग्लैंड के फ्रंटलाइन पेसर पहले से ही चोटिल हैं। इस बीच इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में इंग्लैंड लायंस के लिए खेल रहे जोश टंग भी चोटिल हो गए हैं। ...और पढ़ें
दूसरी पारी में इंडिया ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल और कप्तान अभिमन्यु की अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। इंडिया की बढ़त 184 रन की हो गई है। क्रीज पर अभी ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी मौजूद हैं।
कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने दूसरी पारी में 80 रन बनाए और क्रिस वोक्स ने उन्हें आउट किया। दूसरी पारी में ये वोक्स का दूसरा विकेट रहा। इंडिया ए ने 4 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं।
इंडिया ए ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। करुण नायर 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम की बढ़त अब 179 रन का हो गया है।
खराब लाइट की वजह से कुछ देर तक खेल रुका रहा, लेकिन इसे फिर से शुरू किया जा चुका है। इंडिया ए ने 3 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं और भारत की बढ़त अब 163 रन की हो चुकी है। अभिमन्यु के साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं।
इस वक्त खराब लाइट की वजह से मैच को रोक दिया गया है। इंडिया ए ने 3 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 158 रन की हो गई है। अभिमन्यु अभी 61 रन पर नाबाद हैं और ध्रुव जुरेल अभी अपना खाता नहीं खेल पाए हैं।
करुण नायर ने दूसरी पारी में 15 रन बनाए और क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए। भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। इस टीम ने 3 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं।
इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वो अभी 53 रन पर खेल रहे हैं। इंडिया ने 2 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। कुल बढ़त अब 148 रन की हो गई है।