India vs England 3rd Test Day 1: भारतीय टीम के शनिवार (18 अगस्त) को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से पहले विकेट के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ने 60 रन की साझेदारी की। धवन 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके अलावा केएल राहुल ने 23 रन बनाए। भारत अपने 3 विकेट लंच तक 82 रन के स्कोर पर खो चुका था। इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच 159 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संकट से उबारा। रहाणे ने टीम के खाते में 81 रन जोड़े। कोहली (97) अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।

इसके बाद आए ऋषभ पंत के साथ मिलकर हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 87वें ओवर की आखिरी गेंद पर एंडरसन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। पांड्या 58 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे थे। दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 22 रन बना लिए थे।

इस मैच में भारत ने दिनेश कार्तिक के स्थान पर युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया है। पंत इस मैच से टेस्ट में पदार्पण कर रहे हैं। इसके अलावा टीम में दो और बदलाव किए गए हैं। दूसरे टेस्ट में खेलने वाले स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर जाना पड़ा है। जसप्रीत बुमराह को उनके स्थान पर टीम में जगह मिली है। बुमराह पहले दो टेस्ट मैचों में चोट के कारण टीम से बाहर थे। वहीं मुरली विजय के स्थान पर शिखर धवन को अंतिम-11 में मौका दिया गया है। श्रृंखला में इंग्लैंड 2-0 से लीड में है। तीसरे मैच में अगर इंग्लैंड की टीम जीतती है, तो सीरीज उसके नाम होगी। भारत 2007 के बाद से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सका है।

Live Blog

India vs England 3rd Test Day 1: 

Highlights

    23:02 (IST)18 Aug 2018
    भारत का 6ठा विकेट गिरा

    87वें ओवर ंमें भारत को 6ठां झटका लगा। हार्दिक पांड्या 18 बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। बटलर ने उनका कैच लपका। इसी के साथ आज के दिन का खेल भी खत्म हो गया। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। 

    22:25 (IST)18 Aug 2018
    300 की ओर भारत

    भारत ने 80 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 11, जबकि हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    22:09 (IST)18 Aug 2018
    सेंचुरी से चूके विराट कोहली

    76वें ओवर में भारत को विराट कोहली के रूप में पांचवां झटका लगा। कोहली 97 रन बनाकर आउट। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आ चुके हैं। भारत ने 279 रन बना लिए हैं।

    21:56 (IST)18 Aug 2018
    शतक की ओर कोहली

    भारत ने 73 ओवर के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए हैं। विराट कोहली 94, जबकि हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 3.73 के रनरेट से खेल रही है।

    21:25 (IST)18 Aug 2018
    अजिंक्य रहाणे आउट

    स्टुअर्ट ब्रॉड ने कोहली-रहाणे की 159 रन की साझेदारी को तोड़ा। रहाणे 81 रन बनाकर एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। भारत- 241/4

    21:19 (IST)18 Aug 2018
    66वें ओवर में आए 17 रन

    क्रिस वोक्स ने मैच के 66वें ओवर में 17 रन लुटाए। इस ओवर में तीन चौके 2 सिंगल और एक 3 रन के लिए दौड़ शामिल रही। भारत के लिए ये ओवर बेहद खास रहा। भारत- 236/7

    21:00 (IST)18 Aug 2018
    भारत ने पूरे किए 200 रन

    भारत ने 62 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं। विराट कोहली 58, जबकि अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 3.38 के रनरेट से खेल रही है।

    20:38 (IST)18 Aug 2018
    तीसरे सेशन की शुरुआत

    तीसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। रहाणे और कोहली क्रीज पर आ चुके हैं। बेन स्टोक्स के स्थान पर स्टुअर्ट ब्रॉड को लाया गया है। पहली ही गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया। अगली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं। भारत- 193/3

    20:15 (IST)18 Aug 2018
    दूसरे सत्र की समाप्ति

    दूसरे सेशन की समाप्ति हो चुकी है। इस सत्र में भारत ने 29.2 ओवर में 107 रन बनाए। भारतीय खेमा काफी खुश नजर आ रहा है। कप्तान विराट कोहली 51, जबकि रहाणे 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 189/3

    19:46 (IST)18 Aug 2018
    विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

    विराट कोहली ने 74वीं गेंद पर अपना 18वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं अजिंक्य रहाणे 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं।

    19:38 (IST)18 Aug 2018
    कोहली-रहाणे के बीच 82 रन की साझेदारी

    भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत मैच में वापसी कर चुका है। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं। भारत- 164/3

    19:19 (IST)18 Aug 2018
    रहाणे-कोहली ने टीम को संभाला

    आदिल राशिद अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी और चौथी गेंद पर रहाणे ने 2-2 रन के लिए दौड़ लगाई। पांचवीं और छठी गेंद डॉट। भारत- 151/3 (42) 

    18:56 (IST)18 Aug 2018
    3.22 के रनरेट से खेल रहा भारत

    भारत ने 37 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए हैं। विराट कोहली 18, जबकि अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 3.22 के रनरेट से खेल रही है।

    18:29 (IST)18 Aug 2018
    दूसरी पारी शुरू

    दूसरी इनिंग की शुरुआत हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। भारत ने 3 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। 

    18:01 (IST)18 Aug 2018
    काली पट्टी बांधे दिखे खिलाड़ी
    17:46 (IST)18 Aug 2018
    लंच तक भारत को लगे तीन झटके

    भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। पुजारा, क्रिस वोक्स की गेंद पर कैच आउट। भारत की स्थिति खराब हो चुकी है। विराट कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    17:07 (IST)18 Aug 2018
    केएल राहुल लौटे पवेलियन

    केएल राहुल 23 रन के स्कोर पर वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट। भारत को 65 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए।

    16:54 (IST)18 Aug 2018
    भारत को लगा पहला झटका

    भारत को 60 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शिखर धवन 35 रन के स्करो पर बटलर की गेंद पर आउट। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आ चुके हैं।

    16:41 (IST)18 Aug 2018
    धवन बाल-बाल बचे

    भारत की शुरुआत शानदार रही है। पारी का 16वां ओवर बेन स्टोक्स के हाथों में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद धवन के बल्ले का किनारा लेकर थर्ड स्लिप में मौजूद जेनिंग्स के बेहद करीब गिरी। चौथी गेंद पर धवन ने चौका जड़ा। भारत- 47/0 

    16:06 (IST)18 Aug 2018
    भारत की संभली हुई बल्लेबाजी

    भारत ने 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल 7, जबकि शिखर धवन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इस वक्त 2.89 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

    15:33 (IST)18 Aug 2018
    मैच शुरू

    भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में केएल राहुल और शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद एंडरसन के हाथों में। दूसरी बॉल पर धवन ने डबल के साथ भारत का खाता खुला। अगली चार गेंदें डॉट। भारत- 2/0 (1)

    15:30 (IST)18 Aug 2018
    अंतिम एकादश

    भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी। 

    इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, बेन स्टोक्स, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स।

    15:06 (IST)18 Aug 2018
    भारत ने किए तीन बदलाव

    टीम इंडिया ने मैच में शिखर धवन, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया है। मैच के दूसरे और पांचवें दिन बारिश का आशंका है। भारत को संभलकर बल्लेबाजी करने की आवश्वयकता है।

    14:48 (IST)18 Aug 2018
    ऋषभ पंत को सौंपी गई कैप
    14:47 (IST)18 Aug 2018
    टीम इंडिया

    विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, शार्दूल ठाकुर।

    14:46 (IST)18 Aug 2018
    मैच से पहले ही इंग्लैंड ने की टीम घोषित

    इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान मैच से एक दिन पहले ही कर दिया है, जिसमें एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट, ओले पोप, जॉनी बेयरस्टॉ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, स्टअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और आदिल राशिद को मौका दिया गया है।