IND vs ENG, Day 4: इंग्लैंड ने भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 28 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड के इस जीत के हीरो ओली पोप और डेब्यूटेंट टॉम हार्टले रहे। पोप ने बल्ले से तो हार्टले ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार, 28 जनवरी को चौथे दिन 231 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 202 रन पर आउट हो गई। डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने 7 विकेट झटके। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके अलावा श्रीकर भरत और रविचंद्रन अश्विन ने 28-28 रन बनाए। केएल राहुल ने 22 रन बनाए।। इससे पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 420 रन पर आउट हो गई। उसने 230 रन की बढ़त बनाई। ओली पोप के तौर पर इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा। वह दोहरा शतक से चूक गए। 196 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट चटकाया। इसके अलावा बेन डकेट ने 47, बेन फोक्स और टॉम हार्टले ने 34-34 रन बनाए। जैक क्रॉली ने 31 रन बनाए। रेहान अहमद 28 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए। भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी में 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी।
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
436(121.0)& 202(69.2)
England
246(64.3)& 420(102.1)
Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
England beat India by 28 runs
LIVE क्रिकेट स्कोर, IND vs ENG 1st Test Match, Day 4: दूसरे दिन का खेत खत्म होने के समय भारत का स्कोर 7 विकेट पर 421 था
भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। रेहान अहमद स्ट्राइक पर। रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 2 रन बने। ओली पोप 149 और रेहान अहमद 17 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 78 ओवर में 6 विकेट पर 318 रन। इंग्लैंड 128 रन से आगे। जसप्रीत बुमराह को रोहित शर्मा ने गेंद थमाई है।
भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन पहली गेंद का सामना रेहान अहमद करेंगे। रेहान ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वह 31 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ओली पोप 148 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 62 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई है।
भारतीय स्पिनर्स काफी महंगे साबित हुए हैं। रविचंद्रन अश्वन ने 21 ओवर में 93 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने 4.40 की इकॉनमी से रन दिए हैं। अक्षर पटेल ने 15 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 4.60 की रही है। रविंद्र जडेजा ने 26 ओवर में 101 रन दिए हैं। उनकी इकॉनमी 3.90 की रही है। उन्होंने 6 नोबॉल किए हैं।
भारत-इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आज चौथे दिन है। इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 316 रन बना लिए हैं। वह 126 रन से आगे है। ओली पोप 148 और रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ओली पोप का विकेट भारत के लिए अहम है।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के खिलाफ छह विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही उनकी लीड 126 रन तक पहुंच गई है। दिन के खेल के अंत तक रेहान अहमद 16 और ओली पोप 148 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
68वें ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल रही। वहीं चौथी गेंद पर रेहान अहमद ने चौका जमाया। इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। 2012 के बाद यह पहला मौका है जब भारत में किसी टेस्ट मैच में लगातार तीन दिन 300 से ज्यादा रन बने हैं।
अक्षर पटेल ने 31 ओवर बाद भारत को सफलता दिलाई। फोक्स ने कट करते हुए खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप्स से टकरा गए। 81 गेंदों में 34 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए।
65वें ओवर में अक्षर पटेल ने तीन रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर ओली पोप ने ऑन साइड पर खेला और इसके साथ ही फोक्स के साथ शतकीय साझेदारी पूरी भी की।
61वें ओवर में ओली पोप ने अपना शतक पूरा किया। ओवर की दूसरी गेंद पर ओली पोप ने रिवर्स स्वीप किया और तीन रन लिए। पोप ने 154 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। यह भारत के खिलाफ पोप की की पहली सेंचुरी है।
55वें ओवर में बेन फोक्स ने पांचवीं गेंद पर फ्लिक किया। विकेटकीपर भरत गेंद को रोक नहीं पाए और गेंद बाउंड्री पार चली गई। इंग्लैंड को बाय के चार रन मिले। ओली पॉप और फोक्स के बीच 50 रन की साझेदारी भी हो चुकी है।
52वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 200 तक पहुंच गया। साल 2017 के बाद यह पहला मौका है जब भारत के खिलाफ किसी मेहमान टीम ने दोनों पारियों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछली बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ यह कारनामा किया है।
हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन आखिरी सेशन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड ने 172/5 से आगे खेलना शुरू किया। रोहित शर्मा ने तीसरे सेशन का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह से डलवाया और उनके इस ओवर 5 रन आए।
हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ पर काफी हद तक ब्रेक लगा दिया। दूसरे सेशन में कुल 27 ओवर की गेंदबाजी हुई जिसमें इंग्लैंड ने 83 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए। दूसरे सेशन में बेन डकेट (47), जो रूट (2), जॉनी बेयरस्टो (10) और कप्तान बेन स्टोक्स (6) का विकेट गंवाया। बुमहार को 2 जबकि अश्विन और जडेजा को 1-1 विकेट मिला।
37वें ओवर में अश्विन ने बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। पांचवीं गेंद पर स्टोक्स आगे की ओर खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद बल्ले के बाहरे किनारे पर लगकर ऑफ स्टंप से टकराई। 33 गेंदों में स्टोक्स केवल 6 रन ही बना सके
29वें ओवर में ओली पॉप ने अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरी गेंद पर उन्होंने मिड विकेट पर गेंद को खेला और अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक है।
रविंद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को किया बोल्ड। 28वें ओवर की चौथी बेयरस्टो ने कवर्स पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप्स पर जाकर लगी। 24 गेंदों में बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हो गए।
लगातार दो विकेट खोने के कारण इंग्लैंड दबाव में है। ड्रिक्स ब्रेक बाद चार ओवर तक टीम के खाते में कोई रन नहीं आया।
लंच के बाद पहले घंटे में इंग्लैंड अच्छी स्थिति में नजर नहीं आ रहा है। 11 ओवर्स में उन्होंने 42 रन तो बनाए लेकिन दो अहम विकेट भी हासिल किए। जो रूट और बेन डकेट दोनों बुमराह का शिकार बने।
जसप्रीत बुमराह ने 21वें ओवर में जो रूट को एलबीडब्ल्यू कर दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर रूट डिफेंड करने की कोशिश में थे लेकिन गेंद पैड पर जा कर लगी। इंग्लैंड ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर्स कॉल के कारण फैसला भारत के पक्ष में रहा। रूट 6 गेंदों में 2 रन बनाकर लौट गए।
19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने भारत को बेन डकेट का विकेट दिलाया। पांचवीं गेंद पर बुमराह ने डकेट को बोल्ट किया। डकेट बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में थे लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगी और ऑफ स्टंप से जाकर टकरा गई। 52 गेंदों में डकेट ने 47 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके लगाए।
इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। ओली पोप 16 और बेन डकेट 38 रन बनाकर खेले रहे हैं। मेहमान टीम अब भी भारत ने 101 रन पीछे हैं। भारत को पहले सेशन में इकलौता विकेट अश्विन ने दिलाया।
अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। क्रॉले उनकी गेंद पर रोहित शर्मा को स्लिप पर कैच दे बैठे। 33 गेंदों में क्रॉले ने 31 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्के जमाया।
अक्षर पटेल ने 13वें ओवर में 10 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर ओली पोप ने कवर पॉइंट पर चौका जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर डकेट ने चौका जड़ा। इंग्लैंड काफी तेजी से रन बना रहा है। विकेट खोने के बावजूद उनके बैजबॉल खेल में कमी नहीं आई है।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बने डकेट और जैक क्रॉले क्रीज पर हैं। भारत की ओर से बुमराह ने पहला ओवर डाला जो कि मेडन रहा। अगले ओवर में अश्विन ने छह रन दिए।
पहली पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने 86, रविंद्र जडेजा ने 87 और यशस्वी जायसवाल ने 80 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए जो रूट ने चार, टॉम हर्टले और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए।
भारतीय टीम की पारी पहले ही सेशन में खत्म हो गई। 436 रन बनाकर टीम 190 रन की लीड हासिल करने में कामयाब रही। टीम ने दूसरे दिन के स्कोर में केवल 15 ही रन जोड़े और बचे हुए तीनों विकेट खो दिए। जो रूट ने एक ही ओवर में रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आउट किया। वहीं रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को आउट करके भारत की पारी को समेट दिया।
121वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल बोल्ड हो गए। रेहान अहमद की गेंद पर अक्षर पटेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप्स से टकरा गई। 100 गेंदों में अक्षर ने 44 रन बनाए।
जो रूट ने जडेजा के बाद बुमराह को बोल्ड किया और अपनी टीम को 8वीं सफलता दिलाई। चौथी गेंद को बुमराह डिफेंड करना चाह रहे थे लेकिन गेंद बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगकर मीडिल स्टंप से टकरा गई। भारत ने 2 गेंदों में 2 विकेट खो दिए।
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बाद भारतीय बल्लेबाज रविंद्र जडेजा भी शतक से चूके गए। 120वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। रूट की गेंद को जडेजा आगे जाकर डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे। अंपायर ने आउट दिया लेकिन जडेजा ने रिव्यू लिया। हालांकि अंपायर्स कॉल रहा। जडेजा 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पहले सेशन के 8 ओवर हो चुके हैं जिसमें केवल सात रन ही आए हैं। जडेजा और अक्षर पहले सेशन में अपनी साझेदारी को जमाए रखने की कोशिश में है। इंग्लैंड के लिए काफी अहम है कि वह पहले सेशन में वह विकेट हासिल करे।
भारत ने ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा (नाबाद 81 रन) की और मध्यक्रम बल्लेबाज केएल राहुल (86 रन) की शानदार बल्लेबाजी से शुक्रवार को पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक सात विकेट पर 421 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की बढ़त हासिल कर ली। दिन का खेल समाप्त होने तक जडेजा के साथ अक्षर पटेल 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। ये दोनों आठवें विकेट के लिए नाबाद 63 जोड़ चुके हैं।
