IND vs ENG, Day 4: इंग्लैंड ने भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 28 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड के इस जीत के हीरो ओली पोप और डेब्यूटेंट टॉम हार्टले रहे। पोप ने बल्ले से तो हार्टले ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार, 28 जनवरी को चौथे दिन 231 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 202 रन पर आउट हो गई। डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने 7 विकेट झटके। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके अलावा श्रीकर भरत और रविचंद्रन अश्विन ने 28-28 रन बनाए। केएल राहुल ने 22 रन बनाए।। इससे पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 420 रन पर आउट हो गई। उसने 230 रन की बढ़त बनाई। ओली पोप के तौर पर इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा। वह दोहरा शतक से चूक गए। 196 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट चटकाया। इसके अलावा बेन डकेट ने 47, बेन फोक्स और टॉम हार्टले ने 34-34 रन बनाए। जैक क्रॉली ने 31 रन बनाए। रेहान अहमद 28 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए। भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी में 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी।

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
436(121.0)& 202(69.2)

vs

England  
246(64.3)& 420(102.1)

Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
England beat India by 28 runs

Live Updates

LIVE क्रिकेट स्कोर, IND vs ENG 1st Test Match, Day 4: दूसरे दिन का खेत खत्म होने के समय भारत का स्कोर 7 विकेट पर 421 था

17:34 (IST) 28 Jan 2024
India vs England Live Score: इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 28 रन से हरा दिया

इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 28 रन से हरा दिया। 231 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 202 रन पर आउट हो गई। डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने 7 विकेट झटके। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके अलावा श्रीकर भरत और रविचंद्रन अश्विन ने 28-28 रन बनाए। केएल राहुल ने 22 रन बनाए।

17:29 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Live Score: भारत ने 200 रन बना लिए

भारत ने 200 रन बना लिए हैं। 69 ओवर के बाद स्कोर है 9 विकेट पर 201 रन। जीत के लिए 30 रन चाहिए। मोहम्मद सिराज 12 और जसप्रीत बुमराह 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी हुई।

17:04 (IST) 28 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत हार से 1 विकेट दूर

रविचंद्रन अश्विन भी पवेलियन लौट गए हैं। इंग्लैंड जीत से 1 विकेट दूर है। दिन का खेल खत्म होने में 4 गेंद बाकी है। हॉम हार्टले की गेंद पर अश्विन स्टंप हुए। उन्होंने 28 रन बनाए। भारत का स्कोर 9 विकेट पर 177 रन। जीत के लिए 54 रन चाहिए। हार्टले 6 विकेट ले चुके हैं। भारत का 1 विकेट बचे रहने से खेल कुछ समय और आगे बढ़ाया जाएगा।

16:57 (IST) 28 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रीकर भरत को टॉम हार्टले ने पवेलियन भेजा

श्रीकर भरत को टॉम हार्टले ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन 27 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह हैं। जीत के लिए भारत को 55 रन चाहिए। भारत ने 8 ओवर में 176 रन बना लिए हैं।

16:51 (IST) 28 Jan 2024
Live Cricket Score: केएस भरत और रविचंद्रन अश्विन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

केएस भरत और रविचंद्रन अश्विन के बीच 53 रन की साझेदारी हुई है। भरत 28 और अश्विन 24 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 7 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 58 रन चाहिए।

16:36 (IST) 28 Jan 2024
India vs England Live Score: केएस भरत और रविचंद्रन अश्विन के 34 रन की साझेदारी

केएस भरत और रविचंद्रन अश्विन के 34 रन की साझेदारी हुई है। भरत 18 और अश्विन 15 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 7 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 रन चाहिए। टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए हैं।

15:52 (IST) 28 Jan 2024
India vs England 1st Test Live Score : भारत को जीत के लिए 100 रन चाहिए

भारत ने 47 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 100 रन चाहिए। श्रीकर भरत 5 और रविचंद्रन अश्विन 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों को बीच 12 रन की साझेदारी हुई।

15:24 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Live Score: इंग्लैंड को चाहिए 3 विकेट

भारतीय टीम हैदराबाद टेस्ट गंवाने की कगार पर है। जैक लीच ने श्रेयस अय्यर को 13 रन पर पवेलियन भेजकर 7वां झटका दिया। नए बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन हैं। भारत का स्कोर 119 रन 7 विकेट पर। जीत के लिए 112 रन चाहिए।

15:13 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG Live Score: रविंद्र जडेजा रन आउट

भारत को छठा झटका लगा है। रविंद्र जडेजा रन आउट हुए। उन्होंने 2 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज केएस भरत हैं । भारत का स्कोर 38.1 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए 112 रन चाहिए।

14:51 (IST) 28 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड को बड़ी सफलता

इंग्लैंड को बड़ी सफलता मिली है। केएल राहुल 22 रन बनाकर आउट। जो रूट को विकेट मिला। भारत ने 107 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। जीत के लिए 124 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा हैं।

14:38 (IST) 28 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत का चौथा विकेट गिरा

चायकाल के तुरंत बाद भारत का चौथा विकेट गिर गया। अक्षर पटेल 17 रन बनाकर आउट हुए। टॉम हार्टले ने यह विकेट लिया। केएल राहुल 21 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस अय्यर बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 95 रन 4 विकेट पर। जीत के लिए 136 रन चाहिए।

14:32 (IST) 28 Jan 2024
Live Cricket Score: भारत को 136 तो इंग्लैंड को चाहिए 7 विकेट

भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन के तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत को 136 रन जीत के लिए चाहिए। वहीं इंग्लैंड को 7 विकेट। अक्षर पटेल 17 और केएल राहुल 21 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 29 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन।

14:16 (IST) 28 Jan 2024
India vs England 1st Test Live Score: भारत ने टी ब्रेक तक 95/3 बनाए

भारत ने चौथे दिन टी ब्रेक तक 29 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन बना लिए। जीत के लिए 136 रन चाहिए। केएल राहुल 21 और अक्षर पटेल 17 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 15, शुभमन गिल बगैर खाता खोले और रोहित शर्मा 39 रन बनाकर आउट हुए। टॉम हार्टले ने तीनों विकेट लिया।

14:04 (IST) 28 Jan 2024
India vs England Live Score: अक्षर पटेल ने रेहान अहमद को लगातार 3 चौके ठोके

बेन स्टोक्स ने रेहान अहमद को गेंदबाजी पर लगाया। अक्षर पटेल ने लगातार 3 चौके ठोके। भारत ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 137 रन चाहिए। केएल राहुल 20 और अक्षर पटेल 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 55 गेंद पर 31 रन की साझेदारी हुई।

13:51 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Live Score: भारत को जीत के लिए 158 रन चाहिए

भारत ने 24 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 158 रन चाहिए। केएल राहुल 11 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम हार्टले ने 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। मार्क वुड ने 2 ओवर में 9 रन गिए हैं।

13:25 (IST) 28 Jan 2024
India vs England Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारत को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने 39 रन बनाए। टॉमा हार्टले ने तीसरा विकेट लिया। केएल राहुल 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 63 रन 3 विकेट पर। जीत के लिए 168 रन चाहिए। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल हैं। केएल राहुल 6 रन बनाकर क्रीज पर।

12:54 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए

भारतीय टीम को टॉम हार्टले ने दूसरा झटका दिया। शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज केएल राहुल हैं। भारत का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन जीत के लिए 189 रन चाहिए।

12:50 (IST) 28 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को पहला झटका टॉम हार्टले ने दिया

भारत को पहला झटका टॉम हार्टले ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। नए बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत का स्कोर 1 विकेट पर 42 रन। जीत के लिए 189 रन चाहिए।

12:24 (IST) 28 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की अच्छी शुरुआत

भारत ने अच्छी शुरुआत की है। 5 ओवर में बगैर विकेट के 22 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 और यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 209 रन चाहिए। जो रूट ने 3 ओवर में 11 रन बनाए हैं। टॉम हार्टले ने 1 ओवर में 2 रन दिए हैं।

12:07 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर। जो रूट ने इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। तीसरी गेंद पर रोहित ने सिंगल से खाता खोला। भारत का स्कोर बगैर विकेट के 1 रन। जीत के लिए 230 रन चाहिए।

12:00 (IST) 28 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की दूसरी पारी शुरू होने वाली है

भारत की दूसरी पारी शुरू होने वाली है। यशस्वी जायसवाल मैदान पर पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ का कोई सदस्य बैटिंग प्रैक्टिस करा रहा है। भारत को 231 का टारगटे मिला है।

11:29 (IST) 28 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए

ओली पोप के अलावा बेन डकेट ने 47, बेन फोक्स और टॉम हार्टले ने 34-34 रन बनाए। जैक क्रॉली ने 31 रन बनाए। रेहान अहमद 28 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए।

11:25 (IST) 28 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ओली पोप दोहरा शतक से चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 231 का टारगेट

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 420 रन पर आउट हो गई। उसने 230 रन की बढ़त बनाई। भारत को 231 रन का टारगेट मिला। ओली पोप के तौर पर इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा। वह दोहरा शतक से चूक गए। 196 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट चटकाया।

11:21 (IST) 28 Jan 2024
Live Cricket Score: रविंद्र जडेजा ने मार्क वुड को पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा ने मार्क वुड को पवेलियन भेजा। उन्होंने खाता नहीं खोला। ओली पोप 196 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज जैक लीच हैं। इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 420 रन बना लिए हैं। बढ़त 230 रन की हो गई है।

11:13 (IST) 28 Jan 2024
India vs England 1st Test Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने टॉम हार्टले को पवेलियन भेजा

रविचंद्रन अश्विन ने टॉम हार्टले को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 419 रन। बढ़त 229 रन की हुई। ओली पोप 195 रन बनाकर क्रीज पर। मार्क वुड बगैर खाता खोले क्रीज पर। पोप और हार्टले के बीच 80 रन की साझेदारी हुई थी।

10:49 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Live Score: इंग्लैंड की बढ़त 200 के पार

इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 397 रन बना लिए हैं। बढ़त 207 रन की हुई। ओली पोप 187 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम हार्टले 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी।

10:19 (IST) 28 Jan 2024
IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम ने नई गेंद ली

भारतीय टीम ने नई गेंद ले ली है। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 362 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 172 रन की हो गई है। ओली पोप 169 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम हार्टले 9 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं।

09:54 (IST) 28 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई

जसप्रीत बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने रेहान अहमद को पवेलियन भेजा। रेहान ने 28 रन बनाए। ओली पोप और उनके बीच 64 रन की साझेदारी हुई। नए बल्लेबाज टॉम हार्टले हैं। ओली पोप 157 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 339 रन। बढ़त 149 रन की हुई।

09:47 (IST) 28 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: पोप और रेहान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ओली पोप और रेहान अहमद के बीच 58 रन की साझेदारी हो गई है। ओली पोप 156 और रेहान अहमद 24 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 333 रन। बढ़त 144 रन की हुई।

09:37 (IST) 28 Jan 2024
Live Cricket Score: ओली पोप के 150 रन पूरे

ओली पोप के 150 रन पूरे हो गए हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 319 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 129 रन की हो गई है। रेहान अहम 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को विकेट की दरकार।

भारत ने ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा (नाबाद 81 रन) की और मध्यक्रम बल्लेबाज केएल राहुल (86 रन) की शानदार बल्लेबाजी से शुक्रवार को पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक सात विकेट पर 421 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की बढ़त हासिल कर ली। दिन का खेल समाप्त होने तक जडेजा के साथ अक्षर पटेल 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। ये दोनों आठवें विकेट के लिए नाबाद 63 जोड़ चुके हैं।