भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर से एक्शन में होगी। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगी। इस सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की नजर एक ही रिकॉर्ड पर होगी। दोनों खिलाड़ी इस साल के बादशाह बनना चाहेंगे।

जायसवाल-रोहित की नजर एक ही रिकॉर्ड पर

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनना चाहेंगे। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में फिलहाल यशस्वी जायसवाल तीसरे और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं।

रोहित 1000 रन बनाने के करीब

रोहित शर्मा ने 20 मैचों में 45 के औसत से 990 रन बनाए हैं। वह 1000 रन के आंकड़े से 10 ही रन दूर हैं। रोहित ने इस साल तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। वहीं दो बार डक भी हुए। वहीं यशस्वी जायसवाल पहले ही 1000 का आंकड़ा छू चुके हैं। जायसवाल के नाम इस साल 14 मैचों में 1033 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 60.76 का रहा है। उनके नाम इस साल पांच अर्धशतक और दो शतक हैं।

टॉप पर काबिज हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी

इस लिस्ट के टॉप दो की जगह श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कब्जाई हुई है। पथुम निसांका सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इस साल 23 मैच खेले हैं जिन्होंने 54.04 के औसत से 1135 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान चार शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद कुसल मेंडिस ने 32 मैच में 31.74 के औसत से 1111 रन बनाए हैं। मेंडिस के साथ सात अर्धशतक हैं। जायसवाल और रोहित शर्मा, पथुमा निसांका से बहुत दूर नहीं है। दोनों बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर पहला स्थान हासिल कर सकते हैं। रोहित शर्मा के मामले में पथुम निसांका के शतकों की भी बराबरी कर सकते हैं।

खिलाड़ीदेशमैचपारीरनऔसत10050
पाथुम निसांकाश्रीलंका2325113554.0444
कुशल मेंडिसश्रीलंका3236111131.7407
यशस्वी जायसवालभारत1419103360.7625
रोहित शर्माभारत20259904536
जो रूटइंग्लैंड112098654.7744
मोहम्मद रिजवानपाकिस्तान202292657.8716